/sootr/media/media_files/2026/02/02/the-kerala-story-2-posters-release-teaser-vipu-shah-release-date-2026-02-02-18-20-58.jpg)
फिल्ममेकर विपुल शाह एक बार फिर चर्चा में हैं। वह अपनी हिट फिल्म का अगला पार्ट ला 27 फरवरी 2026 को मिनेमा घरों में ला रहे हैं। 'द केरल स्टोरी' को बहुत सफलता मिली थी। अब इसका सीक्वल जल्द ही रिलीज होने वाला है। फिल्म का नाम द केरल स्टोरी 2 रखा है।
इसके नए पोस्टर्स ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। फिल्म के किरदार काफी गंभीर और डार्क दिख रहे हैं। ऑडियंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म पहले पार्ट से ज्यादा असरदार होगी। लोग इस नई कहानी को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं।
डर और दर्द की बयां करता पोस्टर
फिल्म द केरल स्टोरी के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म की लीड फीमेल कैरेक्टर्स— उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया के पोस्टर्स साझा किए हैं।
इन पोस्टर्स की इमेजरी इतनी शक्तिशाली है कि वे ऑडियंस को अंदर तक झकझोर देती हैं। हर पोस्टर में चेहरे का आधा हिस्सा बुर्के (Entertainment ) से ढका हुआ है, जबकि चेहरे का दूसरा हिस्सा चोट के निशानों, खून और बहते आंसुओं से भरा है।
क्या है फिल्म की कहानी?
'द केरला स्टोरी 2' की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म की कहानी को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसमें तीन हिंदू लड़कियों के सफर को दिखाया गया है। उनकी जिंदगी में तीन मुस्लिम लड़कों की एंट्री होती है। शुरुआत में सब कुछ प्यार जैसा लगता है।
बाद में यह रिश्ता डर और सदमे में बदल जाता है। द केरल स्टोरी फिल्म में सोची-समझी साजिश का खुलासा किया गया है। धार्मिक धर्मांतरण के काले सच को पर्दे पर उतारा गया है। निर्देशक कमाख्या नारायण सिंह ने इसे बहुत बारीकी से बनाया है। यह फिल्म समाज के कड़वे सच को उजागर करती है। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।
फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
सोशल मीडिया पर द केरल स्टोरी ओपनिंग टीजर और पोस्टर्स के साथ हुई है। जिसके बाद फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। पोस्टर्स देखकर लोग अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं। कुछ लोग इसे सच्चाई दिखाने वाली फिल्म मान रहे हैं। कई लोग फिल्म के सीन्स देखकर डरे हुए हैं। मेकर्स का कहना है कि यह फिल्म काफी अलग होगी। यह कहानी दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी। फिल्म का कंटेंट पहले पार्ट से भी ज्यादा दमदार है।
ये खबर भी पढ़ें....
Latest OTT Releases में देखें रिलीज हुई ये 10 धमाकेदार फिल्में और सीरीज
2026 में बॉक्स ऑफिस पर होगा फिल्मों का दंगल, यहां देखें पूरी लिस्ट
बॉक्स ऑफिस में प्रभास की फिल्म The Raja Saab करेगी धांसू ओपनिंग
पंचायत 5 से मिर्जापुर 4 तक, यहां देखें Upcoming OTT Series 2026
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us