Ulajh Trailer Release : IFS Officer के अवतार में नजर आई जाह्नवी कपूर

Amresh Kushwaha | Jul 16, 2024, 16:22 IST
Share
ULAJH Trailer Out
ULAJH Trailer Out

जाह्नवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म उलझ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, इसमें जाह्नवी कपूर की अदाकारी को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

Ulajh Trailer Release : जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ का शानदार ट्रेलर मेकर्स ने जारी कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर मंगलवार 16 जुलाई को रिलीज किया गया। जाह्नवी कपूर जब से फिल्म इंडस्ट्री में आई हैं, तब से उनपर नेपोटिज्म का आरोप लगता रहा है। अब उनपर लगा यह आरोप स्क्रीन पर भी गूंजने वाला है।

ये खबर भी पढ़िए...Hasseen Dillruba 2 : फिर से खूनी पाठ पढ़ाएगी हसीन दिलरुबा, इस दिन होगी रिलीज

कैसा है Ulajh का ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत में जाह्नवी की एंट्री सुहाना भाटिया के किरदार होती है, जो सेंट स्टीफंस कॉलेज और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं और अब देश की सबसे कम उम्र की डिप्टी हाई कमिश्नर हैं। उनके कलीग्स उनकी क्वालिफिकेशन पर संदेह करते हैं और उन्हें नेपोटिज्म का प्रोजक्ट बताकर इस पोस्ट के लायक नहीं बताते हैं।

कहानी में ट्विस्ट गुलशन देवैया की एंट्री से आता है, जो एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। वह जाह्नवी से कागजात मांगते हैं, तो जाह्नवी उससे पूछती है कि क्या उसे लगता है कि वह बच जाएगा? इस बीच हिंट मिलता है कि एक इंटरनल लीक है, और दो सरकारी अंडरकवर एजेंटों की जान खतरे में है। तभी सुहाना 24 घंटे के लिए गायब हो जाती है। ट्रेलर के अंत में जाह्नवी कहती हैं कि उसके लिए एक जाल बिछाया गया है और वह बिना लड़े हार नहीं मानेगी।

ये खबर भी पढ़िए...सुनील शेट्टी के पीछे क्यों पड़ गया था अंडरवर्ल्ड, जानिए क्या है वजह

जाह्नवी ने ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर किया शेयर

ट्रेलर को शेयर करते हुए जाह्नवी ने लिखा, हर किसी की एक कहानी होती है। हर कहानी में रहस्य होते हैं। हर रहस्य एक जाल है। इस उलझन को सुलझाना आसान नहीं होने वाला है। उलझन ट्रेलर अब आउट हो गया है।

ये खबर भी पढ़िए...वड़ा पाव गर्ल हुई बिग बॉस के घर से बेघर

कब रिलीज हो रही उलझ

उलझ फिल्म में गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग और मेयांग चांग भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधांशु सरिया ने निर्देशित किया है। विनीत जैन द्वारा निर्मित यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • breaking news
  • entertainment news
  • जाह्नवी कपूर
  • Entertainment News in Hindi
  • big breaking news
  • Ulajh Trailer Release
  • Ulajh Trailer
तीसरी बार बढ़ी एमपी टीईटी की डेडलाइन, अब 11 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, मंत्री बोले- फार्म भरें, आंदोलन खत्म करें

By Amresh Kushwaha

तीसरी बार बढ़ी एमपी टीईटी की डेडलाइन, अब 11 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, मंत्री बोले- फार्म भरें, आंदोलन खत्म करें
90% युवा-युवतियां DJ पर नशे में नाचते हैं, पांच बच्चों वाले बयान के बाद फिर चर्चा में भाजपा सांसद गजेंद्र पटेल

By Aman Vaishnav

90% युवा-युवतियां DJ पर नशे में नाचते हैं, पांच बच्चों वाले बयान के बाद फिर चर्चा में भाजपा सांसद गजेंद्र पटेल
MP में ड्रग नेटवर्क पर नकेल की तैयारी, पर सवाल- एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कितने मिलेंगे फ्री हैंड अधिकार?

By Ramanand Tiwari

MP में ड्रग नेटवर्क पर नकेल की तैयारी, पर सवाल- एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कितने मिलेंगे फ्री हैंड अधिकार?
अटक सकती है लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त, 1500 रुपए आने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान

By Sourabh Bhatnagar

अटक सकती है लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त, 1500 रुपए आने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान
Weather Update: MP के 8 जिलों में फिर बरसेंगे बादल, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक, CG से मानसून की विदाई!