फैक्ट चेक : मनमोहन सिंह ने की बीजेपी को वोट देने की अपील, जानें वायरल पोस्ट का सच

Amresh Kushwaha | Aug 28, 2024, 17:17 IST
Share
मनमोहन सिंह ने की बीजेपी को वोट देने की अपील
मनमोहन सिंह ने की बीजेपी को वोट देने की अपील

मनमोहन सिंह को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस कथित बयान में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने बीजेपी को वोट देने की अपील की है।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में सितंबर-अक्टूबर में विधानसभा चुनाव ( Assembly Elections ) होने वाले हैं। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ( Manmohan Singh ) के नाम से एक हैरान करने वाला बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस कथित बयान में दावा किया जा रहा है कि मनमोहन सिंह ने जनता से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को वोट देने की अपील की है। तो आइए जानते हैं फैक्ट चेक ( Fact Check ) के जरिए, क्या है वायरल पोस्ट ( Viral Post ) की सच्चाई...

ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट आई सामने, जानें वायरल सूची का सच

क्या है वायरल पोस्ट में...

सोशल मीडिया वायरल हो रहे पोस्ट में मनमोहन सिंह की तस्वीर के साथ लिखा है कि मैं लाचार था पर आप नहीं हो। कमल का बटन दबाओ, भाजपा की सरकार लाओ।

78f8fd11-e4d
78f8fd11-e4d

वायरल हो रहा पोस्ट...

वायरल पोस्ट को यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

पोस्ट को रामफल हरियाणा नाम के एक वेरिफाइड इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर करते हुए लिखा कि क्या आप मनमोहन जी से सहमत हैं ?

ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : राहुल गांधी ने कोलकाता रेप व हत्या मामले को बताया महत्वहीन! जानें वायरल वीडियो का सच

जानें क्या है इस पोस्ट का सच...

वायरल पोस्ट का सच जानने के लिए thesootr ने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली जिसमें मनमोहन सिंह द्वारा बीजेपी को वोट देने की अपील करने वाले बयान का जिक्र हो। thesootr ने इस बयान के बारे में मनमोहन सिंह के निजी सहायक जीएम पिल्लई से भी बात की। उनका भी यही कहना था कि मनमोहन सिंह ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : राहुल गांधी ने की पीएम मोदी को वोट देने की अपील, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

गलत है वायरल पोस्ट का दावा

द सूत्र फैक्ट चेक ( thesootr fact check ) से ये साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। इसलिए वायरल हो रहे ऐसे वीडियो और पोस्ट से दूर रहें, सही खबरों और फैक्ट चेक के लिए द सूत्र देखते रहें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • विधानसभा चुनाव
  • Fake News Fact Check
  • मनमोहन सिंह
  • Manmohan Singh
  • Fact Check Service
  • फैक्ट चेक यूनिट
  • Fact Check Unit
  • The Sootr Fact Check
  • द सूत्र फैक्ट चेक
  • फैक्ट चेक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि