फैक्ट चेक : हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट आई सामने, जानें वायरल सूची का सच

Amresh Kushwaha | Published:
Share
हरियाणा विधानसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार सूची
हरियाणा विधानसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार सूची

हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में 1 अक्टूबर को मतदान होना है। इस बीच कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम और उनकी सीटों की एक लिस्ट वायरल हो रही है।

हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होना है। इसके लिए 1 अक्टूबर की तिथि चुनाव के लिए और नतीजे 4 अक्टूबर को जारी करने की घोषणा की गई है। इस बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम और उनकी सीटों की एक लिस्ट वायरल हो रही है। जिसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। तो आइए जानते हैं फैक्ट चेक ( Fact Check ) के जरिए, क्या है वायरल लिस्ट ( Viral list ) की सच्चाई...

ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : राहुल गांधी ने कोलकाता रेप व हत्या मामले को बताया महत्वहीन! जानें वायरल वीडियो का सच

वायरल हो रही लिस्ट...

वायरल लिस्ट को यूजर्स ने फेसबुक पर शेयर किया है।

लिस्ट को फेसबुक पर शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि हरियाणा कांग्रेस की 36 टिकट फाइनल, पलवल, होडल, नूंह, फिरोजपुर झिरका लिस्ट में शामिल नूह से आफताब जी और फिरोज्पुर झिरका से मामन का टिकट पक्का हो गया है

85b81058-910
85b81058-910


ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : महिला को रात 10 से सुबह 6 बजे के बीच कोई गाड़ी न मिले तो पुलिस अपनी गाड़ी से फ्री में छोड़ेगी घर, जानें क्या है सच

जानें क्या है इस लिस्ट का सच...

वायरल लिस्ट का सच जानने के लिए thesootr ने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें पता चला की हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है। हालांकि 21 अगस्त 2024 को हरियाणा कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अधिकृत करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया ने बताया कि उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टी के नेतृत्व को अधिकृत किया गया है और स्क्रीनिंग कमेटी 30 अगस्त तक अपना काम पूरा कर लेगी। उन्होंने यह भी कहा कि टिकट बंटवारे में राहुल गांधी के निर्देशों का पालन किया जाएगा।

thesootr ने वायरल लिस्ट की पुष्टि के लिए कांग्रेस पार्टी के नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर संजीव सिंह से भी बात की। उन्होंने इस पोस्ट को फर्जी बताया।

ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : बांग्लादेश में हिंदुओं के समर्थन में सड़कों पर निकला भगवा सैलाब, जानें वायरल वीडियो का सच

गलत है वायरल वीडियो का दावा

द सूत्र फैक्ट चेक ( thesootr fact check ) से ये साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम जारी नहीं किए हैं। वायरल हो रहे लिस्ट को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। इसलिए वायरल हो रहे ऐसे वीडियो और पोस्ट से दूर रहे, सही खबरों और फैक्ट चेक के लिए द सूत्र देखते रहें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Fake News Fact Check
  • Fact Check Service
  • फैक्ट चेक यूनिट
  • Fact Check Unit
  • The Sootr Fact Check
  • द सूत्र फैक्ट चेक
  • फैक्ट चेक
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव
इंदौर में आज दिलजीत दोसांझ का धमाकेदार कॉन्सर्ट: 700 जवानों का कड़ा पहरा, लाउंज में ही परोसी जाएगी शराब

By Sanjay Gupta

इंदौर में आज दिलजीत दोसांझ का धमाकेदार कॉन्सर्ट: 700 जवानों का कड़ा पहरा, लाउंज में ही परोसी जाएगी शराब
राजस्थान रेलवे ट्रैक धमाका: पंजाब में लिव-इन में रह रहे थे आरोपी, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने पर खुला राज

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान रेलवे ट्रैक धमाका: पंजाब में लिव-इन में रह रहे थे आरोपी, 81 लाख मोबाइल नंबर खंगालने पर खुला राज
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शिखर अग्रवाल की जगह टी. रविकांत को उद्योग विभाग की कमान

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शिखर अग्रवाल की जगह टी. रविकांत को उद्योग विभाग की कमान
दिन में शांत दिखते हैं पहाड़, रात को सक्रिय होते हैं माफिया, कालाकोटा और लादीकाबास की पहाड़ियों से अवैध खनन

By Jageshwar Prasad

दिन में शांत दिखते हैं पहाड़, रात को सक्रिय होते हैं माफिया, कालाकोटा और लादीकाबास की पहाड़ियों से अवैध खनन
महाकाल मंदिर में महामंडलेश्वर रवींद्र पुरी की होती है जांच, विधायक पुत्र को खुली छूट, एक साल में तीसरी रील

By Sanjay Gupta

महाकाल मंदिर में महामंडलेश्वर रवींद्र पुरी की होती है जांच, विधायक पुत्र को खुली छूट, एक साल में तीसरी रील
कनाडा से सात समंदर पार कर नीमराना पहुंची महिला, हकीकत सामने आते ही युवक का शादी से इनकार; दूतावास के दखल के बाद पहुंची पुलिस

By Jageshwar Prasad

कनाडा से सात समंदर पार कर नीमराना पहुंची महिला, हकीकत सामने आते ही युवक का शादी से इनकार; दूतावास के दखल के बाद पहुंची पुलिस
जनजातीय या राष्ट्रीय गौरव दिवस? छत्तीसगढ़ में नाम को लेकर छिड़ी बहस, आज सीएम हाउस घेराव की चेतावनी

By Umeshwari Baghel

जनजातीय या राष्ट्रीय गौरव दिवस? छत्तीसगढ़ में नाम को लेकर छिड़ी बहस, आज सीएम हाउस घेराव की चेतावनी