फैक्ट चेक : हिंदू युवक का हाथ काटकर की हत्या, वीडियो वायरल
Amresh Kushwaha | Jul 26, 2024, 18:19 IST
हिंदू युवक का हाथ काटकर की हत्या
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स हिंदू युवक का हाथ काट देता है और फिर उसकी पीट पीटकर हत्या कर देता है। तो आइए जानते हैं वायरल वीडियो की सच्चाई...
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क के बीचोंबीच एक शख्स हिंदू युवक का हाथ काट देता है और फिर उसकी पीट पीटकर हत्या कर देता है। तो आइए जानते हैं फैक्ट चेक ( Fact Check ) के जरिए, क्या है वायरल वीडियो ( Viral Video ) की सच्चाई...
24 सेकंड के विचलित कर देने वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक सड़क के बीचोंबीच किसी धारदार हथियार से एक शख्स पर हमला कर रहा है, जिससे उसका एक हाथ भी कटकर अलग हो जाता है।
वायरल वीडियो को कई यूजर्स ने फेसबुक पर शेयर किया है।
वीडियो को फेसबुक पर शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, दिल दहलाने वाली घटना आई सामने। हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा हिंदू युवक पर जिहादी जावेद ने काट डाला।
![bffafba0-06d]()
वायरल वीडियो का सच जानने के लिए thesootr ने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें इस घटना से संबंधित कई मीडिया रिपोर्ट मिली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना आंध्रप्रदेश के पलनाडु जिले के विनुकोंडा शहर की है।
रिपोर्ट में बताया गया कि शेख जिलानी नाम के शख्स ने शेख रशीद नाम के एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। रशीद वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की युवा विंग के सदस्य थे।
द सूत्र फैक्ट चेक ( thesootr fact check ) से ये साफ हो गया कि वीडियो को भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो आंध्र प्रदेश में 17 जुलाई, 2024 को हुई घटना का वीडियो है। हत्यारा और पीड़ित, दोनों ही मुस्लिम थे। इस घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। इसलिए वायरल हो रहे ऐसे वीडियो और पोस्ट से दूर रहे, सही खबरों और फैक्ट चेक के लिए द सूत्र देखते रहें।
क्या है वायरल वीडियो में...
वायरल हो रहा वीडियो...
वीडियो को फेसबुक पर शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, दिल दहलाने वाली घटना आई सामने। हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा हिंदू युवक पर जिहादी जावेद ने काट डाला।
bffafba0-06d
जानें क्या है इस वीडियो का सच...
रिपोर्ट में बताया गया कि शेख जिलानी नाम के शख्स ने शेख रशीद नाम के एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। रशीद वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की युवा विंग के सदस्य थे।
गलत है वायरल वीडियो का दावा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman