फैक्ट चेक : शेख हसीना के बेडरूम और स्वीमिंग पूल का जमकर उपयोग करते प्रदर्शनकारी, जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई

Amresh Kushwaha | Aug 07, 2024, 14:58 IST
Share
शेख हसीना के बेडरूम और स्वीमिंग पूल का जमकर उपयोग करते प्रदर्शनकारी
शेख हसीना के बेडरूम और स्वीमिंग पूल का जमकर उपयोग करते प्रदर्शनकारी

सोशल मीडिया पर बेडरूम और स्वीमिंग पूल की तस्वीर वायरल हो रही है। जिसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीरें शेख हसीना के पीएम आवास की हैं। तो आइए जानते हैं क्या है वायरल तस्वीरों की सच्चाई...

बांग्लादेश में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शेख हसीना ( Sheikh Hasina ) देश छोड़कर भारत चली आईं। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने वहां प्रधानमंत्री आवास में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान की दो ऐसी तस्वीरें वायरल हैं जिन्हें शेख हसीना के बेडरूम और स्वीमिंग पूल के दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। तो आइए जानते हैं फैक्ट चेक ( Fact Check ) के जरिए, क्या है वायरल तस्वीरों ( Viral Photo ) की सच्चाई...

क्या है वायरल फोटो में...

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि कुछ लोग बेडरूम में सोए हुए हैं और वहीं दूसरे दस्वीर में कुछ लोग स्वीमिंग पूल में नहाते हुए नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रही तस्वीरें...

वायरल तस्वीरों को यूजर्स ने एक्स पर शेयर किया है।

एक्स पर यूजर ने बेडरूम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, समय से बलवान कुछ भी नहीं होता, जो खुद को खुदा मानकर दूसरों पर जुल्म ढाने लगते हैं उनका अंत ऐसा ही होता है। ये बेडरूम बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं शेख़ हसीना का है जहां से उनकी जनता ने उन्हें खदेड़ दिया है। कभी बराबरी पर आमने सामने बैठकर बात करने वाली शेख़ हसीना आज भगोड़ी बनकर भारत से शरण माँग रही हैं… समय की इज्जत करिए वरना समय आपको इस लायक भी नहीं छोड़ेगा।

एक यूजर ने स्विमिंग पूल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, बांग्लादेश बिगनर्स के लिए नहीं है। हसीना के स्विमिंग पूल पर...

2a775964f907f42b6512c18a4999e85327382efcc663c4da9e24d8cc7acf7243
2a775964f907f42b6512c18a4999e85327382efcc663c4da9e24d8cc7acf7243

जानें क्या है इसन तस्वीरों का सच...

वायरल तस्वीरों का सच जानने के लिए thesootr ने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें पहला तस्वीर ( बेडरूम वाली ) 10 जुलाई 2022 को प्रकाशित हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट मिली। यहां तस्वीर के कैप्शन में बताया गया कि श्रीलंका के कोलंबो स्थित राष्ट्रपति भवन में घुसने के अगले दिन राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के बिस्तर पर सोते हुए प्रदर्शनकारी। इसी के साथ ही तस्वीर के लिए न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को क्रेडिट दिया गया है।

b3c51979-d1c
b3c51979-d1c

वहीं वायरल हो रही दूसरी तस्वीर ( स्वीमिंग पूल वाली ) बेंजामिन स्ट्रिक नाम के एक्स अकाउंट पर 10 जुलाई 2022 को शेयर मिली। यहां तस्वीर को शेयर कर लिखा गया है कि गूगल मैप्स पर कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन की जियोटैग की गई तस्वीरें दिखाती हैं कि प्रदर्शनकारियों ने इमारत और परिसर पर धावा बोल दिया था, जिसके बाद आवास पूल में एक पूल पार्टी की गई प्रतीत होती है।

गलत है वायरल तस्वीरों का दावा

द सूत्र फैक्ट चेक ( thesootr fact check ) से ये साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को भ्रामक दावों के साथ वायरल किया जा रहा है। वायरल तस्वीरें बांग्लादेश की नहीं, बल्की 2022 में श्रीलंका में सियासी उलट-पलट के दौरान की है। इसलिए वायरल हो रहे ऐसे वीडियो और पोस्ट से दूर रहे, सही खबरों और फैक्ट चेक के लिए द सूत्र देखते रहें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Fact Check Service
  • फैक्ट चेक यूनिट
  • Fact Check Unit
  • द सूत्र फैक्ट चेक
  • फैक्ट चेक
  • thesootr fact check
  • Sheikh Hasina
  • शेख हसीना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज