फैक्ट चेक : रणदीप हुड्डा की 'वीर सावरकर' की ऑस्कर में एंट्री, जानें क्या है सच?
Amresh Kushwaha | Sept 25, 2024, 16:34 IST
वीर सावरकर फिल्म ऑस्कर 2024
ऑस्कर 2024 में भारत की आधिकारिक एंट्री 'लापता लेडीज' है। ऐसे में इस बीच 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की सबमिशन को लेकर फिल्म फैन्स में कंफ्यूजन पैदा हो गया है।
हाल ही में किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' को ऑस्कर 2024 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री (India's Official Entry) घोषित किया गया। इसी बीच रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को लेकर भी ऑस्कर में जाने की खबरें सामने आई हैं। इसने फिल्म फैन्स में कंफ्यूजन पैदा कर दिया। हर देश से केवल एक फिल्म ऑस्कर के लिए आधिकारिक रूप से भेजी जाती है, तो फिर 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की क्या स्थिति है? आइए जानते हैं फैक्ट चेक ( Fact Check) के जरिए, क्या है वायरल पोस्ट ( Viral Post ) की सच्चाई...
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : क्या कांग्रेस बनाना चाहती है भारत को इस्लामिक राष्ट्र, सीक्रेट डॉक्यूमेंट वायरल, जानें क्या है सच्चाई
'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर साझा किया है। पोस्टर को शेयर कर उन्होंने लिखा कि ऑस्कर 2024 के लिए आधिकारिक रूप से सबमिट। इस पोस्टर में फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) का भी आभार व्यक्त किया गया था। इसके बाद संदीप ने लिखा कि हमारी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को ऑस्कर के लिए आधिकारिक रूप से सबमिट किया गया है।
वायरल पोस्ट का सच जानने के लिए thesootr ने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली जिसमें 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' फिल्म को ऑस्कर में जाने की बात हो। वहीं इस कंफ्यूजन पर प्रतिक्रिया देते हुए FFI के प्रेजिडेंट रवि कोट्टाकरा ने कहा कि 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को लेकर कोई गलतफहमी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि "ऑस्कर 2024 में भारत की आधिकारिक एंट्री केवल 'लापता लेडीज' है।
खबर ये भी पढ़िए... फैक्ट चेक: राहुल गांधी पर फेमस अमेरिकी सिंगर के पुराने बयान को नया बताकर किया जा रहा है वायरल, जानिए वीडियो की सच्चाई
द सूत्र फैक्ट चेक ( thesootr fact check ) से ये साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा प्रोड्यूसर संदीप सिंह द्वारा शेयर पोस्टर फर्जी है और इसमें दी गई जानकारी गलत है। इसलिए वायरल हो रहे ऐसे वीडियो और पोस्ट से दूर रहें, सही खबरों और फैक्ट चेक के लिए द सूत्र पढ़ते रहें।
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : क्या कांग्रेस बनाना चाहती है भारत को इस्लामिक राष्ट्र, सीक्रेट डॉक्यूमेंट वायरल, जानें क्या है सच्चाई
फिल्म के प्रोड्यूसर ने किया पोस्ट
जानें क्या है इस पोस्ट का सच...
खबर ये भी पढ़िए... फैक्ट चेक: राहुल गांधी पर फेमस अमेरिकी सिंगर के पुराने बयान को नया बताकर किया जा रहा है वायरल, जानिए वीडियो की सच्चाई
गलत है वायरल पोस्ट का दावा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
By Sanjay Dhiman
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
By Sandeep Kumar
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
By Ramanand Tiwari
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
By Sanjay Gupta
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
By Sanjay Dhiman
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट
By Sanjay Gupta