फैक्ट चेक: युवक ने फोड़ा वंदे भारत ट्रेन का कांच, सांप्रदायिक एंगल बताकर वायरल हो रहा वीडियो
Raj Singh | Sept 15, 2024, 16:17 IST
video viral communal angle
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक वंदे भारत ट्रेन की खिड़की तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को धर्म से जोड़कर बताया जा रहा है। तो आइए जानते हैं क्या है इस वीडियो की सच्चाई...
सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियो और तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक युवक वंदे भारत ट्रेन की खिड़की तोड़ रहा है। अब इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि ऐसा करने वाला कोई मुस्लिम है। तो आइए जानते हैं फैक्ट चेक ( Fact Check ) के जरिए, क्या है इस वायरल तस्वीर ( Viral Photo ) की सच्चाई...
हाल के दिनों में सुपरफास्ट ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की कई घटनाएं सामने आई हैं। कुछ दिन पहले बिहार के गया जिले में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना हुई थी।
वायरल वीडियो को यूजर्स ने एक्स पर शेयर किया है।
वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि ट्रेन जिहाद अपने चरम पर है। वीडियो कहां का है यह तो पता नहीं चल रहा, लेकिन आप देख सकते हैं कि कैसे ISIS मॉड्यूल का आतंकी वंदे भारत ट्रेन के शीशे तोड़कर अपनी साजिश को अंजाम दे रहा है। वीडियो को इतना रीपोस्ट करो कि यह आतंकी पकड़ा जाए।
खबर ये भी पढ़िए... फैक्ट चेक: राहुल गांधी पर फेमस अमेरिकी सिंगर के पुराने बयान को नया बताकर किया जा रहा है वायरल, जानिए वीडियो की सच्चाई
वायरल वीडियो का सच जानने के लिए thesootr ने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें ये वीडियो ट्रेंस ऑफ इंडिया नाम के एक एक्स अकाउंट पर मिला। इसमें बताया गया कि वंदे भारत के टूटे शीशे को इस तरह से बदला जाता है।
द सूत्र फैक्ट चेक ( thesootr fact check ) से साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वंदे भारत ट्रेन की खिड़की तोड़ने वाले व्यक्ति का वीडियो सच है, लेकिन यह कहना कि वह किसी खास धर्म से ताल्लुक रखता है, इसलिए खिड़की तोड़ रहा है वो गलत है। इसलिए वायरल हो रहे ऐसे वीडियो और पोस्ट से दूर रहें, सही खबरों और फैक्ट चेक के लिए द सूत्र पढ़ते और देखते रहें।
हाल के दिनों में सुपरफास्ट ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की कई घटनाएं सामने आई हैं। कुछ दिन पहले बिहार के गया जिले में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना हुई थी।
वायरल हो रहा वीडियो...
वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि ट्रेन जिहाद अपने चरम पर है। वीडियो कहां का है यह तो पता नहीं चल रहा, लेकिन आप देख सकते हैं कि कैसे ISIS मॉड्यूल का आतंकी वंदे भारत ट्रेन के शीशे तोड़कर अपनी साजिश को अंजाम दे रहा है। वीडियो को इतना रीपोस्ट करो कि यह आतंकी पकड़ा जाए।
खबर ये भी पढ़िए... फैक्ट चेक: राहुल गांधी पर फेमस अमेरिकी सिंगर के पुराने बयान को नया बताकर किया जा रहा है वायरल, जानिए वीडियो की सच्चाई
जानें क्या है इस वीडियो का सच...
This is how #VandeBharatTrain glass is replaced, this protocol is followed at maintenance pits as:
• Quick & easy
• Glass glued tightly
• Less TAT for train at pit lines
Meanwhile proper procedure is followed at workshop where train goes for schedule maintenance every 2yrs. https://t.co/UHx2OWcT9C pic.twitter.com/POkBVeevow
— Trains of India (@trainwalebhaiya) September 10, 2024
गलत है वायरल वीडियो का दावा
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari