Jan Samarth Portal से मिलेगा 16 सरकारी योजनाओं का लोन, घर बैठे कर सकेंगे आवेदन, जानें पूरा तरीका

Kaushiki | Published:
Share
एक पोर्टल, 16 सरकारी योजनाएं, लोन के लिए अब नहीं लगाने होंगे चक्कर
एक पोर्टल, 16 सरकारी योजनाएं, लोन के लिए अब नहीं लगाने होंगे चक्कर

अगर आप अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं, खेती के लिए पैसा चाहिए या छोटा व्यवसाय बढ़ाने के लिए लोन लेना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार के जन समर्थ पोर्टल पर अब 16 सरकारी लोन योजनाओं के लिए एक ही जगह से आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए लोगों को अलग-अलग सरकारी दफ्तरों और बैंकों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।

इस पोर्टल के जरिए अपनी जरूरत के हिसाब से योजना चुनकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस पोर्टल पर कृषि, कारोबार, आवास, शिक्षा और स्वरोजगार से जुड़ी 16 क्रेडिट योजनाएं उपलब्ध हैं। जून 2026 तक इस पोर्टल पर 54.10 लाख आवेदन आ चुके थे। इनमें से 49.55 लाख आवेदनों को बैंकों से डिजिटल मंजूरी मिल चुकी थी।

क्या है जन समर्थ पोर्टल?

जन समर्थ केंद्र सरकार का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसका उद्देश्य सरकारी लोन योजनाओं को आम लोगों तक आसानी से पहुंचाना है। पहले किसी योजना की जानकारी लेने और लोन के लिए आवेदन करने के लिए लोगों को अलग-अलग जगह जाना पड़ता था। अब इस पोर्टल के माध्यम से कई योजनाओं की जानकारी एक ही जगह मिल जाती है।

इस पोर्टल पर आवेदन करने वाले व्यक्ति को अपनी जरूरत के अनुसार कुछ सवालों के जवाब देने होते हैं। इन जवाबों के आधार पर उसे बताया जाता है कि वह किस सरकारी योजना के लिए आवेदन कर सकता है। इसके बाद संबंधित योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है और आवेदन की स्थिति भी देखी जा सकती है।

यानी यह पोर्टल लोगों को सही लोन योजना चुनने और बैंक तक आवेदन पहुंचाने में मदद करता है। हालांकि, पोर्टल खुद लोन का पैसा नहीं देता। लोन मंजूर करने का अंतिम फैसला संबंधित बैंक या वित्तीय संस्थान करता है।

MP Scholarship 2026-27: मध्य प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के छात्रों को विदेश में पढ़ाई का सुनहरा मौका, 50 सीटों पर होगा चयन | MP Scholarship 2026-27: Golden Opportunity for Backward Class Students of Madhya Pradesh to Study Abroad, Selection on 50 Seats
MP Scholarship 2026-27: मध्य प्रदेश के छात्रों को विदेश में पढ़ाई का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन
14 Nov 2026 ,
By Kaushiki
<b>MP Scholarship 2026-27: </b>मध्य प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सपना देखने वाले छात्रों को राज्य सरकार की एक योजना के तहत मौका मिलने जा रहा है। मध्य प्रदेश के Department of Backward Classes and Minority Welfare ने स्कालरशिप स्कीम फॉर स्टडीज अब्रॉड 2026-27 के लिए नोटिस जारी की है।

किन लोगों को मिल सकता है लोन?

जन समर्थ पोर्टल पर अलग-अलग तरह के काम करने वाले लोगों के लिए कई योजनाएं उपलब्ध हैं। इसमें नए कारोबार शुरू करने वालों से लेकर किसानों और छोटे दुकानदारों तक के लिए विकल्प मौजूद हैं।

स्टार्टअप शुरू करने वालों के लिए: जो लोग अपना नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए Loan for Startups (START) योजना का विकल्प उपलब्ध है। इसके माध्यम से एलिजिबल स्टार्टअप को वित्तीय सहायता मिल सकती है।

छोटे कारोबारियों के लिए: छोटे दुकानदारों और कारोबारियों के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और PMEGP (Prime Minister's Employment Generation Programme) जैसी योजनाएं उपलब्ध हैं। इनके जरिए पात्र लोग अपना बिजनेस शुरू करने या उसे आगे बढ़ाने के लिए लोन ले सकते हैं।

  • स्ट्रीट वेंडर्स के लिए: सड़क किनारे दुकान लगाने वाले और रेहड़ी-पटरी पर सामान बेचने वाले लोगों के लिए PM स्वनिधि योजना का विकल्प है।
  • बुनकरों के लिए: बुनाई का काम करने वाले लोगों के लिए बुनकर मुद्रा योजना उपलब्ध है। इसके जरिए पात्र बुनकर अपने काम के लिए आर्थिक मदद ले सकते हैं।
  • किसानों के लिए: खेती करने वाले लोगों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड जैसी योजनाओं के विकल्प दिए गए हैं।
  • कृषि उद्यमियों के लिए: खेती से जुड़े नए कारोबार शुरू करने वाले लोगों के लिए एग्री क्लीनिक्स एंड एग्री बिजनेस सेंटर्स योजना उपलब्ध है।
इस तरह अलग-अलग काम करने वाले लोग अपनी जरूरत और पात्रता के मुताबिक योजना चुन सकते हैं।

कितना लोन मिल सकता है?

जन समर्थ पोर्टल पर मिलने वाली आर्थिक सहायता की राशि सभी योजनाओं में एक जैसी नहीं होती। हर योजना के लिए अलग-अलग नियम और शर्तें तय हैं। उदाहरण के लिए, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत छोटे कारोबारियों को उनकी एलिजिबिलिटी के मुताबिक लोन मिल सकता है। वहीं, PMEGP के तहत नया कारोबार शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता का प्रावधान है।

इसी तरह किसानों, बुनकरों और स्ट्रीट वेंडर्स के लिए भी अलग-अलग योजनाएं हैं। इन योजनाओं में मिलने वाली राशि, ब्याज दर और दूसरी शर्तें अलग हो सकती हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित योजना की पूरी जानकारी जरूर पढ़ें।

यह भी ध्यान रखें कि जन समर्थ पोर्टल पर आवेदन करने से लोन अपने आप मंजूर नहीं होता। बैंक या रिलेवेंट फाइनेंसियल इंस्टीटूशन डाक्यूमेंट्स और एलिजिबिलिटी चेक करने के बाद ही लोन देने का फैसला करता है।

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 नए कोर्स शुरू: डॉक्टर बने बिना भी मेडिकल क्षेत्र में बनाएं शानदार करियर | 11 New Courses Started in Government Medical Colleges: Build a Great Career in the Medical Field Without Becoming a Doctor
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स के एडमिशन शुरू, डॉक्टर बने बिना भी मेडिकल क्षेत्र में बना सकते हैं शानदार करियर
16 Nov 2026 ,
By VINAY VERMA
मेडिकल की पढ़ाई करना चाहते हैं? लेकिन MBBS में एडमिशन नहीं मिल रहा? तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के कई और रास्ते खुल गए हैं। छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 अलग-अलग पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू हो गया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है। इनमें आठ डिग्री और तीन डिप्लोमा कोर्स शामिल हैं।

जन समर्थ पोर्टल पर कैसे करें आवेदन?

अगर आप किसी सरकारी योजना के तहत लोन लेना चाहते हैं, तो घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को पूरा करना होगा।

  • सबसे पहले जन समर्थ की आधिकारिक वेबसाइट jansamarth.in पर जाएं।
  • अपनी जरूरत और काम के हिसाब से लोन कैटेगरी चुनें।
  • इसके बाद पूछे गए सवालों के जवाब दें और फिर अपनी पात्रता जांचें।
  • एलिजिबिलिटी के मुताबिक उपलब्ध योजना का विकल्प चुनें।
  • जरूरी जानकारी और डाक्यूमेंट्स ऑनलाइन जमा करें।
  • इसके बाद उपलब्ध बैंक का चयन करके आवेदन आगे बढ़ाएं।
आवेदन जमा होने के बाद बैंक आपके डाक्यूमेंट्स और जानकारी की जांच करेगा। पोर्टल के माध्यम से आवेदन की स्थिति भी देखी जा सकती है।

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

जन समर्थ पोर्टल पर आवेदन करने से पहले योजना की एलिजिबिलिटी और शर्तों को समझना जरूरी है। हर योजना के लिए अलग-अलग नियम बनाए गए हैं। इसमें आवेदक की एलिजिबिलिटी, लोन की राशि, ब्याज दर और दूसरी शर्तें शामिल हो सकती हैं।

पोर्टल पर 12 सरकारी बैंक, 20 निजी बैंक, 19 NBFC और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों समेत कुल 269 Lending Institutions जुड़े हुए हैं। इसका मतलब है कि आवेदन करने वाले लोगों को कई बैंक और वित्तीय संस्थान उपलब्ध हो सकते हैं।

आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट jansamarth.in पर यह जरूर जांच लें कि आप जिस योजना के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसकी सभी शर्तें पूरी करते हैं या नहीं। साथ ही जरूरी डॉक्यूमेंट भी तैयार रखें। एक ही पोर्टल पर कई योजनाओं की जानकारी और आवेदन की सुविधा मिलने से लोगों का समय बच सकता है और उन्हें अपनी जरूरत मुताबिक सही योजना चुनने में मदद मिल सकती है।

मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की बंपर भर्ती: 10वीं पास विवाहित महिलाएं करें ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया | Bumper Recruitment of 3062 ASHA Workers in Madhya Pradesh: 10th Pass Married Women Apply Online, Know Full Process
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें पूरा प्रोसेस
16 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
मध्य प्रदेश में आशा कार्यकर्ता के 3,062 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। करीब पांच साल बाद हो रही इस भर्ती में ग्रामीण क्षेत्रों की 10वीं पास महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की प्रक्रिया 16 नवंबर 2026 से शुरू हुई है और अंतिम तारीख 16 दिसंबर 2026 रखी गई है।

FAQs:

  1. जन समर्थ पोर्टल क्या है?
    जन समर्थ केंद्र सरकार का डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसके जरिए लोग एक ही जगह पर 16 सरकारी क्रेडिट योजनाओं की जानकारी लेकर अपनी पात्रता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  2. जन समर्थ पोर्टल पर कितनी सरकारी योजनाएं उपलब्ध हैं?
    इस पोर्टल पर कृषि, कारोबार, आवास, शिक्षा और स्वरोजगार से जुड़ी कुल 16 क्रेडिट योजनाएं उपलब्ध हैं।
  3. जन समर्थ पोर्टल से किन लोगों को लोन मिल सकता है?
    स्टार्टअप शुरू करने वाले, छोटे कारोबारी, रेहड़ी-पटरी वाले दुकानदार, बुनकर, किसान और कृषि उद्यमी अपनी पात्रता के अनुसार अलग-अलग योजनाओं के तहत आवेदन कर सकते हैं।
Tags:
  • जन समर्थ पोर्टल
  • सरकारी लोन योजना
  • Jan Samarth Portal
  • Government Loan Scheme
  • प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
  • PMEGP
  • PM SVANidhi
  • Startup Loan
  • सरकारी योजना 2026
  • स्वरोजगार योजना
सरकार के 3 साल पूरे होने से पहले कांग्रेस का गांव-गांव आंदोलन, भ्रष्टाचार बनेगा सबसे बड़ा मुद्दा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

सरकार के 3 साल पूरे होने से पहले कांग्रेस का गांव-गांव आंदोलन, भ्रष्टाचार बनेगा सबसे बड़ा मुद्दा
चैतन्य बघेल और ईडी के बीच अब ट्रिब्यूनल में कानूनी लड़ाई, 61 करोड़ की संपत्ति और 355 प्लॉटों पर कार्रवाई को दी चुनौती

By Umeshwari Baghel

चैतन्य बघेल और ईडी के बीच अब ट्रिब्यूनल में कानूनी लड़ाई, 61 करोड़ की संपत्ति और 355 प्लॉटों पर कार्रवाई को दी चुनौती
पालने में सगाई, बचपन में शादी और कई बार सौदा, एमपी में नातरा-झगड़ा प्रथा के नाम पर अपनी ही बेटियों को बेच रहे मां-बाप

By Aman Vaishnav

पालने में सगाई, बचपन में शादी और कई बार सौदा, एमपी में नातरा-झगड़ा प्रथा के नाम पर अपनी ही बेटियों को बेच रहे मां-बाप
हिंदू महिलाओं के घटते TFR से परेशान RSS की चिंता सीएम मोहन यादव ने घटाई, सरकारी नौकरी के लिए खत्म होगा 25 साल पुराना नियम

By CHAKRESH

हिंदू महिलाओं के घटते TFR से परेशान RSS की चिंता सीएम मोहन यादव ने घटाई, सरकारी नौकरी के लिए खत्म होगा 25 साल पुराना नियम
SMS अस्पताल में मरीजों की भीड़ कम करने के लिए लगे स्क्रीन, टोकन व्यवस्था पर उठे सवाल; सिस्टम की जांच कब होगी?

By Jyoti Mahender Bhardwaj

SMS अस्पताल में मरीजों की भीड़ कम करने के लिए लगे स्क्रीन, टोकन व्यवस्था पर उठे सवाल; सिस्टम की जांच कब होगी?
5 हजार पटवारियों की हड़ताल पर सरकार का एक्शन, 140 सस्पेंड, 3912 को नोटिस; ACB की कार्रवाई पर संघ अध्यक्ष ने क्या कहा?

By VINAY VERMA

5 हजार पटवारियों की हड़ताल पर सरकार का एक्शन, 140 सस्पेंड, 3912 को नोटिस; ACB की कार्रवाई पर संघ अध्यक्ष ने क्या कहा?
एमपी में जेम पोर्टल पर मनमानी खरीदी का खेल! अब पांच अफसरों की कमेटी करेगी गड़बड़ी की जांच, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

By Aman Vaishnav

एमपी में जेम पोर्टल पर मनमानी खरीदी का खेल! अब पांच अफसरों की कमेटी करेगी गड़बड़ी की जांच, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट