किसानों और कारोबारियों के लिए मोदी कैबिनेट ने खोला खजाना, 77 हजार 101 करोड़ के बजट को दी मंजूरी

Amresh Kushwaha | Nov 11, 2026, 18:33 IST
Share
मोदी कैबिनेट ने किसानों को खाद पर सब्सिडी देने के लिए 62 370 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।
मोदी कैबिनेट ने किसानों को खाद पर सब्सिडी देने के लिए 62 370 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार, 11 नवंबर को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पांच बड़े फैसले लिए गए। सरकार ने किसानों, छोटे कारोबारियों और विकास कार्यों के लिए कुल 77 हजार 101 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दी है। इसमें सबसे ज्यादा 62 हजार 370 करोड़ रुपए किसानों को खाद पर सब्सिडी देने के लिए मंजूर किए गए हैं।

वहीं, छोटे कारोबारियों को कर्ज दिलाने के लिए भी सरकार ने बड़ी रकम तय की है। इसके अलावा नोएडा में मेट्रो विस्तार और दिल्ली में नया म्यूजियम बनाने को भी मंजूरी मिली है।

खाद सब्सिडी के लिए 62 हजार 370 करोड़ मंजूर

केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए 62 हजार 370 करोड़ रुपए की खाद सब्सिडी मंजूर की है। यह सब्सिडी अक्टूबर से मार्च तक के लिए होगी।

इसके तहत किसानों को फॉस्फेटिक और पोटाशिक खाद कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार का मकसद खेती पर होने वाले खर्च को कम करना है, ताकि किसानों को राहत मिल सके। यह सब्सिडी पोषक तत्व आधारित सब्सिडी यानी NBS योजना के तहत दी जाएगी।

अग्निवीरों की नौकरी अब 6 साल की: 75% को मिलेगा एक्सटेंशन, अच्छे प्रदर्शन पर परमानेंट होने का मौका | Agniveer Jobs Now 6 Years: 75% to Get Extension, Chance for Permanent Role on Good Performance
अग्निवीरों की नौकरी अब 4 नहीं, 6 साल की होगी: 75% को मिलेगा 2 साल का एक्सटेंशन, अच्छे प्रदर्शन पर परमानेंट होने का मौका
04 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
केंद्र सरकार ने अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय कैबिनेट ने अग्निवीरों का कार्यकाल 4 साल से बढ़ाकर 6 साल करने को मंजूरी दी है। इसकी जानकारी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बुधवार को दी। नए फैसले के मुताबिक, 4 साल की सेवा पूरी करने वाले 75% अग्निवीरों को 2 साल का अतिरिक्त समय मिलेगा।

छोटे कारोबारियों के लिए 5 हजार करोड़ का फंड

मोदी कैबिनेट ने छोटे व्यापारियों और कारोबार शुरू करने वालों के लिए भी बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत Credit Guarantee Fund को जारी रखने की मंजूरी दी है। इसके लिए पांच हजार करोड़ रुपए रखे गए हैं।

इस योजना के तहत 12.6 लाख करोड़ रुपए तक के कर्ज को क्रेडिट गारंटी मिलेगी। इससे बैंकों को छोटे कारोबारियों को लोन देने में आसानी होगी। वहीं, व्यापारी अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए कर्ज ले सकेंगे।

नया कारोबार शुरू करने वालों के लिए 4111 करोड़

केंद्र सरकार ने स्टैंड अप इंडिया योजना के लिए भी 4111 करोड़ रुपए के क्रेडिट गारंटी फंड को मंजूरी दी है। इससे नया Business शुरू करने वाले लोगों को बैंक से कर्ज लेने में मदद मिलेगी। साथ ही पहले से कारोबार कर रहे उद्यमी भी अपने काम को आगे बढ़ा सकेंगे। सरकार का मकसद स्वरोजगार को बढ़ावा देना और रोजगार के नए मौके तैयार करना है।

जनगणना 2027: 16 साल बाद डिजिटल होगी गिनती, जातिगत आंकड़े भी होंगे दर्ज, जानें क्या है खास | Census 2027: Counting will be digital after 16 years, caste data will also be recorded, know what's special
Census 2027: 16 साल बाद जनगणना, इस बार क्या-क्या होगा नया? जानिए पिछली बार से कितनी अलग होगी प्रक्रिया
02 Nov 2026 ,
By Amresh Kushwaha
देश में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार लोगों की गिनती का तरीका पहले से काफी अलग होगा। जनगणना के दूसरे चरण में सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर परिवारों से जानकारी जुटाएंगे। इसके साथ ही लोगों को ऑनलाइन अपनी जानकारी भरने की सुविधा भी मिलेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दूसरे चरण की जनगणना 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगी।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बढ़ेगी मेट्रो, 2390 करोड़ खर्च होंगे

कैबिनेट ने नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार को भी मंजूरी दी है। इसके तहत नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक 8.449 किलोमीटर लंबा नया मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस रूट पर पांच नए स्टेशन बनेंगे।

इस प्रोजेक्ट पर 2390 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। मेट्रो विस्तार के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा का कुल चालू मेट्रो नेटवर्क 71.878 किलोमीटर हो जाएगा। इससे गौर सिटी मॉल, ब्लू सैफायर मॉल, आइकिया और टेक महिंद्रा जैसे प्रमुख स्थानों तक पहुंचना आसान होगा। साथ ही सड़कों पर Traffic कम होने की उम्मीद है।

दिल्ली में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम

केंद्र सरकार ने दिल्ली में युगे युगीन भारत म्यूजियम बनाने को भी मंजूरी दी है। इसे दुनिया के सबसे बड़े म्यूजियम के रूप में विकसित करने की योजना है। यह म्यूजियम दिल्ली के ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर 3230 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

योजना के मुताबिक, म्यूजियम की पहली गैलरी 2027 में आम लोगों के लिए खोल दी जाएगी। यहां हर साल करीब एक करोड़ पर्यटकों के आने की उम्मीद है।

रेलवे बोनस, दिव्यांग पेंशन और सरकारी योजनाओं में बड़े बदलाव: जानें पूरी जानकारी | Railway Bonus, Disability Pension and Big Changes in Government Schemes: Know Complete Information
रेलवे के 11.40 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, मिलेगा 78 दिन का बोनस, जानें किसे होगा फायदा
15 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
केंद्र की कैबिनेट बैठक के बाद 14 अक्टूबर को अहम फैसले लिए गए। बता दें 11.40लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस मिलेगा। इस रेलवे बोनस के लिए करीब दो हजार नौ करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा दिव्यांग पेंशन अब जन्म से मिलेगी और पात्रता सीमा 40% होगी। तीन पेंशन योजनाओं से इंदिरा गांधी नाम हटा दिया गया है।

किसानों से लेकर कारोबारियों तक को मिलेगा फायदा

केंद्रीय कैबिनेट के इन पांच फैसलों में सबसे ज्यादा जोर खेती और छोटे कारोबारों पर दिया गया है। सरकार ने खाद सब्सिडी के साथ छोटे उद्यमियों को कर्ज दिलाने के लिए भी फंड मंजूर किया है।

वहीं, मेट्रो विस्तार और म्यूजियम निर्माण से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की तैयारी है। सरकार को उम्मीद है कि इन फैसलों से किसानों की लागत कम होगी, छोटे कारोबारों को मदद मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे।
Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • केंद्रीय कैबिनेट
  • मोदी कैबिनेट
  • केंद्र सरकार
  • प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
  • स्टैंड अप इंडिया योजना
  • नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो
  • युगे युगीन भारत म्यूजियम
  • Credit Guarantee Fund
वाह रे सरकार! जनता का बिल नहीं भरा तो बिजली गुल, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ की उधारी फिर भी ठाठ!

By Anshika Singh Chauhan

वाह रे सरकार! जनता का बिल नहीं भरा तो बिजली गुल, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ की उधारी फिर भी ठाठ!
राजस्थान विधानसभा: सदन कभी नहीं हुआ पूरा, 25 साल से एक साथ क्यों नहीं बैठ पाए सभी 200 विधायक?

By

राजस्थान विधानसभा: सदन कभी नहीं हुआ पूरा, 25 साल से एक साथ क्यों नहीं बैठ पाए सभी 200 विधायक?
छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक

By Arohi Raj

छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक
मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई

By Sandeep Kumar

मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर

By Sanjay Gupta

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर
पत्नी की हत्या के आरोप में 13 साल जेल में रहा पति, राजस्थान हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी

By Ashish Bhardwaj

पत्नी की हत्या के आरोप में 13 साल जेल में रहा पति, राजस्थान हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी
एमपी में हर महीने एक मेडिकल कॉलेज का वादा, लेकिन तैयारी कितनी? मंत्री-अफसरों से नहीं मिला जवाब

By Atul Dwivedi

एमपी में हर महीने एक मेडिकल कॉलेज का वादा, लेकिन तैयारी कितनी? मंत्री-अफसरों से नहीं मिला जवाब