सिंहस्थ 2028 के लिए MP सरकार शुरू कर रही खास योजना, जानें योजना की पूरी डिटेल

Kaushiki | Jul 15, 2025, 12:54 IST
Share
Pandits will also get government jobs
Pandits will also get government jobs

मध्यप्रदेश सरकार ने अब पंडितों के लिए सरकारी नौकरी की योजना बनाई है, जिसमें धार्मिक स्थलों पर पुजारियों की नियुक्ति की जाएगी। जानिए इस योजना के तहत क्या बदलाव आएंगे और पंडितों को कैसे फायदा होगा।

मध्यप्रदेश सरकार ने सिंहस्थ-2028 की तैयारी में धार्मिक स्थलों को व्यवस्थित करने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इस पहल के तहत प्रदेशभर में गवर्नमेंट के अंडर चलने वाले मंदिरों, मठों और धर्मशालाओं में पुजारियों की अपॉइंटमेंट की जाएगी।

खास बात यह है कि अब इन मंदिरों में कलेक्टर के तहत अपॉइंट किए गए अंडर एडमिनिस्ट्रेटर्स, पुजारियों के रिक्त पदों को भरने की योजना बनाई गई है।

पुजारियों के लिए एलिजिबिलिटी

इस योजना के तहत सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि, पुजारियों की अपॉइंटमेंट सिर्फ उज्जैन गुरुकुल से दीक्षा ले रहे व्यक्तियों को ही मिलेगी।

यह कदम पुजारियों की धार्मिक योग्यता को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है, जिससे मंदिरों में काम करने वाले पुजारियों का रिकग्निशन और क्वालिटी में सुधार हो सके।

इस इनिशिएटिव के इनिशियल फेज में लगभग 5 हजार से ज्यादा पुजारियों की नियुक्ति की जाएगी। यह नियुक्तियां SDM लेवल पर की जाएंगी, ताकि प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी हो और चयन में कोई धांधली न हो।

इसके साथ ही, सरकार ने मंदिरों का ब्योरा और पुजारियों की स्थिति भी कंपाइल्ड करना शुरू कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें...Career in Freelancer: अगर फ्रीलांसिंग में बनाना चाहते हैं करियर, तो ऐसे करें इसकी शुरुआत

सरकार का कदम



आपको बता दें कि, यह योजना सरकार के तहत धार्मिक स्थलों के सुधार और सिस्टेमेटिक मैनेजमेंट के लिए एक जरूरी कदम है। जब पुजारी अपनी धार्मिक जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाएंगे, तो मंदिरों का रखरखाव और उनकी संपत्तियों की देखरेख भी व्यवस्थित होगी।

इसके साथ ही, यह कदम धार्मिक स्थानों पर आने वाले श्रद्धालुओं के अनुभव को भी बेहतर बनाएगा। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मंदिरों में काम कर रहे पुजारियों को उनके कार्यों के लिए उचित सम्मान और मानदेय मिले। साथ ही उनके माध्यम से किए जा रहे कार्यों का सही तरीके से इवैल्यूएशन किया जा सके।

पुजारियों के सैलरी में ग्रोथ

रिलीजियस ट्रस्ट और एंडोमेंट डिपार्टमेंट ने पुजारियों के मासिक सैलरी में ग्रोथ (monthly honorarium) की भी योजना बनाई है। इससे पुजारियों को इकनोमिक स्टेबिलिटी मिलेगा और वे अपने कार्यों में और भी एफ्फिसेंटली कंट्रीब्यूट करेंगे।

यह कदम धार्मिक स्थलों पर पुजारियों की संख्या बढ़ाने और उनके कार्यों को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है। बता दें कि,सरकार ने 20 हजार से ज्यादा रजिस्टर्ड मंदिरों की जानकारी भी इकट्ठा की है, जिनमें कई मंदिरों में पुजारी की नियुक्ति नहीं हुई थी।

इसके लिए अब एसडीएम को अधिकार दिया गया है कि वे एलिजिबिलिटी के आधार पर पुजारियों की नियुक्ति करें, ताकि मंदिरों की संपत्तियों की देखरेख सही तरीके से हो सके।

ये खबर भी पढ़ें... Career Tips: 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में भूलकर भी न करें ये गलती, अपनाएं ये टिप्स

खंडवा-ओंकारेश्वर में पुजारियों की नियुक्ति

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में 249 मंदिर चिह्नित किए गए हैं, जिनमें से 152 में पुजारी वर्किंग हैं, जबकि 97 मंदिरों में पुजारी की नियुक्ति की जानी है।

इसी तरह, ओंकारेश्वर के 32 मंदिरों में से 13 में पुजारी कार्यरत हैं और शेष 19 मंदिरों में जल्द ही पुजारियों की नियुक्ति की जाएगी।
इस पहल के तहत इन क्षेत्रों में मंदिरों की हालत को सुधारने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

सरकारी योजनाएं | मध्यप्रदेश न्यूज | उज्जैन सिंहस्थ 2028 | उज्जैन सिंहस्थ कुंभ | सिंहस्थ 2028 | पुजारियों को भी और मिलेगा लाभ | MP News | Madhya Pradesh

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • सरकारी योजनाएं
  • पुजारियों को भी और मिलेगा लाभ
  • योजना
  • सिंहस्थ 2028
  • सिंहस्थ
  • उज्जैन सिंहस्थ कुंभ
  • उज्जैन सिंहस्थ 2028
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा