अगर आपके नाखूनों पर भी हैं सफेद दाग तो हो जाएं सावधान, शरीर में हो रही है इस चीज की कमी

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
अगर आपके नाखूनों पर भी हैं सफेद दाग तो हो जाएं सावधान, शरीर में हो रही है इस चीज की कमी

BHOPAL. क्या आपके नाखूनों पर भी सफेद धब्बे या खड़ी-बेड़ी रेखाएं हैं, जिन्हें अक्सर कैल्शियम की कमी का संकेत माना जाता है। अपने नाखूनों पर इन रेखाओं को देखकर कई बार लोग परेशान भी हो जाते हैं। इन रेखाओं को कैल्शियम की कमी बताने वाला 'तथ्य' वास्तव में एक मिथक के अलावा और कुछ नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके नाखूनों पर सफेद धब्बे कैल्शियम की कमी के कारण नहीं बल्कि जिंक की कमी के कारण होते हैं।



कैल्शियम नहीं जिंक की कमी से बनते हैं सफेद धब्बे



न्यूट्रिशनिस्ट ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि जिंक एक सूक्ष्म खनिज है, जिसकी शरीर को बहुत आवश्यकता होती है। यह विशेष रूप से हृदय, हड्डियों, फेफड़ों और सैकड़ों एंजाइमों के सुचारू रूप से कामकाज करने के लिए जरूरी होता है, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि हमारा शरीर इसे बना नहीं सकता है, इसलिए जरूरी है कि शरीर तक इसे पहुंचाने के लिए हम नियमित तौर पर जिंक युक्त आहार का सेवन करें।



जिंक पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं को करता है ठीक



आयरन के बाद जिंक हमारे शरीर में दूसरा सबसे प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला खनिज है, जो प्रोटीन उत्पादन, कोशिका वृद्धि और उसके विभाजन, डीएनए संश्लेषण, प्रतिरक्षा तंत्र के प्रबंधन और एंजाइम प्रतिक्रियाओं जैसे शरीर के विभिन्नत कार्यों के लिए जरूरी होता है। जिंक को मिराकल मिनरल (चमत्कारी खनिज) के रूप में भी जाना जाता है। यह पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक करने में जादू की तरह काम करता है और कई परेशानियों का रातों-रात सुधार कर सकता है।



जिंक की कमी के लक्षण




  • नींद की कमी


  • इम्यून सिस्टम कमजोर होना

  • सेक्स के प्रति अनिच्छा

  • आसानी से वजन बढ़ना

  • दांतों का सड़ना और मसूढ़ों से खून आना

  • हाथ और चेहरे पर झुर्रियां और घावों का देरी से भरना



  • ये खबर भी पढ़िए..



    अमेरिका के विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. जेम अब्राहम का दावा, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की सुनामी का सामना करेगा भारत



    जिंक के लिए इन खाद्य पदार्थों का सेवन करें



    केकड़ा, झींगा सीप जैसे सीफूड, मांस और पॉल्ट्री फूड जिंक का अच्छा स्त्रोत हैं। इसके अलावा शाकाहारी भोजन में मशरूम, पालक, ब्रोकली, लहसुन और केल जैसी सब्जियां, फलियां जैसे छोले और बीन्स, नट और बीज जैसे सेम, चिया और कद्दू, साबुत अनाज जैसे ब्राउन राइस, ओट्स और क्विनोआ, दूध से बने खाद्य पदार्थ, डार्क चॉकलेट, कॉर्नफ्लेक्स, व्हीटफ्लेक्स, म्यूसली जैसी चीजों में जिंक पाया जाता है।


    नाखूनों पर सफेद दाग Zinc deficiency not calcium lack of zinc in body white spots on the nails कैल्शियम नहीं जिंक की कमी शरीर में जिंक की कमी health news