चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार दूसरी जीत, गुजरात को 63 रन से हराया
Rahul Garhwal | Mar 27, 2024, 24:34 IST
Chennai Super Kings beat Gujarat Titans by 63 runs
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस आईपीएल में दूसरा मैच अपने नाम कर लिया। CSK ने गुजरात टाइटंस को 63 रन से हराया। चेन्नई के 207 रन के जवाब में गुजरात 143 रन ही बना सकी।
CSK Beat Gujarat Titans
स्पोर्ट्स डेस्क. चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। CSK ने गुजरात टाइटंस को 63 रन से शिकस्त दी। चेन्नई 4 अंकों के साथ टॉप पर आ गई है। चेन्नई ने चेपॉक स्टेडियम में ही ओपनिंग मैच में RCB को हराया था। विस्फोटक फिफ्टी लगाने वाले शिवम दुबे मैन ऑफ द मैच रहे।
2⃣ in 2⃣ for Chennai Super Kings 👏👏
That's some start to #TATAIPL 2024 for the men in yellow 💛
Scorecard ▶️ https://t.co/9KKISx5poZ#TATAIPL | #CSKvGT | @ChennaiIPL pic.twitter.com/njrS8SkqcM
— IndianPremierLeague (@IPL) March 26, 2024
143 रन ही बना सकी गुजरात
चेन्नई ने गुजरात को 207 रन का टारगेट दिया था। गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी। सबसे ज्यादा 37 रन साईं सुदर्शन ने बनाए। साहा और डेविड मिलर 21-21 रन बनाकर पैवेलियन लौटे। CSK की ओर से दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान और तुषार देशपांडे ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
चेन्नई ने दिया था 207 रन का टारगेट
चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 207 रन का टारगेट दिया था। चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 206 रन बनाए। रचिन रविंद्र ने 20 गेंद में 46 और शिवम दुबे ने 23 गेंद में 51 रन बनाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 36 गेंद में 46 रन बनाए। गुजरात के लिए राशिद खान ने 2 विकेट लिए।
पावरप्ले में CSK और गुजरात टाइटंस
- गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में 2 विकेट खोकर 42 रन बनाए थे।
- चेन्नई सुपर किंग्स ने पावरप्ले में 1 विकेट खोकर 69 रन बनाए थे।
IPL की सबसे सफल टीम CSK
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल टीम है। CSK के नाम 5 खिताब हैं और इस टीम ने 10 फाइनल खेले हैं। गुजरात टाइटंस ने 2022 में पहली बार आईपीएल खेला और विजेता बना। दूसरे सीजन में भी गुजरात फाइनल में पहुंचा, लेकिन चेन्नई के हाथों की हार गया था।
Chennai Super Kings Vs Gujarat Titans | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman