IPL में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रन से हराया
Rahul Garhwal | Apr 28, 2024, 23:24 IST
Chennai Super Kings beat Sunrisers Hyderabad by 78 runs in IPL
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने होम ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रन से हराया। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 98 रन की पारी खेली। CSK ने 212 रन का टारगेट दिया था, लेकिन SRH की टीम 18.5 ओवर में 134 रन पर ही ढेर हो गई।
Chennai Super Kings Beat Sunrisers Hyderabad
स्पोर्ट्स डेस्क. IPL में चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK ) ने सनराइजर्स हैदराबाद ( SRH ) को 78 रन से हरा दिया। अपने घर में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन की 5वीं जीत हासिल की। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ सिर्फ 2 रन से लगातार दूसरा शतक लगाने से चूक गए। डेरेल मिचेल ने भी फिफ्टी लगाई।
चेन्नई ने हैदराबाद को दिया था 212 रन का टारगेट
ICYMI‼
Matheesha Pathirana jolted the middle stump of Aiden Markram⚡️#SRH require 104 runs off 30 deliveries
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱#TATAIPL | #CSKvSRH | @ChennaiIPL pic.twitter.com/9LPLdnutzQ
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2024
चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 212 रन का टारगेट दिया था। SRH की टीम 18.5 ओवर में 134 रन पर ही ढेर हो गई। सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पावरप्ले में ही SRH ने 3 विकेट गंवा दिए। ट्रेविस हेड 13 और अभिषेक शर्मा 15 रन बनाकर पैवेलियन लौटे। अनमोलप्रीत सिंह का तो खाता भी नहीं खुला। एडन मारक्रम ने 32, नीतीश रेड्डी ने 15 और हेनरिक क्लासेन ने 20 रन बनाए। अब्दुल समद 19 रन बनाकर आउट हुए। CSK के लिए तुषार देशपांडे ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। पथिराना और मुस्तफिजुर ने 2-2 विकेट लिए। जडेजा-शार्दुल ने 1-1 विकेट लिया।
Travis Head ✅
Anmolpreet Singh ✅
Tushar Deshpande making the most of his first over 💪#SRH 42/3 after 4 overs
Watch the match LIVE on @officialjiocinema and @starsportsindia 💻📱#TATAIPL | #CSKvSRH | @ChennaiIPL pic.twitter.com/d9AuXctocS
— IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2024
कप्तान ऋतुराज शतक से चूके
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी CSK के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 9 रन पर आउट हो गए। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने डेरेल मिचेल के साथ शानदार बैटिंग की। डेरेल मिचेल 32 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज सिर्फ 2 रन से शतक चूक गए। वे 54 गेंदों पर 98 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए। शिवम दुबे ने 20 गेंदों पर नाबाद 39 रन की पारी खेली। SRH के लिए भुवनेश्वर, नटराजन और उनादकट ने 1-1 विकेट लिया।
पावरप्ले में CSK-SRH
- चेन्नई सुपर किंग्स - एक विकेट खोकर 50 रन
- सनराइजर्स हैदराबाद - 3 विकेट खोकर 53 रन
Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad | Chennai Super Kings Beat Sunrisers Hyderabad | Chennai Super Kings win by 78 runs | आईपीएल | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया | चेन्नई सुपर किंग्स की 78 रन से जीत
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman