IPL 2024 में पहला मैच जीती दिल्ली कैपिटल्स, रिषभ-वॉर्नर की फिफ्टी

Rahul Garhwal | Apr 01, 2024, 02:00 IST
Share
Delhi Capitals beat Chennai Super Kings by 20 runs in IPL
Delhi Capitals beat Chennai Super Kings by 20 runs in IPL

दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2024 में जीत का खाता खुल गया। लगातार 2 मैच हारने के बाद दिल्ली की ये पहली जीत है। दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रन से हराया।

Delhi Capitals Defeated Chennai Super Kings

स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने पहली जीत हासिल कर ली है। विशाखापट्टनम में दिन के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रन से हरा दिया। दिल्ली ने CSK को 192 रन का टारगेट दिया था, लेकिन चेन्नई 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स के खलील अहमद मैन ऑफ द मैच रहे।

धोनी ने जीता दिल

दिल्ली कैपिटल्स ने भले ही मैच अपने नाम कर लिया हो, लेकिन करोड़ों फैंस का दिल महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बैटिंग से जीत लिया। धोनी ने 16 गेंदों में नाबाद 37 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। धोनी ने आखिरी ओवर में 4 बाउंड्री लगाई, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे। माही अपनी टीम को जीत तो नहीं दिला पाए, लेकिन उन करोड़ों फैंस को खुशी दे गए जो उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए पिछले 3 मैचों से इंतजार कर रहे थे। इससे पहले 2 मैचों में माही बैटिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे।

रहाणे फिफ्टी से चूके

192 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई के 2 विकेट जल्दी गिर गए थे। अजिंक्य रहाणे ने मिचेल के साथ टीम को संभाला। रहाणे ने 30 गेंदों में 45 रन बनाए। 5 चौके और 2 छक्के लगाए। वे फिफ्टी नहीं लगा सके और मुकेश कुमार का शिकार बने। मिचेल ने 34 और शिवम दुबे ने 18 रन बनाए। जडेजा 21 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए खलील ने 2 और मुकेश ने 3 विकेट चटकाए।

रिषभ पंत और डेविड वॉर्नर की फिफ्टी

दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान रिषभ पंत ने 32 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े। डेविड वॉर्नर ने आईपीएल करियर की 62वीं फिफ्टी लगाई। उन्होंने 52 रन बनाए। पृथ्वी शॉ ने 27 गेंदों में 43 रन की पारी खेली। चेन्नई के लिए मथीश पथिराना ने 3 विकेट झटके।

गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

दिन के पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने इस सीजन की दूसरी जीत अपने नाम कर ली। GT ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से मात दी। SRH ने GT को 163 रन का टारगेट दिया था, जिसे गुजरात ने 19.1 ओवर में 168 रन बनाकर हासिल कर लिया। गुजरात के लिए 3 विकेट लेने वाले मोहित शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे। GT के लिए सबसे ज्यादा 45 रन साईं सुदर्शन ने बनाए। डेविड मिलर ने नाबाद 44 रन बनाए। SRH के लिए अभिषेक शर्मा और अब्दुल समद ने सबसे ज्यादा 29-29 रन बनाए।

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals | Dhoni Chennai Super Kings | Mahendra Singh Dhoni | Rishabh Pant | चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | दिल्ली ने चेन्नई को हराया

Tags:
  • IPL
  • आईपीएल
  • Mahendra Singh Dhoni
  • महेंद्र सिंह धोनी
  • Rishabh Pant
  • चेन्नई सुपर किंग्स
  • Delhi Capitals
  • दिल्ली कैपिटल्स
  • Dhoni Chennai Super Kings
  • रिषभ पंत
  • दिल्ली ने चेन्नई को हराया
  • Chennai Super Kings vs Delhi Capitals
  • Delhi Capitals defeated Chennai Super Kings
  • चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें