मुंबई इंडियंस के सामने दिल्ली कैपिटल्स, IPL पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे की 2 टीमों की टक्कर

Rahul Garhwal | Apr 07, 2024, 16:57 IST
Share
Mumbai Indians and Delhi Capitals match in IPL
Mumbai Indians and Delhi Capitals match in IPL

IPL में आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं। दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं। मुंबई तो शुरुआती 3 मुकाबले ही हार चुकी है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को 4 में से 1 मैच ही जीती है।

Mumbai Indians Vs Delhi Capitals


विपिन गोयल. इसे क्या ही कहा जाए, दुर्भाग्य या समय की बलिहारी कि दोनों टीमों के पास कोचिंग स्टाफ आला दर्जे का है, बावजूद इसके नतीजा अब तक घोर निराशाजनक रहा है। यह भी दिलचस्प है कि कारण स्पष्ट हैं, मगर कोचिंग स्टाफ को दिखाई नहीं पड़ रहे। मुंबई इंडियंस (MI) एक टीम के रूप में नहीं खेल रही है। हार्दिक पंड्या को कप्तानी देना इसकी एक बड़ी वजह हो सकती है। पूरी टीम बुरे दौर से गुजर रही है। रोहित शर्मा और ईशान जैसे वरिष्ठ पेशेवर खिलाड़ी बड़े स्कोर की नींव रखने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। आईपीएल 23 में रोहित ने 16 पारियों में सिर्फ दो फिफ्टी के साथ 332 रन बनाए थे। कोई और खिलाड़ी होता तो कब का बाहर कर दिया जाता, लेकिन रोहित चूंकि बड़ा नाम हैं, वरिष्ठ हैं; लिहाजा एमआई स्क्वाड में ठप्पे के साथ मौजूद हैं।

बड़े नाम, फॉर्म वाले खिलाड़ी नहीं

यही बड़ी समस्या है कि मुंबई इंडियंस बड़े नामों को लेकर खेल रही है, न कि उन खिलाड़ियों के साथ जो फॉर्म में हैं। इसी तरह ईशान ने भी 2023 IPL में तीन फिफ्टी के साथ अब तक 454 रन बनाए थे। हकीकत यही है कि जब तक सलामी बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन नहीं करेंगे, तब तक मुंबई संघर्ष करती रहेगी। रोहित को अपना खेल दिखाना बाकी है, मुमकिन है कि सपाट पिच और एक साधारण गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ आज उनका दिन हो। वो अपनी फॉर्म में दिखें। एक और प्लस पॉइंट यह है कि सूर्यकुमार यादव की वापसी हो गई है। उनके आने से पांड्या और अन्य की दमदार मौजूदगी से मिडिल ऑर्डर को ताकत मिलेगी।

जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स

टॉप ऑर्डर में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के साथ भी यही समस्या है। मार्श के असफल रहने से तीन नंबर की दिक्कतें और बढ़ जाती हैं। KKR
ने पिछले मैच में उनकी गेंदबाजी को तबाह कर दिया था। टीम के पास मैच जिताने वाला गेंदबाज नहीं है। उनके तुरुप के इक्के नॉर्टजे ने चोट से उबरने के बाद वापसी की है, पर वो अपनी फॉर्म पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यदि DC (दिल्ली कैपिटल्स) को ये मैच जीतना है तो मार्श को अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बड़ी पारी खेलना होगी।

करीबी हो सकता है मुकाबला

आज का मुकाबला करीबी हो सकता है, लेकिन मुंबई इंडियंस घरेलू मैदान पर जीत की प्रबल दावेदार है। हालांकि पिछले मैच में मुंबई इंडियंस 125 के स्कोर पर ढेर हो गई थी, लेकिन ऐसा खराब बल्लेबाजी के कारण हुआ था। वानखेड़े बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग रहा है और आज भी कुछ अलग नहीं होगा। 190+ के स्कोर का पीछा करना मुश्किल होगा, टॉस जीतने वाली टीम को पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए। MI को आज अपनी जीत का खाता खोलना चाहिए।

Rohit Sharma | Rishabh Pant | मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स | रिषभ पंत

Tags:
  • रोहित शर्मा
  • rohit sharma
  • IPL
  • आईपीएल
  • Rishabh Pant
  • रिषभ पंत
  • Mumbai Indians vs Delhi Capitals
  • मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है

By Sanjay Gupta

इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है
MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर

By Ramanand Tiwari

MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर
आईटीआई पास युवाओं एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन

By Manya Jain

आईटीआई पास युवाओं एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन
कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी

By Jitendra Shrivastava

कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी
बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन

By Sanjay Gupta

बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे

By Umeshwari Baghel

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे
राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को

By Jageshwar prasad

राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को