बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन
Sanjay Gupta | Sept 29, 2026, 23:08 IST
पत्नी की साड़ी बनी बंटी नागर की मौत की वजह? पहले ही बना लिया था मरने का मन
INDORE. इंदौर के बड़े बिल्डर संदीप उर्फ बंटी नागर सुसाइड केस की साड़ी का रहस्य खुल गया है। यह वह साड़ी है जिससे फंदा बनाकर बंटी ने अपने ऑफिस में फांसी लगाई। बंटी करीब डेढ़ बजे ऑफिस के लिए आए। वह गाड़ी से उतरे और ऑफिस की ओर गए। वह खाली हाथ थे और उनके हाथ में साड़ी और कोई थैली नहीं थी।
संदीप उर्फ बंटी नागर द्वारा रविवार 27 सितंबर को उठाया गया सुसाइड का कदम पूरे रियल सेक्टर को चिंता में डाल गया है। उन्होंने साकेत नगर स्थित द मार्क बिल्डिंग के अपने ऑफिस नंबर 404 में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। अब इस साड़ी का रहस्य खुल गया है।
इस घटना में साड़ी एक बड़ा रहस्य था। क्योंकि बंटी नागर ने जिस दिन सुसाइड किया उनके आने के समय के सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने देखे थे। बंटी करीब डेढ़ बजे ऑफिस के लिए आए। वह गाड़ी से उतरे और ऑफिस की ओर गए। वह खाली हाथ थे और उनके हाथ में साड़ी और कोई थैली नहीं थी। यानी साड़ी वह लेकर नहीं गए।
पुलिस ने परिजनों को साड़ी की फोटो दिखाकर पूछा था। इसके बाद यह तय हो गया कि यह साड़ी बंटी की पत्नी अर्पणा की है। लेकिन पत्नी को यह नहीं पता कि बंटी यह साड़ी कब लेकर ऑफिस गए।
बंटी नागर रविवार को जब आफिस में जा रहे थे तब वह दोनों हाथों में फोल्ड वाला मोबाइल खोलकर कुछ इसमें देखते हुए आफिस की ओर जा रहे हैं। उनके पास साड़ी या कोई थैली, पैकेट नहीं थी, जिससे लगे कि वह अपने साथ साड़ी लेकर गए थे। यानी साड़ी ऑफिस में पहले से रखी हुई थी। अब इससे इसी बात की आशंका है कि बंटी ने एक-दो दिन पहले से ही यह साड़ी लाकर ऑफिस में रखी थी।
बाकी दिनों में बंटी के आफिस में स्टाफ रहता है। ऐसे में आशंका है कि बंटी ने पहले से ही मन बना लिया था कि सुसाइड करना है। इसलिए साड़ी पहले से ही आफिस में रखी थी। फिर रविवार को जब ऑफिस में स्टाफ नहीं होता है, उन्होंने घर से ऑफिस की चाबी ली और फिर जब वह अकेले थे तब यह कदम उठा लिया।
बंटी का अंतिम संस्कार सोमवार को होने के बाद मंगलवार को उठावना भी हो गया। पुलिस ने अभी तक परिजनों से पूछताछ नहीं की है। अब पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों ने अभी बयान के लिए समय मांगा है। एक-दो दिन में बयान ले लिए जाएंगे।
एसीपी नीति दंडोतिया ने बताया कि स्टाफ के बयान हुए हैं। लेकिन ऐसा कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। सभी ने कहा कि उनके व्यवहार से ऐसा कुछ नहीं था कि वह इस तरह का कदम उठाएंगे। कोई दबाव या चिंता वाली बात भी सामने नहीं आई।
पुलिस ने अभी तक इसमें फंदा लगाने वाली साड़ी, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल जब्त कर लिया है। आफिस से भी रिकार्डिंग ली है लेकिन हार्डडिस्क नहीं मिली है। वहीं मोबाइल अभी खुला नहीं है, पैटर्न लाक खोलने के लिए टीम लगी हुई है। पुलिस ने फोन की काल डिटेल रिपोर्ट निकाल ली है। इसका एनालिस किया जा रहा है जिसमें दो दिन करीब लगेंगे। सूत्रों के अनुसार बंटी कॉल के लिए अधिकांशतः वाट्सअप काल का उपयोग करता था। ऐसे में सीडीआर से भी बहुत कुछ मिलने की संभावना नहीं है। ऐसे में मोबाइल का खुलना जरूरी है, तभी वाटसअप चैट, कॉल की डिटेल सामने आएगी।
पुलिस की तफ्तीश में और सीसीटीवी से जो सामने आया उसके अनुसार बंटी रविवार 27 सितंबर को करीब डेढ़ बजे अपने ऑफिस में गए। जब परिजनों ने फोन लगाए तो संपर्क नहीं हुआ।
काफी देर के बाद परिजनों ने तलाशा कि कहां गए होंगे। घर में देखा तो ऑफिस की दो चाबी में से एक नहीं थी। बेटा ऋषित शाम साढ़े पांच-छह बजे के बीच में आफिस पहुंचा, नीचे उनकी कार पार्किंग में थी। वह ऑफिस गया तो दरवाजा अटका हुआ था। दरवाजा खोलकर जैसे घुसा तो बंटी नागर फंदे पर थे। घबराकर परिजनों को खबर की।
रिश्तेदार वहां पहुंचे और शाम करीब साढ़े छह बजे वह लिफ्ट से अपने कंधे पर लेकर नीचे आए। तब तक परिजन एंबुलेंस भी बुला चुके थे। तत्काल उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल लेकर गए। वहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद रात आठ बजे करीब घटना का खुलासा हुआ।
साड़ी का रहस्य क्यों था
पुलिस ने की पहचान साड़ी पत्नी की
अब आशंका क्या बंटी ने पहले से मन बनाया
मौत के लिए रविवार क्यों चुना
परिजनों से बयान अब एक-दो दिन में
स्टाफ के हुए बयान कुछ नहीं मिला
सीडीआर निकाली, लेकिन मोबाइल नहीं खुला
उस दिन यह घटनाक्रम हुआ
काफी देर के बाद परिजनों ने तलाशा कि कहां गए होंगे। घर में देखा तो ऑफिस की दो चाबी में से एक नहीं थी। बेटा ऋषित शाम साढ़े पांच-छह बजे के बीच में आफिस पहुंचा, नीचे उनकी कार पार्किंग में थी। वह ऑफिस गया तो दरवाजा अटका हुआ था। दरवाजा खोलकर जैसे घुसा तो बंटी नागर फंदे पर थे। घबराकर परिजनों को खबर की।
रिश्तेदार वहां पहुंचे और शाम करीब साढ़े छह बजे वह लिफ्ट से अपने कंधे पर लेकर नीचे आए। तब तक परिजन एंबुलेंस भी बुला चुके थे। तत्काल उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल लेकर गए। वहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद रात आठ बजे करीब घटना का खुलासा हुआ।
कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी
By Jitendra Shrivastava
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे
By Umeshwari Baghel
राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को
By Jageshwar prasad
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, एमपी कैबिनेट की बैठक में 24 हजार 500 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ में 577 नए मोबाइल टावरों की मंजूरी, दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान
By The Sootr
बस्तर से रायपुर के अस्पतालों में बढ़ेगी इलाज की सुविधा, NHM के तहत हुई डॉक्टरों की नियुक्तियां, 12 तक ज्वाइन नहीं तो नियुक्ति रद्द
By VINAY VERMA
CG Top News : छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, नई जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति, त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव
By Umeshwari Baghel