बंटी नागर ने जिस साड़ी से सुसाइड फंदा बनाया वो कहां से आई, CCTV फुटेज में केवल यह दिखा
Sanjay Gupta | Sootr Creatives | Sept 29, 2026, 13:26 IST
इंदौर बिल्डर बंटी नागर सुसाइड केस में नया मोड़
इंदौर के बिल्डर बंटी नागर ने रविवार 27 सितंबर को अपने आफिस में साड़ी से फंदा बना कर सुसाइड किया था। CCTV फुटेज में वह मोबाइल लिए आफिस जाते दिखे, हाथ में साड़ी या थैली नहीं थी। पुलिस पता लगा रही है कि साड़ी आफिस में कहां से आई। मोबाइल लॉक अभी नहीं खुला है और CDR निकाली जा चुकी है। पीएम रिपोर्ट के बाद परिजनों के बयान दर्ज होंगे।
साड़ी एक रहस्य क्यों, सीसीटीवी में यह है
वह गाड़ी से उतरे और हाथ में फोल्डेबल मोबाइल देखते हुए ऑफिस की ओर गए। CCTV फुटेज में उनके पास साड़ी, थैली या कोई पैकेट नहीं दिख रहा है। इससे यह सवाल उठ रहा है कि साड़ी ऑफिस तक कैसे पहुंची।
साड़ी के बारे में परिजनों से पूछा जाएगा
इसके बाद परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। उनसे साड़ी को लेकर भी जानकारी ली जाएगी। पूछा जाएगा कि साड़ी घर की है या कहीं और से आई थी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक CCTV में बंटी साड़ी ले जाते नहीं दिख रहे हैं। अब जांच होगी कि क्या साड़ी पहले से ऑफिस में रखी थी। यह जांच का विषय है।
क्या पहले से मन बनाया या उसी समय कुछ हुआ
दूसरा एंगल यह है कि रविवार को ऐसा क्या हुआ, जिससे उन्होंने यह कदम उठाया। क्या किसी से फोन पर हुई बातचीत इसका कारण बनी।
यह भी जांच की जा रही है कि फंदा लगाने के लिए उन्होंने कुछ तलाशा और साड़ी मिल गई। पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही है।
सीडीआर निकाली, लेकिन मोबाइल नहीं खुला
मोबाइल अभी अनलॉक नहीं हुआ है। पैटर्न लॉक खोलने के लिए टीम काम कर रही है। पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकाल ली है।
सूत्रों के अनुसार, घटना वाले दिन बंटी ने कुछ कॉल किए थे और उनके मोबाइल पर कॉल भी आए थे। हालांकि, ये कॉल किन लोगों के थे, इसका खुलासा पुलिस ने नहीं किया है।
उस दिन यह घटनाक्रम हुआ
बेटा ऋषित शाम साढ़े पांच-छह बजे के बीच में आफिस पहुंचा, नीचे उनकी कार पार्किंग में थी। वह आफिस गया तो दरवाजा अटका हुआ था। दरवाजा खोलकर जैसे घुसा तो बंटी नागर फंदे पर थे। घबराकर परिजनों को खबर की। रिश्तेदार वहां पहुंचे और शाम करीब साढ़े छह बजे वह लिफ्ट से अपने कंधे पर लेकर नीचे आए।
बेटा ऋषित शाम साढ़े पांच से छह बजे के बीच ऑफिस पहुंचा। नीचे बंटी की कार पार्किंग में खड़ी थी। ऑफिस का दरवाजा अटका हुआ था। बेटा दरवाजा खोलकर अंदर गया तो बंटी नागर फंदे पर मिले। उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी।
इसके बाद रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। शाम करीब साढ़े छह बजे उन्हें लिफ्ट से कंधे पर लेकर नीचे लाया गया। तब तक परिजन एंबुलेंस बुला चुके थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रात करीब आठ बजे घटना का खुलासा हुआ।
- संदीप उर्फ बंटी नागर ने आत्महत्या क्यों की?
संदीप उर्फ बंटी नागर ने अपने कार्यालय में आत्महत्या की, लेकिन आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं। उनकी साड़ी की मौजूदगी मामले में गुत्थी बढ़ा रही है, जिससे जांच में कई सवाल उठ रहे हैं। - जांच में पुलिस किन पहलुओं पर ध्यान दे रही है?
पुलिस जांच के दौरान दो मुख्य पहलुओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है: पहला, क्या बंटी ने पहले से आफिस में साड़ी रखी थी, और दूसरा, क्या कोई विवाद या बातचीत का प्रभाव उनके निर्णय पर पड़ा। - साड़ी के बारे में पुलिस क्या पूछताछ करेगी?
पुलिस परिजनों से पूछेगी कि क्या वह साड़ी उनके घर की है और यह आफिस तक कैसे पहुंची। यह जानकारी जांच के लिए महत्वपूर्ण है।
महीने में दूसरी बार साय कैबिनेट, धान खरीदी की तारीख और समर्थन मूल्य पर हो सकता है बड़ा ऐलान, कर्मचारियों को DA की उम्मीद
By VINAY VERMA
सनातन हिंदू एकता रथयात्रा में धीरेंद्र शास्त्री ने उठाए कई मुद्दे, गरबा और बुर्के पर बयान
By Anshika Singh Chauhan
सूर्यकांत ने उधारी के 5 करोड़ से किया 500 करोड़ का स्कैम, अनिल टुटेजा ने वाट्सएप पर कहा इस बारे में अवेयर हैं सीएम
By Arun Tiwari
सिंधिया संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी की आपत्ति मंजूर, अब 29 अक्टूबर को देना होगा सबूत
By Ratan Kumar Mishra
दिवाली से पहले 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा, सीएम मोहन यादव ने खाते में भेजे 1500-1500 रुपए
By Sourabh Bhatnagar
बिलासपुर में प्लॉट खरीदने वालों के लिए अलर्ट! सौराष्ट्र परियोजना का रेरा पंजीयन निरस्त
By Arun Tiwari
राजस्थान पंचायत चुनाव में 10 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने भरे पर्चे, अलवर में सबसे ज्यादा, जानें कब होगी वोटिंग
By Mukesh Sharma