MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, एमपी कैबिनेट की बैठक में 24 हजार 500 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर

Sandeep Kumar | Sept 29, 2026, 22:34 IST
Share
एमपी कैबिनेट: अग्निवीरों को 20% आरक्षण, 24 हजार 500 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर
एमपी कैबिनेट: अग्निवीरों को 20% आरक्षण, 24 हजार 500 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर

नमस्कार, आइए पढ़ते हैं मध्य प्रदेश की आज की बड़ी खबरें...एमपी कैबिनेट: अग्निवीरों को 20% आरक्षण, 24 हजार 500 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर, एमपी आएंगे राहुल गांधी, आदिवासी बच्चों के परिजनों से मिलेंगे, एमपी माय वॉलेट: 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं एक ऐप में, सीएम मोहन यादव करेंगे जल्द लॉन्च...

MP Top News

MP कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को 20% आरक्षण, 24 हजार 500 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर

मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में 24 हजार 500 करोड़ रुपए के प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। MP कैबिनेट ने अग्निवीरों को पुलिस, जेल, वन और आबकारी समेत 5 विभागों में 20% आरक्षण देने का फैसला किया है। इसके अलावा दमोह-कटनी सड़क, स्वास्थ्य, सिंचाई और पर्यटन से जुड़े कई प्रोजेक्ट स्वीकृत किए गए। आगे की खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें...

1 अक्टूबर को मध्यप्रदेश आएंगे राहुल गांधी, आदिवासी बच्चों की मौत का सच जानने पहुंचेंगे बालाघाट

एमपी टॉप न्यूज: 1 अक्टूबर को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मध्यप्रदेश के बालाघाट आ रहे हैं। बीते 13 दिन में राहुल गांधी का यह दूसरा मध्यप्रदेश दौरा है। इस बार वे बालाघाट में बैगा आदिवासी बच्चों की हुई मौतों पर पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। बिरसा और बैहर के प्रभावित गांवों में अब तक 32 मासूमों की जान जा चुकी है। जांच में कुपोषण, मलेरिया और एनीमिया जैसी वजहें सामने आई थी। आगे की खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें...

पदोन्नति के बाद भी निराश 194 डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर बनने का इंतजार बढ़ा

मध्यप्रदेश में प्रभारी डिप्टी कलेक्टर से डिप्टी कलेक्टर बने 194 अधिकारी ग्रेडेशन लिस्ट में पिछड़ गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की सूची में इन्हें 2024 बैच के प्रोबेशन अधिकारियों से नीचे रखा गया है। MP डिप्टी कलेक्टर प्रमोशन के बाद अधिकारियों को तीन साल का नुकसान हुआ है। लोकायुक्त नहीं बल्कि लोक प्रशासन से जुड़े इस मामले में संयुक्त कलेक्टर बनने का इंतजार बढ़ गया है। आगे की खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें...

मध्यप्रदेश की 6 विभागों की योजनाओं पर फंडिंग का संकट, 31 दिसंबर तक का मिला अल्टीमेटम

मध्य प्रदेश के छह विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की फंडिंग पर संकट मंडरा रहा है। इन्हें 31 मार्च 2031 तक जारी रखने के लिए वित्त विभाग का अभिमत और कैबिनेट की मंजूरी जरूरी है। 30 सितंबर 2026 तक कई विभाग प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए। अब वित्त विभाग ने डेडलाइन बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दी है। देर हुई तो आगामी बजट में फंड का संकट खड़ा हो सकता है। आगे की खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें...

बंटी नागर ने जिस साड़ी से सुसाइड फंदा बनाया वो कहां से आई, CCTV फुटेज में केवल यह दिखा

इंदौर के बिल्डर बंटी नागर ने रविवार 27 सितंबर को अपने आफिस में साड़ी से फंदा बना कर सुसाइड किया था। CCTV फुटेज में वह मोबाइल लिए आफिस जाते दिखे, हाथ में साड़ी या थैली नहीं थी। पुलिस पता लगा रही है कि साड़ी आफिस में कहां से आई। मोबाइल लॉक अभी नहीं खुला है और CDR निकाली जा चुकी है। पीएम रिपोर्ट के बाद परिजनों के बयान दर्ज होंगे। आगे की खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें...

MP बिजली संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर संकट, एक ही बार मिला मौका, ऊर्जा विभाग के आदेश के बाद भी करना पड़ रहा इंतजार

मध्यप्रदेश में बिजली कंपनियों के संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण मामला अटक गया है। ऊर्जा विभाग ने MP बिजली कर्मचारियों के लिए परीक्षा प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया था। 31 अक्टूबर तक प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य था। अब तक परीक्षा नोटिफिकेशन नहीं आने से संविदा कर्मचारी नाराज हैं और सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आगे की खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें...

एमपी माय वॉलेट: 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं एक ऐप में, सीएम मोहन यादव जल्द करेंगे लॉन्च

नगरीय विकास विभाग एमपी माय वॉलेट (MP My Wallet ) नाम का डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू कर रहा है। इसमें विवाह, संपत्ति कर और जलकर जैसे दस्तावेज सुरक्षित रखे जा सकेंगे। आगे 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं यहां जुड़ने की तैयारी है। ऐप का ट्रायल अभी चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जल्द इसकी औपचारिक लॉन्चिंग करेंगे। आगे की खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें...

मोहनलाल हरगोविंद दास बीड़ी उद्योग संपत्ति विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, सुनवाई नवंबर में

जबलपुर के प्रसिद्ध मोहनलाल हरगोविंद दास बीड़ी उद्योग घराने का संपत्ति विवाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में तीन दौर की मध्यस्थता भी बेनतीजा रही। अब चार अपीलों के जरिए मामला हाईकोर्ट में है। चीफ जस्टिस की बेंच ने नवंबर के पहले सप्ताह में सुनवाई तय की है। आगे की खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें...

MPPSC में राज्य सेवा मेंस रिजल्ट कब, परीक्षा कैलेंडर में इस बार क्या आएगी बंपर भर्ती

मप्र लोक सेवा आयोग यानि MPPSC प्रदेश की सबसे बड़ी भर्ती एजेंसी है। इसके परीक्षा कैलेंडर से लेकर विविध रिजल्ट, परीक्षाओं को लेकर कई सवाल द सूत्र के पास पहुंचे हैं। सबसे ज्यादा जानकारी राज्य सेवा मेंस रिजल्ट 2025 को लेकर है तो वहीं परीक्षा कैलेंडर कब आएगा इस पर भी सभी की नजरें हैं। आगे की खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें...

खरगोन में रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, लोकायुक्त ने 20 हजार रुपए रिश्वत राशि भी की जब्त

लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने रिश्वत के मामले में दो पटवारी और एक तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की है। मामला सैगांव तहसील क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। शिकायतकर्ता पुनीत नाड़ीवाल निवासी कसरावद बड़ी ने शिकायत की थी। उन्होंने 25 सितंबर को लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में आवेदन दिया था। शिकायत में बताया गया कि पत्नी ममता नाड़ीवाल के नाम कृषि भूमि है। इस भूमि के नामांतरण की प्रक्रिया चल रही थी। शिकायतकर्ता ने तहसीलदार अंतर सिंह कनेश से संपर्क किया था। आगे की खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें...

इंदौर ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने पर मिले कीड़े, लाइसेंस भी नहीं

इंदौर में बड़े फाइव स्टार होटल के साथ ही नाम और बड़े रेस्टारेंट, होटल पर जांच जारी है। वहीं लगातार इनके किचन में गंदगी, कीड़े और अनियमितताएं मिल रही है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्य प्रदेश, भोपाल के निर्देशन में तथा कलेक्टर जिला इंदौर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में मंगलवार को फिर दो प्रतिष्ठानों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। आगे की खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें...

  1. मध्यप्रदेश कैबिनेट ने अग्निवीरों के लिए कौन सा निर्णय लिया है?
    मध्यप्रदेश कैबिनेट ने अग्निवीरों को पुलिस, जेल, वन और आबकारी समेत 5 विभागों में 20% आरक्षण देने का निर्णय लिया है।
  2. राहुल गांधी 1 अक्टूबर को मध्यप्रदेश में किस विषय पर दौरा करेंगे?
    राहुल गांधी 1 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के बालाघाट में बैगा आदिवासी बच्चों की मौतों पर पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए दौरा करेंगे।
  3. मध्यप्रदेश में बिजली संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की स्थिति क्या है?
    मध्यप्रदेश में बिजली संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण मामला अटक गया है और कर्मचारियों ने परीक्षा प्रक्रिया के नोटिफिकेशन का इंतजार किया है।
Tags:
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • MP TOP NEWS
  • एमपी टॉप न्यूज
  • MPPSC
  • मध्य प्रदेश
  • बंटी नागर
छत्तीसगढ़ में 577 नए मोबाइल टावरों की मंजूरी, दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान

By The Sootr

छत्तीसगढ़ में 577 नए मोबाइल टावरों की मंजूरी, दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान
बस्तर से रायपुर के अस्पतालों में बढ़ेगी इलाज की सुविधा, NHM के तहत हुई डॉक्टरों की नियुक्तियां, 12 तक ज्वाइन नहीं तो नियुक्ति रद्द

By VINAY VERMA

बस्तर से रायपुर के अस्पतालों में बढ़ेगी इलाज की सुविधा, NHM के तहत हुई डॉक्टरों की नियुक्तियां, 12 तक ज्वाइन नहीं तो नियुक्ति रद्द
CG Top News : छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, नई जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति, त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, नई जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति, त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव
FIR के बाद कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप पर गिरी गाज, महिला कर्मचारी के वेतन मामले में FIR और वित्तीय अधिकार छीने जाने के बाद बड़ा फैसला

By VINAY VERMA

FIR के बाद कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप पर गिरी गाज, महिला कर्मचारी के वेतन मामले में FIR और वित्तीय अधिकार छीने जाने के बाद बड़ा फैसला
इंदौर हीरानगर फर्जी पट्टाकांड में टीआई सुशील पटेल सस्पेंड, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

By Sanjay Gupta

इंदौर हीरानगर फर्जी पट्टाकांड में टीआई सुशील पटेल सस्पेंड, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई
MP बिजली संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर संकट, एक ही बार मिला मौका, ऊर्जा विभाग के आदेश के बाद भी करना पड़ रहा इंतजार

By Atul Dwivedi

MP बिजली संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर संकट, एक ही बार मिला मौका, ऊर्जा विभाग के आदेश के बाद भी करना पड़ रहा इंतजार
खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: फार्च्यून मैदा व जैन चुस्की चाय की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध, सेहत के लिए हानिकारक

By Umeshwari Baghel

खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: फार्च्यून मैदा व जैन चुस्की चाय की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध, सेहत के लिए हानिकारक