इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है

Sanjay Gupta | Sept 29, 2026, 23:58 IST
Share
रोमियो लेन के किचन में खाने में मिले कीड़े, फूड लाइसेंस भी गायब
रोमियो लेन के किचन में खाने में मिले कीड़े, फूड लाइसेंस भी गायब

Indore. इंदौर में बड़े रेस्टारेंट, होटल के किचन में गंदगी, कीड़े मिलना जारी है। इसी क्रम में ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में गंदगी मिली है। किचन के फ्रीजर में शाकाहारी एवं मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ रखे पाए गए। खाद्य पदार्थों की टैगिंग उचित रूप से नहीं की गई थी।

इंदौर में बड़े फाइव स्टार होटल के साथ ही नाम और बड़े रेस्टारेंट, होटल पर जांच जारी है। वहीं लगातार इनके किचन में गंदगी, कीड़े और अनियमितताएं मिल रही है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्य प्रदेश, भोपाल के निर्देशन में तथा कलेक्टर जिला इंदौर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में मंगलवार को फिर दो प्रतिष्ठानों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।

रोमियो लेन में यह सारी खामियां मिली

इसी कड़ी में मंगलवार को हाई स्ट्रीट अपोलो, एबी रोड, निपानिया स्थित ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी यानी रोमियो लेन (Romeo Lane Restaurant Indore ) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किचन परिसर में कई खाद्य सुरक्षा संबंधी अनियमितताएं पाई गईं।

किचन के फ्रीजर में शाकाहारी एवं मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ रखे पाए गए। खाद्य पदार्थों की टैगिंग उचित रूप से नहीं की गई थी। खसखस एवं मशरूम पुराने थे और कीड़े लगे हुए थे। इन्हें मौके पर नष्ट कराया गया। परिसर में पानी की जांच रिपोर्ट एवं खाद्य कर्मियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं पाए गए।

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, एमपी कैबिनेट की बैठक में 24 हजार 500 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर
29 Sept 2026 ,
By Sandeep Kumar
नमस्कार, आइए पढ़ते हैं मध्य प्रदेश की आज की बड़ी खबरें...एमपी कैबिनेट: अग्निवीरों को 20% आरक्षण, 24 हजार 500 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर, एमपी आएंगे राहुल गांधी, आदिवासी बच्चों के परिजनों से मिलेंगे, एमपी माय वॉलेट: 100 से ज्यादा सरकारी सेवाएं एक ऐप में, सीएम मोहन यादव करेंगे जल्द लॉन्च...

टीम ने लिए सैंपल, लाइसेंस नहीं मिला

मौके से पनीर, दही, मूंगफली दाना, खड़ा धनिया एवं ग्लास वर्मीसेली के कुल 05 नमूने जांच हेतु लिए गए, जिन्हें राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान परिसर का खाद्य लाइसेंस की अवधि समाप्त पाई गई। इसके कारण किचन परिसर में खाद्य पदार्थों के निर्माण को तत्काल रोक दिया गया है।

बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन
29 Sept 2026 ,
By Sanjay Gupta
INDORE. इंदौर के बड़े बिल्डर संदीप उर्फ बंटी नागर सुसाइड केस की साड़ी का रहस्य खुल गया है। यह वह साड़ी है जिससे फंदा बनाकर बंटी ने अपने ऑफिस में फांसी लगाई। बंटी करीब डेढ़ बजे ऑफिस के लिए आए। वह गाड़ी से उतरे और ऑफिस की ओर गए। वह खाली हाथ थे और उनके हाथ में साड़ी और कोई थैली नहीं थी।

मोमोज वाले के यहां भी जांच

खातीवाला टैंक स्थित बैराठी कॉलोनी के गोस्वामी मोमोज का शिकायत के आधार पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर मोमोज का निर्माण कर दुकान से विक्रय करने के साथ-साथ अन्य मोमोज विक्रेताओं को भी सप्लाई किया जाना पाया गया। विक्रेता पंकज गिरी के पास खाद्य पदार्थों के निर्माण हेतु वैध मंजूरी नहीं पाई गई। किचन कक्ष के बाहर एवं बैक लाइन क्षेत्र में अत्यधिक गंदगी पाई गई। आवश्यक दस्तावेज भी मौके पर प्रस्तुत नहीं किए गए।

इंदौर हीरानगर फर्जी पट्टाकांड में टीआई सुशील पटेल सस्पेंड, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई
29 Sept 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर में जुलाई में आरोपियों को फर्जी पट्टा पहनाने का कांड सामने आया था। इस मामले में अब विभागीय जांच के बाद टीआई हीरानागर को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल यह घटना 21 जुलाई को हुई थी। जुलूस के दौरान दोनों आरोपियों के हाथों में प्लास्टर(पट्टे)बंधे दिखाई दिए थे।

यहां से भी जांच में लिए सैंपल

मौके से पनीर मोमोज एवं चीज मोमोज के नमूने जांच हेतु लिए गए, जिन्हें राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पानी की जांच रिपोर्ट, परिसर का पेस्ट कंट्रोल प्रमाण-पत्र एवं खाद्य कारोबारकर्ता का मेडिकल प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध नहीं पाया गया। मोमोज के निर्माण को बंद कराया गया है।

MP बिजली संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर संकट, एक ही बार मिला मौका, ऊर्जा विभाग के आदेश के बाद भी करना पड़ रहा इंतजार
29 Sept 2026 ,
By Atul Dwivedi
BHOPAL. मध्यप्रदेश में बिजली कंपनियों के संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण मामला अटक गया है। ऊर्जा विभाग ने MP बिजली कर्मचारियों के लिए परीक्षा प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया था। 31 अक्टूबर तक प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य था। अब तक परीक्षा नोटिफिकेशन नहीं आने से संविदा कर्मचारी नाराज हैं और सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इसके पहले भी चूके, काकरोच सब मिल चुके

इसके पहले भी प्रशासन की जांच में सयाजी होटल में चूहे और काकरोच की गंदगी के बीच खाद्य पाए गए थे। इसके साथ ही कई अन्य रेस्टारेंट में वेज और नानवेज को एक साथ स्टोर करना पाया गया है। इसके साथ ही एक्सपायर्ड सामग्री का भी उपयोग करना पाया गया है।

  1. इंदौर में खाद्य सुरक्षा संबंधित जांच का मुख्य कारण क्या था?
    इंदौर में बड़े फाइव स्टार होटल और रेस्टोरेंट में किचन में गंदगी, कीड़े और अनियमितताएं पाई गईं, जिसके कारण खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जांच शुरू की।
  2. रोमियो लेन के हाई स्ट्रीट अपोलो में क्या अनियमितताएं पाई गईं?
    हाई स्ट्रीट अपोलो के निरीक्षण में पाया गया कि किचन के फ्रीजर में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ रखे गए, खाद्य पदार्थों की टैगिंग उचित नहीं थी, और पुराने खाद्य पदार्थों में कीड़े पाए गए।
  3. क्या गोस्वामी मोमोज का विक्रेता वैध था?
    गोस्वामी मोमोज के विक्रेता पंकज गिरी के पास खाद्य पदार्थों के निर्माण हेतु वैध मंजूरी नहीं थी, और निरीक्षण के दौरान अत्यधिक गंदगी भी पाई गई।
Tags:
  • इंदौर
  • ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी
  • रोमियो लेन के किचन में कीड़े
  • रोमियो लेन रेस्टोरेंट इंदौर
  • खाद्य सुरक्षा विभाग
  • Romeo Lane Restaurant Indore
  • शिवम वर्मा
MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर

By Ramanand Tiwari

MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर
आईटीआई पास युवाओं एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन

By Manya Jain

आईटीआई पास युवाओं एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन
कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी

By Jitendra Shrivastava

कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी
बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन

By Sanjay Gupta

बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे

By Umeshwari Baghel

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे
राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को

By Jageshwar prasad