अंटार्कटिका में सरकारी नौकरी: NCPOR ने निकाली भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
Manya Jain | Apr 21, 2025, 22:20 IST
sarkari naukri in antratica
अगर आप रोमांच से भरे अनुभव के साथ करियर को एक अलग ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह खबर खास है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन नेशनल सेंटर फॉर पोलर में विभिन्न तकनीकी और सपोर्ट स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
अगर आप नई जगहों पर काम करने और रोमांच से भरे अनुभव के साथ करियर को एक अलग ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद खास है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences) के अधीन आने वाले नेशनल सेंटर फॉर पोलर एंड ओशन रिसर्च (NCPOR) ने अंटार्कटिका में विभिन्न तकनीकी और सपोर्ट स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह एक अनोखा अवसर है जहां चयनित उम्मीदवारों को अंटार्कटिका में स्थित भारतीय रिसर्च स्टेशनों पर काम करने का मौका मिलेगा।
इस भर्ती अभियान के तहत तकनीकी और सपोर्ट स्टाफ के विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा, जिसमें शामिल हैं:
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं या आईटीआई डिप्लोमा रखी गई है। हालांकि, प्रत्येक पद के अनुसार जरूरी अनुभव की शर्तें अलग-अलग हैं। जानकारी और पात्रता विवरण के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ncpor.res.in पर जारी नोटिफिकेशन पढ़ना चाहिए।
ये भी पढ़ें...IIT Madras Recruitment : इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ टेक्नोलॉजी में जॉब का मौका, करें आवेदन
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को AL-2010 फॉर्म भरकर सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स के साथ इंटरव्यू स्थल पर पहुंचना होगा।
इस खास भर्ती के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी:
उम्मीदवारों को आधिकारिक MOES वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को निर्धारित फॉर्मेट में स्कैन कर अपलोड करना होगा।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: रोजगार समाचार में विज्ञापन की तिथि से 21 दिन।
Official Website: MOES Website
Recruitment Notification: Notification Link
सरकारी नौकरी | सरकारी नौकरी का मौका | नई सरकारी नौकरी | govt jobs 2025
किन पदों पर होगी भर्ती?
- वाहन मैकेनिक
- जेनरेटर मैकेनिक
- कुक/शेफ
- इसके अलावा पुरुष नर्स, वेल्डर, बढ़ई, रेडियो ऑपरेटर, स्टोर असिस्टेंट जैसे अन्य पद भी शामिल हैं।
योग्यता
ये भी पढ़ें...IIT Madras Recruitment : इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ टेक्नोलॉजी में जॉब का मौका, करें आवेदन
चयन प्रक्रिया
सैलरी
- पहली बार अंटार्कटिका जाने वाले उम्मीदवारों को 58 हजार 981 प्रतिमाह
- पहले से अंटार्कटिका का अनुभव रखने वालों को 78 हजार 642 प्रतिमाह
- इसके अलावा, गर्मियों में 1 हजार 500 प्रतिदिन और सर्दियों में 2 हजार प्रतिदिन का अतिरिक्त भत्ता भी दिया जाएगा
- फ्री बोर्डिंग, लॉजिंग, कपड़े, मेडिकल और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: रोजगार समाचार में विज्ञापन की तिथि से 21 दिन।
Official Website: MOES Website
Recruitment Notification: Notification Link
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सरकारी नौकरी | सरकारी नौकरी का मौका | नई सरकारी नौकरी | govt jobs 2025
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari