BOB Job: बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर वैकेंसी, 26 फरवरी तक मौका

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने मैनेजर और सीनियर मैनेजर के 166 पदों पर भर्ती निकाली है। ग्रेजुएट और MBA पास युवा 26 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

author-image
Manya Jain
New Update
Bank of Baroda SO Manager Vacancy 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा ने नई भर्ती निकाली है। यह अनुभवी बैंकिंग पेशेवरों के लिए बड़ा मौका है। बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद खाली हैं। यहा सीनियर मैनेजर और मैनेजर की भर्ती होगी। कुल 166 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी है। फाइनेंस एक्सपर्ट्स (Bank of Baroda Recruitment) के लिए यह सुनहरा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी 2026 तक चलेगी। बैंक में बड़े पद पर काम करने का मौका मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता जरूर चेक करें।

पदों की जानकारी

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026 के अंतर्गत मुख्य रूप से MSME रिलेशनशिप और क्रेडिट एनालिस्ट के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

पद का नामपदों की संख्या
सीनियर मैनेजर - MSME रिलेशनशिप113
सीनियर मैनेजर - क्रेडिट एनालिस्ट19
मैनेजर - क्रेडिट एनालिस्ट34
कुल पद166

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • पढ़ाई (Education): आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री (bank job) होनी चाहिए। साथ ही MBA, CA, CFA या CMA जैसे प्रोफेशनल कोर्स जरूरी हैं।

  • उम्र की सीमा (Age Limit):

    • सीनियर मैनेजर (MSME): आपकी उम्र 30 से 40 साल के बीच हो।

    • सीनियर मैनेजर (क्रेडिट): उम्र 29 से 37 साल के बीच होनी चाहिए।

    • मैनेजर (क्रेडिट): इसके लिए उम्र 25 से 34 साल तय है।

  • उम्र में छूट (Relaxation): सरकारी नियमों (sarkari naukri) के अनुसार SC/ST को 5 साल की छूट मिलेगी। OBC को 3 साल और दिव्यांगों को 10 साल की राहत दी जाएगी।

एग्जाम सेंटर 

  • अहमदाबाद - गांधीनगर
  • बेंगलुरु
  • बरेली
  • भोपाल
  • भुवनेश्वर
  • चंडीगढ़ - मोहाली
  • चेन्नई
  • देहरादून
  • दिल्ली/एनसीआर
  • एर्नाकुलम
  • गुवाहाटी
  • हमीरपुर
  • हैदराबाद
  • जयपुर
  • जालंधर
  • जम्मू
  • कोलकाता
  • लखनऊ
  • मुंबई, नवी मुंबई, थाने, एमएमआर
  • नागपुर
  • पणजी, गोवा
  • पटना
  • पुणे
  • रायपुर
  • विशाखापट्टनम

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न 

बैंक ऑफ बड़ौदा में इन पदों पर चयन के लिए तीन चरणों वाली प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

  1. लिखित परीक्षा (Written Exam)

  2. साइकोमेट्रिक टेस्ट (Psychometric Test)

  3. साक्षात्कार (Interview)

कुल 150 मिनट की इस परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनका कुल वेटेज 225 अंक होगा:

  • प्रोफेशनल नॉलेज (Professional Knowledge): 75 प्रश्न (150 अंक) - सबसे महत्वपूर्ण सेक्शन।

  • रीजनिंग, इंग्लिश और एप्टीट्यूड: 25-25 प्रश्न (25-25 अंक)।

सैलरी और आवेदन शुल्क 

चयनित उम्मीदवारों को बैंक के नियमों के अनुसार आकर्षक वेतन और अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे:

  • मैनेजर (MMG/S-II): 64 हजार 820 रुपए - 93 हजार 960 रुपए प्रति माह।

  • सीनियर मैनेजर (MMG/S-III): 85,920 रुपए- 1 लाख 05 हजार 280 रुपए प्रति माह।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/EWS/OBC: 850 रुपए + जीएसटी।

  • SC/ST/PWD/महिलाएं: 175 रुपए + जीएसटी।

आवेदन प्रक्रिया

  • वेबसाइट खोलें: सबसे पहले बैंक की वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं। वहाँ 'Careers' में जाकर 'Current Openings' को चुनें।

  • रजिस्ट्रेशन: भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करके अपना नाम और मोबाइल नंबर भरें। इससे आपका रजिस्ट्रेशन नंबर बन जाएगा।

  • जानकारी भरें: अपनी पढ़ाई (CA/MBA) और पुराने काम के अनुभव की जानकारी दें। सभी जानकारी ध्यान से भरना जरूरी है।

  • फोटो और कागज: अपनी फोटो, साइन और जरूरी सर्टिफिकेट स्कैन करके अपलोड करें। साफ फोटो ही अपलोड करें।

  • फीस जमा करें: अपनी कैटेगरी के हिसाब से ऑनलाइन फीस भरें। आखिर में फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर संभाल लें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ये भी पढ़ें... 

IT युवाओं के लिए हरियाणा PGT शिक्षक भर्ती, जल्दी करें आवेदन

रेलवे में 22 हजार पदों पर भर्ती, 10वीं पास जल्दी करें अप्लाई

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए 29 हजार टॉप सरकारी नौकरियां, करें अप्लाई

Haryana Group C Vacancy: 4227 पदों पर सरकारी नौकरी के लिए करें आवेदन

सरकारी नौकरी sarkari naukri bank job Bank of Baroda Recruitment Bank Of Baroda
Advertisment