10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए 29 हजार टॉप सरकारी नौकरियां, करें अप्लाई

Manya Jain | Published:
Share
top-sarkari-naukri-jobs-february-2026-list
top-sarkari-naukri-jobs-february-2026-list

फरवरी में 29 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों की घोषणा की है। रेलवे, UPSC और दिल्ली हाई कोर्ट जैसे विभागों में भर्ती निकली है। योग्यता के अनुसार के लिए तुरंत अप्लाई करें।

हफ्ते की टॉप 5 जॉब्स: साल 2026 युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी लाया है। सरकारी नौकरी के कई नए विज्ञापन जारी हुए हैं। रेलवे,यूपीएससी और दिल्ली हाई कोर्ट में भर्ती निकली है। कुल 29 हजारसे ज्यादा पदों पर आवेदन होंगे। 10वीं पास और ग्रेजुएट छात्रों को मौका मिलेगा। तकनीकी डिग्री वालों के लिए भी शानदार मौका है। इसी महीने आप इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। अपनी पसंद की नौकरी पाने का यह अच्छा समय है। तैयारी तेज करें और समय पर फॉर्म भरें।

1. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB): ग्रुप D के 21,997 पदों पर बंपर मौका

भारतीय रेलवे में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए RRB ने ग्रुप D के पदों पर विज्ञापन जारी किया है।

  • पद : कुल 21,997 वैकेंसी निकाली गई हैं।
  • योग्यता: उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है, साथ ही ITI की डिग्री भी आवश्यक है।
  • आयु और सैलरी: 18 से 33 साल के युवा इसके लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को 18 हजार रुपए हर महीने सैलरी दी जाएगा।
  • महत्वपूर्ण तिथियां: आवेदन 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं और इसकी अंतिम तिथि 2 मार्च 2026 है।
  • चयन: प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), फिजिकल टेस्ट और मेडिकल एग्जाम शामिल हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें...

2. UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026: IAS बनने का सपना होगा पूरा

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा (Latest Sarkari Naukri) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

  • पद: IAS और अन्य प्रशासनिक सेवाओं के लिए 933 पद खाली हैं।
  • योग्यता: किसी भी विषय में बैचलर डिग्री रखने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं।
  • आयु सीमा: 21 से 32 साल।
  • आवेदन: आवेदन की खिड़की 4 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक खुली रहेगी। चयन प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें...

3. गुजरात संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा: 5,370 पदों पर भर्ती

गुजरात सरकार ने प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए हेड क्लर्क और अन्य पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

  • वैकेंसी: कुल 5,370 पद।
  • योग्यता: अभ्यर्थी के पास ग्रेजुएशन की डिग्री और कंप्यूटर नॉलेज होना चाहिए।
  • सैलरी: यहा आकर्षक सैलरी 26 हजार से 49 हजार 600 तक दी जाएगी।
  • समय सीमा: आवेदन 5 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक किए जा सकते हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें...

4. C-DAC में इंजीनियरिंग और टेक्निकल पदों की भर्ती

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर और अन्य पदों पर अनुभवी और नए प्रोफेशनल्स के लिए भर्ती निकाली है।

  • पद और सैलरी: कुल 805 पदों के लिए सालाना पैकेज 4.49 लाख से 22.9 लाख तक है।
  • योग्यता: BE/B.Tech, साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन में PG या PhD।
  • आवेदन: आवेदन 1 फरवरी से शुरू हैं और 20 फरवरी 2026 को समाप्त होंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें...

5. दिल्ली हाई कोर्ट: जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट भर्ती

न्यायिक विभाग में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए दिल्ली हाई कोर्ट एक बेहतरीन मंच प्रदान कर रहा है।

  • पद: जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट सहित कुल 152 पद।
  • योग्यता: ग्रेजुएशन के साथ अंग्रेजी टाइपिंग की गति 35 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
  • सैलरी: 29 हजार 200 से 93 हजार 200 हर महीने।
  • अंतिम तिथि: आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 है।
पूरी खबर यहां पढ़ें...



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • हफ्ते की टॉप 5 जॉब्स
  • Latest Sarkari Naukri
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर