सरकारी नौकरी का नया मौका: बाल संरक्षण आयोग में 273 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट आज

Manya Jain | May 31, 2026, 23:58 IST
Share
btsc bihar work inspector mechanical vacancy 2026
btsc bihar work inspector mechanical vacancy 2026

बिहार राज्य बाल संरक्षण समिति (SCPS Bihar) ने मिशन वात्सल्य योजना के तहत 273 संविदा पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 8 जून 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं।

बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग ने मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत नई भर्ती (govt jobs 2026) निकाली है। इस भर्ती से अलग-अलग बाल गृहों में कुल 273 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 11 मई से शुरू होकर 8 जून 2026 तक ऑनलाइन चलेगी।

चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर सीधे इंटरव्यू लिया जाएगा। भर्ती में शामिल विभिन्न पदों के लिए सैलरी पैकेज 18 हजार से 35 हजार 400 प्रति माह + महंगाई भत्ता (DA) तय है।

बिहार सरकारी नौकरी: पदों की जानकारी

  • अधीक्षक (Superintendent): कुल 31 पद (मासिक मानदेय: 35 हजार 400 + बिहार सरकार के नियमानुसार महंगाई भत्ता)।
  • लेखापाल-सह-भंडारपाल (Accountant-cum-Storekeeper): कुल 29 पद (मासिक मानदेय: 25 हजार 500 + डीए)।
  • परिवीक्षा अधिकारी / केस वर्कर / बाल कल्याण अधिकारी: कुल 27 पद (मासिक मानदेय: 18 हजार + डीए)।
  • परामर्शदाता (Counsellor - Home): कुल 28 पद (मासिक मानदेय: 18 हजार + डीए)।
  • हाउसफादर / हाउसमादर (Housefather / Housemother): कुल 55 पद (मासिक मानदेय: 18 हजार + डीए)।
  • पैरामेडिकल स्टाफ (Paramedical Staff): कुल 31 पद (बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी के नियमों के अनुसार मानदेय)।
  • नर्स (Nurse - Female, Special Unit): कुल 36 पद (यह सभी पद केवल महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं)।
  • विशेष शिक्षक (Special Educator): कुल 36 पद (मासिक मानदेय: 18 हजार + डीए)।
विशेष नियम: बाल गृह (बालिका) के अंतर्गत आने वाले सभी पद और विशेष यूनिट में नर्स के सभी पद अनिवार्य रूप से केवल महिला उम्मीदवारों के लिए ही आरक्षित रखे गए हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

अधीक्षक (Superintendent)सोशल वर्क (MSW), समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, बाल विकास, या लॉ (विधि) में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री
केस वर्कर / परिवीक्षा अधिकारीसोशल वर्क (BSW), समाजशास्त्र, या लॉ (LLB) में ग्रेजुएशन की डिग्री
लेखापाल-सह-भंडारपालकॉमर्स (B.Com), गणित, सांख्यिकी (Statistics), या अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन
परामर्शदाता (Counsellor)सोशल वर्क, समाजशास्त्र या मनोविज्ञान में ग्रेजुएशन या काउंसलिंग में पीजी डिप्लोमा + कंप्यूटर ज्ञान (DCA)
हाउसफादर / हाउसमादरकिसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 12वीं (Intermediate) या इसके समकक्ष परीक्षा पास
नर्स / पैरामेडिकल स्टाफ12वीं पास + एएनएम (ANM), नर्सिंग असिस्टेंस, या बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) का सर्टिफिकेट/डिप्लोमा
विशेष शिक्षक (Special Educator)विशेष शिक्षा में बैचलर डिग्री (B.Ed in Special Education) होना अनिवार्य
आयु सीमा उम्र की गणना: 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु सीमा: इंटरमीडिएट स्तर के पदों के लिए 18 साल और ग्रेजुएट या उससे ऊपर के पदों के लिए 21 साल। अधिकतम आयु सीमा (श्रेणी के अनुसार): अनारक्षित वर्ग (पुरुष): 37 साल अनारक्षित वर्ग (महिला): 40 साल पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष और महिला): 40 साल अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (पुरुष और महिला): 42 साल

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती (SCPS Bihar Recruitment 2026) में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से उनकी शैक्षणिक योग्यता और साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा।

प्राप्त आवेदनों की छंटनी के बाद, प्रत्येक रिक्त पद के मुकाबले श्रेणीवार 10 गुना उम्मीदवारों (1:10 के अनुपात में) को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List) कुल 100 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। जिन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएशन है, वहां मेरिट की गणना स्नातक प्रतिष्ठा यानी ऑनर्स (Hons.) के कुल अंकों के आधार पर होगी।

पैरामेडिकल और नर्स के पदों के लिए उनके तकनीकी कोर्स के अंकों को आधार बनाया जाएगा। उम्मीदवार एक ही रजिस्ट्रेशन का उपयोग करके एक से अधिक पदों के लिए भी अपनी प्राथमिकता चुन सकते थे।

ऑनलाइन आवेदन

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक भर्ती पोर्टल scpsvacancy.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर दिए गए "New Registration" विकल्प पर क्लिक करके अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सफलतापूर्वक पंजीकरण के बाद, अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव (यदि कोई हो) और श्रेणी का विवरण भरें।
  • मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को सही साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
  • भरे हुए फॉर्म को अच्छी तरह रीचेक करने के बाद फाइनल सबमिट करें और पुष्टिकरण पेज (Confirmation Page) का प्रिंट आउट निकाल लें।
Apply Online: Click here

Official Notification PDF: Link 1 | Link 2

Official Website: Click here

ये भी पढ़ें...

MP में बदले भर्ती के नियम: साल में 3 पात्रता परीक्षाएं, स्कोर कार्ड से मिलेगी नौकरी

आत्मानंद स्कूलों में भर्ती स्थगित, अब राज्य स्तर पर होगी परीक्षा

MP ECHS Bharti: महू, इंदौर और उज्जैन में निकली 12 पदों पर सीधी भर्ती, करें आवेदन

एमपी जॉब अलर्ट: महिला एवं बाल विकास विभाग में भर्ती, 3 जून है लास्ट डेट

Tags:
  • बिहार सरकार
  • बिहार सरकारी नौकरी
  • मिशन वात्सल्य योजना
  • govt jobs 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा