मुंबई महानगर पालिका में 612 पदों पर निकली वैकेंसी, 20 और 21 अगस्त को लगेगा मेला

Manya Jain | Aug 13, 2026, 17:00 IST
Share
bmc trade apprentice bharti mumbai
bmc trade apprentice bharti mumbai

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने 18 आईटीआई ट्रेडों में 612 ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू मेला आयोजित किया है। महाराष्ट्र के योग्य उम्मीदवार 20 और 21 अगस्त 2026 को इस भर्ती मेले में शामिल हो सकते हैं।

मुंबई बीएमसी के कामगार विभाग ने ITI ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 612 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती कुल 18 आईटीआई ट्रेडों के लिए आयोजित की जा रही है।

चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, सीधे वॉक-इन भर्ती मेला लगेगा। भर्ती मेला 20 और 21 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से आयोजित होगा।

चयनित उम्मीदवारों को 17 हजार 680 रुपए से 19 हजार 890 रुपए तक मासिक स्टाइपेंड मिलेगा।

ट्रेड के अनुसार पद और स्टाइपेंड

पहले दिन (20 अगस्त 2026) के लिए ट्रेड

  • इलेक्ट्रिशियन: कुल 40 पद (स्टाइपेंड: 19 हजार 890 रुपए प्रति माह)।
  • प्लंबर: कुल 66 पद (स्टाइपेंड: 17 हजार 680 रुपए प्रति माह)।
  • डीजल मैकेनिक: कुल 87 पद (स्टाइपेंड: 17 हजार 680 रुपए प्रति माह)।
  • अन्य ट्रेड: आरएसी मैकेनिक (6 पद), ड्राफ्ट्समैन सिविल (5 पद), टर्नर (4 पद), डीटीपी ऑपरेटर (3 पद), मोटर व्हीकल बॉडी बिल्डर (4 पद) और मशीनिस्ट (1 पद)।
  • पहले दिन का कुल योग: 216 पद।

दूसरे दिन (21 अगस्त 2026) के लिए ट्रेड

  • कोपा (COPA): सबसे ज्यादा 154 पद (स्टाइपेंड: 17,680 रुपए प्रति माह)।
  • फिटर: कुल 58 पद (स्टाइपेंड: 19 हजार 890 रुपए प्रति माह)।
  • मैकेनिक मोटर व्हीकल: कुल 39 पद (स्टाइपेंड: 19 हजार 890 रुपए प्रति माह)।
  • पंप ऑपरेटर सह मैकेनिक: कुल 35 पद (स्टाइपेंड: 17 हजार 680 रुपए प्रति माह)।
  • अन्य ट्रेड: वायरमैन (33 पद), मेसन (28 पद), कारपेंटर (20 पद), वेल्डर (16 पद) और पेंटर जनरल (13 पद)।
  • दूसरे दिन का कुल योग: 396 पद।

एलिजिबिलिटी

बीएमसी अप्रेंटिस भर्ती मेले में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी नियम पूरे करने होंगे:

1. शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता

  • उम्मीदवार को 10वीं कक्षा (SSC) पास होना चाहिए। 10वीं में मराठी विषय 100 अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है।
  • संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) के सभी सेमेस्टर या स्तर पास होना बेहद जरूरी है।

2. निवास और आयु सीमा

  • उम्मीदवार का महाराष्ट्र राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • अन्य राज्यों से आए उम्मीदवार आरक्षित पदों के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • आवेदक की न्यूनतम उम्र 14 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम उम्र सीमा राज्य सरकार के नियमों के अनुसार होगी।
बॉक्स: भर्ती मेला का स्थान और समय नोट करें तारीख: 20 अगस्त और 21 अगस्त 2026 (अपने ट्रेड के अनुसार दिन चुनें)। समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक। स्थान: जामसाहब मुकादम शासकीय आईटीआई, गोवंडी, एस.टी. वर्कशॉप के पास, किरोल रोड, विद्याविहार (पूर्व), मुंबई - 400086।

बिना परीक्षा कैसे होगा चयन?

इस भर्ती प्रक्रिया में कोई भी लिखित परीक्षा नहीं रखी गई है। आपका चयन पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से मेरिट के आधार पर होगा।

आवेदकों का चयन उनके आईटीआई अंतिम सेमेस्टर के अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार के आरक्षण नियमों का पूरा पालन होगा। यदि दो उम्मीदवारों के अंक बराबर होते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों की सूची बीएमसी के पोर्टल पर जारी की जाएगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। चयनित युवाओं को 1 साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी।

भर्ती मेले में जाने से पहले कैसे करें आवेदन?

भर्ती मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा:

  • सबसे पहले आधिकारिक अप्रेंटिसशिप पोर्टल www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं।
  • पोर्टल पर लॉगिन करें और अप्रेंटिसशिप अपॉर्च्युनिटी में जा कर MCGM (BMC) को एस्टेब्लिशमेंट के रूप में चुनें।
  • अपने ट्रेड के अनुसार 20 या 21 अगस्त 2026 को बताए गए पते पर समय पर पहुंचें।
  • वहां दिए गए फॉर्म को भरें और अपने सभी जरूरी कागजातों की फोटोकॉपी जमा करें।
  • शॉर्टलिस्ट होने के बाद आपको ऑनलाइन ऑफर मिलेगा। इसे 7 दिनों के भीतर स्वीकार करना होगा।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • 10वीं (SSC) की मार्कशीट और बोर्ड सर्टिफिकेट।
  • आईटीआई के सभी सेमेस्टर की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट।
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट या जन्म प्रमाण पत्र।
  • महाराष्ट्र का डोमिसाइल (अधिवास) प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र और जाति वैधता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  • अप्रेंटिसशिप पोर्टल का पंजीकरण नंबर।
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक।
  • हाल ही में खींची गई पासपोर्ट साइज फोटो
BMC Recruitment Portal (Chief Labour Officer)

Register (Apprenticeship India)

Official Notification PDF

ये भी पढ़ें...

रेलवे में बंपर भर्ती: ICF ने अप्रेंटिस के एक हजार पदों पर निकाली वैकेंसी

MP के युवाओं को सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, कई सरकारी विभागों में शुरू हुई भर्ती

भोपाल एम्स में 76 पदों पर सीधी भर्ती, ऐसे करें अप्लाई, लास्ट डेट 2 सितंबर 2026

डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा एम्स: 28 बड़े संस्थानों में 23 हजार से ज्यादा पद खाली

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • बीएमसी
  • ITI ट्रेड अप्रेंटिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा