BOB Capital Vacancy: बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के पदों पर सीधी भर्ती, करें आवेदन

Manya Jain | Published:
Share
bob capital bdm recruitment 2026
bob capital bdm recruitment 2026

BOB कैपिटल ने देशभर के बड़े शहरों में बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर की 'ऑफ रोल' भर्ती निकाली है। अगर आप शेयर बाजार और सेल्स में एक्सपर्ट तो आप सीधे ईमेल से आवेदन कर सकते हैं।

Bank of Baroda Recruitment:BOB कैपिटल ने बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती देश के कई प्रमुख शहरों के लिए की जा रही है। अगर आपको शेयर बाजार की समझ है, तो जरूर आवेदन करें। सेल्स के क्षेत्र में करियर बनाने का यह शानदार मौका है। यह पद 'ऑफ रोल' आधार पर भरे जाने वाले हैं। उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम जोन में वैकेंसी खाली हैं। इस भर्ती (job in bank of baroda) में आप ईमेल से आवेदन कर सकते हैं।

पदों की जानकारी

1. वेस्ट ज़ोन (West Zone)

  • गुजरात: अहमदाबाद (6), भुज (3), सूरत (3 BDM, 1 TL), वापी (1), वलसाड (1), राजकोट (2)
  • मध्य प्रदेश: इंदौर (2), देवास (1), ग्वालियर (1)
  • महाराष्ट्र: मुंबई - वेस्टर्न (6), सेंट्रल (6), हार्बर (6), पुणे (6 BDM, 1 TL)

2. नॉर्थ ज़ोन (North Zone)

  • दिल्ली NCR: वेस्ट दिल्ली (4), साउथ दिल्ली (2), ईस्ट दिल्ली (1), नॉर्थ दिल्ली (3), गुड़गांव/फरीदाबाद (5 BDM, 1 TL), नोएडा/गाजियाबाद (4)
  • उत्तर प्रदेश: बनारस (3 BDM, 1 TL), लखनऊ (1 BDM, 1 TL), आगरा/बरेली/मेरठ (6)
  • राजस्थान: जयपुर (2 BDM, 1 TL), जोधपुर (2), भीलवाड़ा (1), बीकानेर (1), बांसवाड़ा (1)
  • उत्तराखंड: देहरादून (1)

3. साउथ और ईस्ट ज़ोन (South & East Zone)

  • तेलंगाना: हैदराबाद (6 BDM, 1 TL)
  • पश्चिम बंगाल: कोलकाता (5)
  • ओडिशा: भुवनेश्वर (1)
  • झारखंड: रांची (3), जमशेदपुर (2)
  • तमिलनाडु और केरल: चेन्नई (1), कोयंबटूर (1), कोच्चि (1), त्रिवेंद्रम (2)

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है। हालांकि, यदि आप 12वीं पास हैं और आपके पास शेयर बाजार का अच्छा अनुभव है, तो भी आप आवेदन कर सकते हैं।
  • अनुभव (Experience): कैपिटल मार्केट (Capital Market) में कम से कम 6 महीने का कार्य अनुभव आवश्यक है। डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट खोलने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • आवश्यक कौशल (Skills Required): मजबूत सेल्स और मार्केटिंग स्किल्स, ग्राहक संबंध प्रबंधन (CRM) और उत्कृष्ट संचार कौशल (Communication Skills)

क्या है वर्क प्रोफाइल

  • ग्राहकों को प्रोत्साहित करना और उनके डीमैट एवं ट्रेडिंग अकाउंट (2-in-1) खोलना।
  • ब्रोकिंग उत्पादों की बिक्री बढ़ाना और नए क्लाइंट एक्विजिशन पर ध्यान देना।
  • बैंक शाखाओं और आंतरिक टीमों के साथ कोआर्डिनेशन करना।
  • निर्धारित बिक्री लक्ष्यों (Sales Targets) को समय पर पूरा करना।

आवेदन कैसे करें?

  • अपना अपडेटेड रिज्यूमे (Resume) तैयार करें जिसमें आपके अनुभव का साफ-साफ लिखा हो।
  • ईमेल एड्रेस careers@bobcaps.in पर एक नया ईमेल लिखें।
  • महत्वपूर्ण: ईमेल के विषय (Subject Line) में बिल्कुल यही लिखें — “Application for the post of Business Development Manager (Off Roll)”।
  • अपने रिज्यूमे और अनुभव प्रमाण पत्र को अटैच करें और ईमेल भेज दें।
नोट: गलत सब्जेक्ट लाइन वाले ईमेल पर विचार नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें...

हफ्ते की टॉप जॉब्स: पुलिस, बैंक और ऑयल सेक्टर में नौकरियों की बहार, करें आवेदन

HPCL Vacancy 2026: इंजीनियर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 731 पदों पर भर्ती

GSSSB Vacacny 2026: 203 पदों पर निकली भर्ती, 16 मार्च तक आवेदन

बनना है सरकारी विभाग में ऑफिसर, तो BPSC Officer Vacancy में करें अप्लाई

Latest Sarkari Naukri

Tags:
  • Bank Of Baroda
  • job in bank of baroda
  • Bank of Baroda Recruitment
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल