CGPSC Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में इंजीनियरों के लिए सरकारी नौकरी
Manya Jain | May 11, 2026, 19:53 IST
CGPSC Vacancy 2026
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सहायक अभियंता (Assistant Engineer) के 46 पदों पर भर्ती निकाली है। 13 मई से 11 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें।
छत्तीसगढ़ के युवा इंजीनियरों के लिए एक बड़ा मौका आया है। सीजीपीएससी (CGPSC) ने सहायक इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। लोक निर्माण और सामान्य प्रशासन विभाग में नियुक्तियां की जाएंगी। सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर इसमें आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 मई 2026 से शुरू होगी। योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा पैटर्न को जरूर समझ लें। सरकारी अफसर बनने का अपना सपना अब आप पूरा करें।
सैलरी: चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-12 के तहत 56 हजार 100 रुपए से 1 लाख 77 हजार 500 के बीच सैलरी दी जाएगा। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA) और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.ई./बी.टेक (BE/B.Tech) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, एएमआईई (AMIE) पार्ट 'ए' और 'बी' सर्टिफिकेट धारक भी आवेदन के पात्र हैं।
सीजीपीएससी राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2026 (CGPSC State Engineering Service Exam 2026) दो मुख्य चरणों में आयोजित की जाएगी।
Official Notification PDF: Click here
Detailed Notification PDF: Click here
Official Website: Click here
ये खबरें भी पढ़ें...
MP Ordnance Factory में सरकारी नौकरी पाएं, जानें क्वालिफिकेशन और आवेदन प्रोसेस
NITTTR Vacancy 2026: टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर सरकारी नौकरी
NDVSU Assistant Professor Vacancy नोटिफिकेशन जारी, जानें वॉक-इन-इंटरव्यू
IIFM Bhopal Recruitment: असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी
जरूरी डेट्स
- नोटिपिकेशन की तारीख: 08-05-2026
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 13-05-2026 (दोपहर 12:00 बजे से)
- आवेदन की अंतिम तारीख: 11-06-2026 (रात 11:59 बजे तक)
- त्रुटि सुधार (निशुल्क): 12-06-2026 से 14-06-2026
- त्रुटि सुधार (सशुल्क): 15-06-2026 से 17-06-2026
- लिखित परीक्षा की संभावित तारीख: 16-08-2026
पदों की जानकारी
| विभाग (Department) | पद का नाम | कुल पद |
| लोक निर्माण विभाग (PWD) | सहायक इंजीनियर (सिविल) | 42 |
| लोक निर्माण विभाग (PWD) | सहायक इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) | 03 |
| सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) | सहायक इंजीनियर (सिविल) | 01 |
कौन कर सकता है आवेदन?
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
2. आयु सीमा (Age Limit - 01.01.2026 तक)
- न्यूनतम आयु: 21 साल
- अधिकतम आयु (बाहरी राज्य के लिए): 30 साल
- अधिकतम आयु (छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए): 40 साल (विशेष छूट के साथ)
- सभी आरक्षित वर्गों और श्रेणियों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
- प्रथम चरण (लिखित परीक्षा): इसमें दो पेपर होंगे। पेपर-1 'सामान्य अध्ययन' (General Studies) और पेपर-2 'अभियांत्रिकी विषय' (Engineering Subject) का होगा। दोनों पेपर 300-300 अंकों के होंगे।
- द्वितीय चरण (साक्षात्कार): लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 75 अंकों के 'व्यक्तित्व परीक्षण' या साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाएगा।
- छत्तीसगढ़ के आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwD): 300 रुपए
- अनारक्षित और बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी: 400 रुपए
- पोर्टल शुल्क + GST: सभी के लिए देय (वापस नहीं होगा)।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाएं।
- 'Online Application' टैब पर क्लिक करें और 'State Engineering Service Exam 2026' चुनें।
- यदि आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो अपना पंजीकरण (Registration) मोबाइल नंबर और ईमेल के साथ पूरा करें।
- आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत और एजुकेशन क्वालिफिकेशन सावधानीपूर्वक भरें।
- अपनी फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सफलतापूर्वक जमा होने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।
Official Notification PDF: Click here
Detailed Notification PDF: Click here
Official Website: Click here
ये खबरें भी पढ़ें...
MP Ordnance Factory में सरकारी नौकरी पाएं, जानें क्वालिफिकेशन और आवेदन प्रोसेस
NITTTR Vacancy 2026: टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर सरकारी नौकरी
NDVSU Assistant Professor Vacancy नोटिफिकेशन जारी, जानें वॉक-इन-इंटरव्यू
IIFM Bhopal Recruitment: असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari