CSL Vacancy 2025: सरकारी नौकरी का बड़ा चांस, भारत सरकार की कंपनी कोचीन शिपयार्ड में भर्ती

Manya Jain | Published:
Share
cochin-shipyard-workman-recruitment-2025-diploma-holders-can-apply-
cochin-shipyard-workman-recruitment-2025-diploma-holders-can-apply-

Cochin Shipyard Recruitment 2025: कोचीन शिपयार्ड (CSL) ने 132 Assistant और Storekeeper पदों के लिए भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 है।

CSL Vacancy 2025: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए कोचीन शिपयार्ड भर्ती 2025 (Cochin Shipyard Recruitment 2025) का नोटिफिकेशन जारी किया है। भारत सरकार की 'मिनी रत्न' कंपनी, कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने वर्कमैन श्रेणी के तहत सीनियर शिप ड्राफ्ट्समैन, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, स्टोरकीपर और असिस्टेंट के 132 खाली पदों (govt jobs 2025) पर सरकारी नौकरी भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

पदों की जानकारी

  • सीनियर शिप ड्राफ्ट्समैन (Senior Ship Draftsman): 30 पद (Mechanical, Electrical, etc.)
  • जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (Junior Technical Assistant): 53 पद (Civil, Mechanical, Electrical, etc.)
  • असिस्टेंट (Assistant): 34 पद
  • स्टोरकीपर (Storekeeper): 09 पद
  • लेबोरेटरी असिस्टेंट (Laboratory Assistant): 06 पद
ये खबर भी पढ़िए...गणित में करना है टॉप तो जानें Board Math Exam Tips, नहीं तो कटेंगे नंबर

CSL Vacancy एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता

  • ड्राफ्ट्समैन और टेक्निकल असिस्टेंट: संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में 60% अंकों के साथ 3 वर्षीय डिप्लोमा (Latest Sarkari Naukri) और न्यूनतम 2 से 4 साल का अनुभव।
  • स्टोरकीपर: स्नातक डिग्री (Graduate) के साथ मैटेरियल मैनेजमेंट में PG डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिप्लोमा।
  • असिस्टेंट: आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स या कंप्यूटर एप्लीकेशन में 60% अंकों के साथ स्नातक डिग्री (Bachelor's Degree) और 4 साल का कार्यालय अनुभव।
विशेष नोट: उच्च योग्यता (जैसे B.Tech/M.Sc) रखने वाले उम्मीदवार, जिनके पास निर्धारित डिप्लोमा नहीं है, वे इन पदों के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।
ये खबर भी पढ़िए...संस्कृत में अब होगा टॉप, MP Board Sanskrit Exam Tips के लिए अपनाएं टॉपर्स की ये सीक्रेट ट्रिक

आयु सीमा (Age Limit)

  • उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 साल (12/01/2026 तक) होनी चाहिए।
  • आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC/PwBD) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सैलरी और अन्य लाभ (Salary and Benefits)

  • W6 स्केल (असिस्टेंट): ₹41 हजार प्रति माह (प्रारंभिक)।
  • W7 स्केल (जेई/ड्राफ्ट्समैन): ₹42 हजार 773 प्रति माह (प्रारंभिक)।
  • अन्य लाभ: इसमें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), नई पेंशन योजना (NPS), और चिकित्सा सहायता शामिल है।
ये खबर भी पढ़िए...Science Exam Tips : पेपर में टॉप करना होगा आसान, जानें टॉपर्स की 5 सीक्रेट टिप्स

चयन प्रक्रिया

कोचीन शिपयार्ड चयन प्रक्रिया (CSL Selection Process) दो चरणों में संपन्न होगी:

  1. फेज-I (ऑनलाइन परीक्षा): 70 अंकों की वस्तुनिष्ठ (Objective) परीक्षा। इसमें सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, रीजनिंग और तकनीकी विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  2. फेज-II (प्रैक्टिकल/डिस्क्रिप्टिव टेस्ट): पद के अनुसार 30 अंकों का प्रैक्टिकल टेस्ट (जैसे CAD) या वर्णनात्मक (Descriptive) परीक्षा होगी।
  • अंतिम मेरिट लिस्ट दोनों चरणों के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग (No Negative Marking) नहीं है।
ये खबर भी पढ़िए...mp board 12th exam Tips: इन सीक्रेट स्ट्रेटजी से करें रिवीजन, टॉपर बनने में होगी आसानी

आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट https://cochinshipyard.in/ पर जाएं।
  • 'Career' सेक्शन में जाकर 'Kochi' यूनिट का चयन करें।
  • वर्कमैन भर्ती अधिसूचना पर क्लिक करें और 'Apply Online' चुनें।
  • आवश्यक विवरण भरकर पंजीकरण (Registration) करें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और अनुभव प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • ₹700 आवेदन शुल्क (SC/ST/PwBD के लिए निःशुल्क) का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।
Notification Download PDF

Click Here to Apply

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025
  • Latest Sarkari Naukri
  • कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर