रेलवे में निकली बंपर भर्ती, असिस्टेंट लोको पायलट के 1,465 पद शामिल, जानें डिटेल्स

Manya Jain | Sept 24, 2026, 18:41 IST
Share
east central railway alp bharti 2026
east central railway alp bharti 2026

ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने जीडीसीए के तहत 1465 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें असिस्टेंट लोको पायलट और गुड्स ट्रेन मैनेजर के पद शामिल हैं। योग्य कर्मचारी 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने कर्मचारियों के लिए नई भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 1465 खाली पद भरे जाएंगे।

सबसे ज्यादा 910 पद असिस्टेंट लोको पायलट के हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2026 तय है।

यह भर्ती केवल रेलवे के नियमित कर्मचारियों के लिए है।

इन पदों पर होगी भर्ती

कुल 1465 पदों में से सबसे अधिक हिस्सेदारी असिस्टेंट लोको पायलट की है। इस श्रेणी में कुल 910 पद रखे गए हैं।

इसके अलावा गुड्स ट्रेन मैनेजर के 389 और टिकट क्लर्क के 42 पद हैं। साथ ही टेक्निशियन, जूनियर इंजीनियर और स्टेशन मास्टर के पद भी शामिल हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

यह ईस्ट सेंट्रल रेलवे भर्तीआम जनता या फ्रेशर्स के लिए बिल्कुल भी नहीं है। यह सिर्फ ईस्ट सेंट्रल रेलवे और रेल व्हील प्लांट के नियमित कर्मचारियों के लिए है।

आरपीएफ और आरपीएसएफ के कर्मचारी इस प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकते हैं। इसके अलावा जिन्होंने रेलवे से इस्तीफा दिया है वे भी पात्र नहीं हैं।

आयु सीमा

उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा का निर्धारण विभाग के नियमों के अनुसार तय किया गया है। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 42 साल रखी गई है।

ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45 साल और एससी, एसटी के लिए 47 साल है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा का पैटर्न

चयन प्रक्रिया की शुरुआत एक कंप्यूटर आधारित यानी सीबीटी परीक्षा से होगी। परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे जिन्हें हल करना होगा।

परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 120 मिनट का समय मिलेगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा का चरण पूरा किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन

योग्य कर्मचारी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर 2026 तय की गई है।

अंतिन तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन पूरा कर लें। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

  • ईस्ट सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Recruitment/Departmental Recruitment सेक्शन में भर्ती नोटिफिकेशन खोलें।
  • अपने कर्मचारी विवरण और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • संबंधित पद के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन सबमिट करें।
  • आवेदन की रसीद/प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें...

असम राइफल्स में 354 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, 28 अक्टूबर तक आवेदन

बेंगलुरु की कंपनी का अनोखा ऐलान, एमपी सहित 4 राज्यों के पुरुषों को नहीं देंगे नौकरी

एमपी भोज यूनिवर्सिटी में भर्ती, 40 प्रोफेसर पदों के लिए 12 अक्टूबर तक आवेदन

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी: MPSEDC भर्ती 2026 के 212 पदों पर मौका

Tags:
  • ओबीसी
  • सरकारी नौकरी
  • नई भर्ती
  • सेंट्रल रेलवे भर्ती
  • असिस्टेंट लोको पायलट
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी

By Ramanand Tiwari

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...