Teacher Vacancy: पंजाब में शिक्षक के दो हजार पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें अप्लाई

Manya Jain | Jul 31, 2026, 23:29 IST
Share
Punjab Teacher Vacancy 2026
Punjab Teacher Vacancy 2026

पंजाब शिक्षा भर्ती निदेशालय (ERD Punjab) ने प्राइमरी कैडर में पीटीआई (Physical Training Instructor) के 2000 पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं और डीपीएड/सीपीएड पास उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

पंजाब शिक्षा भर्ती निदेशालय ने पीटीआई के 2000 पदों पर भर्ती निकाली है। इस नई भर्ती में महिलाओं के लिए 650 पद विशेष रूप से आरक्षित किए गए हैं।

उम्मीदवार 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए 12वीं के साथ डीपीएड या सीपीएड डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और स्पोर्ट्स उपलब्धियों के आधार पर होगी ।

पदों की जानकारी

इस भर्ती (ERD Punjab PTI Recruitment 2026) में कुल 2000 पदों का आवंटन किया गया है।

  • सामान्य वर्ग (General) के लिए 780 पद तय किए गए हैं। इनमें से 220 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
  • ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के लिए 200 पद रखे गए हैं। इनमें से 60 पद महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं।
  • अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लिए भी 200-200 पद दिए गए हैं। दोनों वर्गों में महिलाओं के लिए 80-80 पद तय हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का 12वीं पास होना बहुत जरूरी है।
  • साथ ही शारीरिक शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
  • इसे डीपीएड (D.P.Ed) या सीपीएड (C.P.Ed) के नाम से जाना जाता है।
  • डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
  • पंजाबी भाषा की शर्त: 10वीं स्तर पर पंजाबी विषय पढ़ा होना अनिवार्य है।
  • यदि पंजाबी नहीं पढ़ी है तो 50% अंकों से पंजाबी टेस्ट पास करना होगा।

उम्र सीमा और तारीखें

उम्र की गणना: 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।

सामान्य वर्ग आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष।

आरक्षित वर्ग आयु सीमा: एससी और बीसी वर्ग को 5 साल की छूट मिलेगी।

आवेदन की शुरुआत: 1 अगस्त 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026

सैलेरी

चयनित उम्मीदवारों को पंजाब सरकार के नए सेवा नियमों के तहत सैलरी मिलेगी।

शुरुआती तीन वर्षों के प्रोबेशन पीरियड के दौरान फिक्स्ड पे दिया जाएगा।

कर्मचारियों को 29 हजार 200 रुपए प्रति माह का निश्चित सैलरी मिलेगी।

प्रोबेशन अवधि के दौरान कोई अन्य भत्ता नहीं दिया जाएगा। प्रोबेशन पूरा होने के बाद नियमित वेतनमान का लाभ मिलेगा।

फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट

लिखित परीक्षा के साथ-साथ उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट भी पास करना होगा। यह टेस्ट केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा। इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।

फिजिकल टेस्ट में कुल 5 अलग-अलग इवेंट शामिल किए जाएंगे। उम्मीदवारों को इनमें से कम से कम 3 इवेंट पास करने होंगे।

पुरुषों को 8 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। महिलाओं को 9 मिनट 30 सेकंड का समय दिया जाएगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को इस फिजिकल टेस्ट से पूरी छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में अंतिम चयन 100 अंकों के आधार पर किया जाएगा:

लिखित परीक्षा (Written Test): परीक्षा के लिए अधिकतम 70 अंक तय हैं।

यह परीक्षा राज्य स्तर पर ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी।

खेल उपलब्धियां (Sports Weightage): इसके लिए अधिकतम 30 अंक तय किए गए हैं।

ग्रेड 'A' सर्टिफिकेट के लिए 30 अंक दिए जाएंगे।

ग्रेड 'B' के लिए 25, ग्रेड 'C' के लिए 10 और ग्रेड 'D' के लिए 5 अंक मिलेंगे।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य और अन्य वर्ग: दो हजार का आवेदन शुल्क देना होगा।
एससी और बीसी वर्ग: एक हजार का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।

भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen): इनके लिए आवेदन पूरी तरह से निशुल्क है।

ऑनलाइन आवेदन

  • आवेदन करने के लिए आधिकारिक पोर्टल erd.punjab.gov.in पर जाएं।
  • सबसे पहले अपना नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • इसके बाद अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी का चयन बहुत ध्यान से करें।
  • अंत में फीस जमा करके फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।
Official Notification PDF: Click here

Short Notification PDF: Click here

Official Website: Click here

ये भी पढ़ें...

नेशनल हेल्थ मिशन में जॉब, दो हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, 15 अगस्त लास्ट डेट

Teacher Vacancy: पंजाब में शिक्षक के दो हजार पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें अप्लाई



इसरो में जाने का सुनहरा मौका: 410 पदों पर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई 12वीं पास के लिए खुशखबरी: 12 राज्यों में आधार ऑपरेटर भर्ती, एमपी में इतने पद

Tags:
  • Punjab
  • नई भर्ती
  • Teacher Vacancy
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई