एमपी राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास लिमिटेड में वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
Siddhi Tamrakar | Published:
mpsedc recruitment
मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (MPSEDC) में सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। जानें भर्ती की पूरी डिटेल्स...
मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (MPSEDC) में सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए 199 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इसमें ट्रेनर, लीड ट्रेनर, डीईजीएम समेत कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। आधिकारिक अधिसूचना जारी की जा चुकी है और आवेदन प्रक्रिया वेबसाइट पर सक्रिय हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 02 दिसंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यह भर्ती जिला और ई-दक्ष केंद्र स्तर पर की जा रही है। निम्नलिखित पदों पर रिक्तियां हैं:
1. जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक (DeGM) - जिला स्तर - 4 पद
2. वरिष्ठ प्रशिक्षक (Lead Trainer) - जिला ई-दक्ष केंद्र - 16 पद
3. प्रशिक्षक (Trainer) - जिला ई-दक्ष केंद्र - 14 पद
4. सहायक ई-गवर्नेंस प्रबंधक (AeGM) - विकासखण्ड/तहसील स्तर - 165 पद
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.ई/बी.टेक/एमसीए/एमएससी डिग्री प्राप्त करनी चाहिए। अनारक्षित/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60% अंक आवश्यक हैं, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 50% है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास सीएस/आईटी स्ट्रीम में वैध GATE स्कोर कार्ड होना भी आवश्यक है। विस्तृत योग्यता जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है।
आवेदकों की आयु 1 जनवरी 2024 के आधार पर न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मध्य प्रदेश के स्थायी निवासियों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 30,000 से 35,000 रुपए तक मिलेगा।
यह भर्ती संविदा आधार पर की जाएगी, और प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया में वरीयता सूची रिक्तियों की संख्या के आधार पर बनाई जाएगी। प्रतीक्षा सूची में दो गुने उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी MPSEDC की आधिकारिक वेबसाइट https://mpsedc.mp.gov.in/ पर जा सकते हैं।
यह भर्ती जिला और ई-दक्ष केंद्र स्तर पर की जा रही है। निम्नलिखित पदों पर रिक्तियां हैं:
1. जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक (DeGM) - जिला स्तर - 4 पद
2. वरिष्ठ प्रशिक्षक (Lead Trainer) - जिला ई-दक्ष केंद्र - 16 पद
3. प्रशिक्षक (Trainer) - जिला ई-दक्ष केंद्र - 14 पद
4. सहायक ई-गवर्नेंस प्रबंधक (AeGM) - विकासखण्ड/तहसील स्तर - 165 पद
योग्यता
आयु सीमा
वेतन
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन GATE में प्राप्त स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। किसी प्रकार की परीक्षा नहीं होगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari