Govt jobs : विभिन्न विभागों में 50 हजार से ज्यादा पदों पर हो रही भर्ती, लिंक से करें फौरन अप्लाई

Dolly patil | Sept 10, 2024, 12:06 IST
Share
update
update

भारत समेत ज्यादातर देशों में सरकारी नौकरी का काफी महत्व है। इसमें प्राइवेट जॉब से ज्यादा सिक्योरिटी रहती है और रिटायरमेंट के बाद पेंशन का फायदा भी उठा सकते हैं तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि किन विभागों में भर्तियां चल रही है।

सितंबर में सरकारी नौकरी की बहार है। विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी के नोटिफिकेशन भी जारी किए गए हैं। इस महीने आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती, इंडियन नेवी, एनटीपीसी, सीआईएसएफ जैसे विभागों में सरकारी नौकरी का अलर्ट जारी किया गया है तो आइए आपको भी बताते हैं कि किस विभाग में कितने पदों पर भर्ती निकली है।

  • गर्भकाल …
  • मोहन यादव सरकार के नौ माह और आपका आंकलन…
  • कैसी रही सरकार की दशा और दिशा…
  • आप भी बताएं मोहन कौन सी तान बजाएं….
  • इस लिंक पर क्लिक करके जानें सबकुछ…
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

आईटीबीपी कांस्टेबल भर्ती 2024

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने किचन सर्विस में कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आईटीबीपी की ऑफिशियल वेबसाइट www.recruitment.itbpolice.nic.in पर 1 अक्टूबर 2024 से आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के माध्यम से 819 पदों पर 697 पुरुषों और 122 महिलाओं की भर्ती की जाएगी।

एसएससी जीडी भर्ती 2024

कर्मचारी चयन आयोग ने 5 सितंबर को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा ( जनरल ड्यूटी ) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल ( CAPF ), एसएसएफ में जीडी कांस्टेबल, असम राइफल्स में राइफलमैन और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही के पदों पर सरकारी भर्ती की घोषणा की गई है। एसएससी जीडी भर्ती 2024 के तहत 39,481 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी। इसके लिए www.ssc.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकत हैं।

फायरमैन भर्ती

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ में कांस्टेबल/ फायरमैन पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए 30 सितंबर 2024 तक www.cisfrectt.cisf.gov.in पर ऑनलाइन मोड में अप्लाई कर सकते हैं। इसके तहत केंद्र शासित प्रदेशों और विभिन्न राज्यों में कुल 1130 पदों पर भर्ती की जाएगी।

मेडिकल असिस्टेंट भर्ती 2024

इंडियन नेवी सीनियर सेकंडरी रिक्रूट मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती की तैयारी में है। जिन युवाओं ने केमिस्ट्री, फिजिक्स और बायोलॉजी जैसे विषयों के साथ 12वीं बोर्ड परीक्षा पास की है, वह 7 से 17 सितंबर 2024 के बीच ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

एनटीपीसी भर्ती 2024

रेलवे भर्ती बोर्ड ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी यानी एनटीपीसी में भर्ती की घोषणा की है ( Railway Recruitment )। आरआरबी नोटिफिकेशन 2024 के मुताबिक, एनटीपीसी के लिए कुल 11,558 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। आरआरबी एनटीपीसी 2024 भर्ती के लिए 14 सितंबर से आवेदन इसकी वेबसाइटwww.rrcb.gov.inपर कर सकते हैं।

thesootr links

Tags:
  • govt job alert
  • govt job
  • Govt Jobs 2024
  • एसएससी जीडी भर्ती 2024
  • ssc gd recruitment 2024
  • मेडिकल असिस्टेंट भर्ती 2024
  • Medical Assistant Recruitment 2024
पूर्व सीएम कमलनाथ की हड़पी जमीन, फर्जी वसीयत और मृत्यु प्रमाण पत्र से किया खेल, 2 गिरफ्तार

By Aman Vaishnav

पूर्व सीएम कमलनाथ की हड़पी जमीन, फर्जी वसीयत और मृत्यु प्रमाण पत्र से किया खेल, 2 गिरफ्तार
शोएब ढेबर की तलाश में कई ठिकानों पर छापा, फिर भी हाथ खाली, रेड की जानकारी देने वाला कांस्टेबल लाइन अटैच

By Harrison Masih

शोएब ढेबर की तलाश में कई ठिकानों पर छापा, फिर भी हाथ खाली, रेड की जानकारी देने वाला कांस्टेबल लाइन अटैच
भरतपुर: सूखे कुएं से पांच करोड़ की नकली दवाइयां बरामद, मास्टरमाइंड होलसेलर सहित पांच गिरफ्तार

By Jageshwar prasad

भरतपुर: सूखे कुएं से पांच करोड़ की नकली दवाइयां बरामद, मास्टरमाइंड होलसेलर सहित पांच गिरफ्तार
पोषण आहार या लाड़ली बहना योजना? नियमों के फेर में फंसी एमपी की सात लाख आदिवासी महिलाएं, ये एक वजह बनी रुकावट

By Aman Vaishnav

पोषण आहार या लाड़ली बहना योजना? नियमों के फेर में फंसी एमपी की सात लाख आदिवासी महिलाएं, ये एक वजह बनी रुकावट
जयपुर: आयुर्वेदिक कॉलेज में रिश्वत लेते 3 गिरफ्तार, कैशियर 35 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

By Jageshwar prasad

जयपुर: आयुर्वेदिक कॉलेज में रिश्वत लेते 3 गिरफ्तार, कैशियर 35 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया
एमपी के बालाघाट में आदिवासी समाज के बीच राहुल गांधी ने बिताया समय, बच्चों से भी मिले

By

एमपी के बालाघाट में आदिवासी समाज के बीच राहुल गांधी ने बिताया समय, बच्चों से भी मिले
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गांधी जयंती पर जयपुर में रहेंगे मौजूद, सपनों की उड़ान कार्यक्रम में युवाओं से होगी बात

By Ashish Bhardwaj

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गांधी जयंती पर जयपुर में रहेंगे मौजूद, सपनों की उड़ान कार्यक्रम में युवाओं से होगी बात