GPSSB Vacancy 2026: पंचायत विभाग में 200 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे होगा चयन

Manya Jain | Apr 13, 2026, 13:20 IST
Share
GPSSB Vacancy 2026
GPSSB Vacancy 2026

जीपीएसएसबी अतिरिक्त सहायक इंजीनियर भर्ती 2026 के तहत 200 पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। डिप्लोमा धारक 02 मई तक ओजस (OJAS) पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Govt Jobs 2026:गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड ने नई भर्ती निकाली है। तकनीकी युवाओं के लिए यह एक बहुत बड़ा अवसर है। एडिशनल असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 200 पद खाली हैं। इलेक्ट्रिकल बैकग्राउंड वाले छात्र इन पदों के लिए आवेदन करें। गुजरात में सरकारी नौकरी (Latest Sarkari Naukri) पाने का यह बेहतरीन मौका है। आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल 2026 से शुरू हुई है। यह भर्ती पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में होगी। इच्छुक उम्मीदवार ओजस (OJAS) पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

जरूरी डेट्स

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 11 अप्रैल 2026 (दोपहर 01:00 बजे से शुरू हो गए हैं)
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 02 मई 2026 (रात 11:59 बजे तक)

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (Diploma in Electrical Engineering) होना चाहिए।
  • नोट: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री (B.E./B.Tech) रखने वाले उम्मीदवार इस पद के लिए पात्र नहीं हैं।
  • कंप्यूटर एप्लीकेशन का बुनियादी नॉलेज होना जरूरी है।
  • गुजराती या हिंदी (या दोनों) भाषा का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए।

2. आयु सीमा (Age Limit - 02 मई 2026 तक)

  • अधिकतम आयु: 33 साल।
  • आयु में छूट: गुजरात सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/EWS/SEBC) और महिला उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सैलरी

  • प्रथम 5 साल: 40 हजार 800 रुपए हर महीने (Fixed Pay)।
  • 5 साल के बाद: संतोषजनक सेवा पूरी करने पर, पे मैट्रिक्स लेवल-5 (29 हजार 200 रुपए हर महीने – 92 हजार 300 रुपए हर महीने) के अनुसार नियमित वेतनमान और अन्य भत्ते देय होंगे।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

श्रेणी (Category)शुल्क (Fee)
सामान्य वर्ग (General)100 + सर्विस चार्ज (SBI e-Pay के माध्यम से)
SC / ST / SEBC / EWS / PwD / महिलानिःशुल्क (Exempted)

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • कैसा होगा पेपर: परीक्षा में आपसे बहु-विकल्पीय (MCQ) सवाल पूछे जाएंगे, यानी एक सवाल के चार विकल्प। यह पेपर या तो कंप्यूटर पर होगा (CBRT) या फिर आपको ओएमआर शीट पर गोले भरने होंगे।
  • रिजल्ट और डॉक्यूमेंट्स: लिखित परीक्षा में आपको जितने नंबर मिलेंगे, उसी के हिसाब से एक लिस्ट (मेरिट) तैयार होगी। अगर आपका नाम उस लिस्ट में आता है, तो आपको अपने असली कागजात (Original Documents) दिखाने और उनकी जाँच करवाने के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • हालिया पासपोर्ट साइज फोटो (अधिकतम 15 kb, JPG)
  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी (अधिकतम 15 kb, JPG)
  • डिप्लोमा सर्टिफिकेट और मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक ओजस वेबसाइट Click Here पर जाएं।
  • 'Online Application' सेक्शन में जाकर 'Apply' पर क्लिक करें।
  • GPSSB/202627/1 नोटिफिकेशन देखें।
  • अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद, यदि लागू हो तो ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के लिए कंफर्मेशन नंबर और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
Apply OnlineClick Here
Notification Click here
Official WebsiteClick here
ये भी पढ़ें...

सरकारी नौकरी अलर्ट: 16 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां, देखें हफ्ते की टॉप जॉब्स

MPPCB Vacancy 2026: एमपी में इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी

Assam Rifles Vacancy: असम राइफल्स में जानें का सुनहरा मौका

SECL Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 1 हजार पदों पर भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग