दिव्यांगों के लिए रोजगाार, GSRTC Vacancy में मिलेगी सरकारी नौकरी
Manya Jain | Feb 14, 2026, 17:01 IST
gsrtc helper vacancy 2026 divyang special
GSRTC ने दिव्यांगों के लिए हेल्पर के 297 पदों पर विशेष भर्ती निकाली है। तकनीकी योग्यता रखने वाले ITI पास उम्मीदवार 12 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
गुजरात रोडवेज (GSRTC) ने दिव्यांगों के लिए नई भर्ती निकाली है। यह हेल्पर के पदों पर एक खास भर्ती अभियान है। विभाग ने इसके लिए 297 पद खाली रखे हैं। तकनीकी जानकारी रखने वाले युवाओं के लिए यह बड़ा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए अपना आवेदन 12 मार्च 2026 जमा कर सकते हैं। GSRTC में काम करना आपके लिए एक बेहतर शुरुआत होगी। दिव्यांग युवा इस भर्ती से सरकारी नौकरी पकार अपना करियर ब्राइट बना सकते हैं।
पदों की जानकारी
| दिव्यांगता श्रेणी (Category) | दिव्यांगता का प्रकार (Disability Type) | कुल पद |
| श्रेणी A | अंधत्व और कम दृष्टि (B, LV) | 131 |
| श्रेणी B | बधिर और सुनने में कठिनाई (D, HH) | 62 |
| श्रेणी C | लोकोमोटर डिसेबिलिटी (OA, BA, OL, आदि) | 35 |
| श्रेणी D & E | ऑटिज्म, बौद्धिक दिव्यांगता व अन्य | 69 |
| कुल योग | 297 |
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- ITI प्रमाणपत्र: आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम एक साल का ITI कोर्स किया हो। पात्र ट्रेड में मैकेनिक मोटर व्हीकल, डीजल मैकेनिक, फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, कारपेंटर और पेंटर शामिल हैं।
- कंप्यूटर ज्ञान: बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान का प्रमाणपत्र अनिवार्य है। यदि कक्षा 10वीं/12वीं या डिग्री/डिप्लोमा में कंप्यूटर एक विषय के रूप में था, तो वह भी मान्य होगा।
- अपेंटिसशिप (अतिरिक्त लाभ): यदि उम्मीदवार ने उसी ट्रेड में अप्रेंटिसशिप पूरी की है, तो उसे चयन प्रक्रिया में अतिरिक्त अंक (वेटेज) दिए जाएंगे।
आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 18 साल
- अधिकतम आयु: 45 साल (12 मार्च 2026 तक)
- उम्मीदवारों का जन्म 12/03/1981 से 12/03/2008 के बीच होना चाहिए।
सैलरी
- सैलरी: 21 हजार रुपए हर महीने
- अनुबंध अवधि: यह नियुक्ति पहले 5 सालों के लिए अनुबंध (Contract) के आधार पर होगी।
- नियमितीकरण: 5 साल की संतोषजनक सेवा पूरी करने के बाद, उम्मीदवार GSRTC के प्रचलित वेतनमान के अनुसार नियमित नियुक्ति के पात्र होंगे।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- शैक्षणिक वेटेज (70 अंक): इसमें ITI के अंकों के आधार पर 55 अंक और अप्रेंटिसशिप (govt jobs 2026) के आधार पर 15 अंक निर्धारित हैं।
- लिखित परीक्षा (OMR आधारित): 100 अंकों की प्रतियोगी परीक्षा होगी, जिसका वेटेज 30 अंक माना जाएगा।
- मेरिट लिस्ट: कुल 100 अंकों (70+30) के आधार पर फाइनल मेरिट तैयार की जाएगी।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV): मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
महत्वपूर्ण: ओएमआर (OMR) परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 40 अंक लाना अनिवार्य है। गलत उत्तर पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी।
ऑनलाइन आवेदन
- पंजीकरण: सबसे पहले ojas.gujarat.gov.in पर जाकर पंजीकरण करें।
- फॉर्म भरें: अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी जैसे ITI ट्रेड और कंप्यूटर सर्टिफिकेट का विवरण दर्ज करें।
- डॉक्यूमेंट अपलोड: अपनी फोटो (5cm x 3.6cm) और हस्ताक्षर (2.5cm x 7.5cm) की स्कैन कॉपी अपलोड करें (अधिकतम 10 KB)।
- कन्फर्मेशन: आवेदन जमा करने के बाद 'Confirm Application' बटन पर क्लिक करें। ध्यान दें, बिना कन्फर्मेशन के आवेदन अधूरा माना जाएगा।
- शुल्क भुगतान: ₹236 का आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से 14 मार्च 2026 से पहले जमा करें।
Official Notification PDF: Click here
Official Website: Click here
ये भी पढ़ें...
MP Sarkari Naukri: सागर आर्मी स्कूल में TGT, PRT सहित कई पदों पर भर्ती शुरू
10वीं पास हैं और सोशल वर्क में है इंटरेस्ट तो DLSA Vacacny में करें अप्लाई
देश में IAS, IPS और IFS के 2800 से ज्यादा पद खाली, यूपी टॉप पर
BPSC TRE 4.0 शिक्षक भर्ती: 40 हजार पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें डिटेल
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava