Haryana Faculty Vacancy: 753 प्रोफेसर और डॉक्टर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

Manya Jain | Mar 20, 2026, 15:30 IST
Share
RUHS MO Recruitment 2026
RUHS MO Recruitment 2026

हरियाणा सरकार ने मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में 753 खाली पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेस पर होगी। अगर आप भी मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं ये अच्छा मौका है।

सरकारी नौकरी. हरियाणा सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में नई भर्ती (Latest Sarkari Naukri) निकाली है। सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के लिए यह बड़ा फैसला है। कुल 753 खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती संविदा यानी कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी। अनुभवी डॉक्टरों के लिए यह एक बहुत अच्छा मौका है। युवा पोस्टग्रेजुएट्स भी इसमें अपना शानदार करियर (govt jobs 2026) बना सकते हैं। आपको राज्य के बड़े संस्थानों में काम करने का अवसर मिलेगा।

पदों की जानकारी

  • प्रोफेसर (Professor): 165 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर (Associate Professor): 214 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor): 374 पद
  • कुल पद: 753

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव NMC (National Medical Commission), DCI (Dental Council of India), और INC (Indian Nursing Council) के आधिकारिक मानदंडों के अनुसार होनी चाहिए।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कम से कम पोस्ट-ग्रेजुएशन (PG) के बाद एक सालों का अनुभव आवश्यक है।

आयु सीमा (Age Limit)

इस भर्ती की सबसे बड़ी खूबी इसकी उम्र सीमा है। इसमें 70 साल तक के अनुभवी डॉक्टर आवेदन कर सकते हैं। यह फैसला चिकित्सा क्षेत्र के दिग्गजों के लिए बहुत अच्छा है। अब रिटायर डॉक्टर भी फिर से मेडिकल कॉलेज से जुड़ सकेंगे।

सैलरी

  • सैलरी: पद और अनुभव के आधार पर मासिक मानदेय 1 लाख 20 हजार से 2 लाख के बीच होगा।
  • कार्यकाल (Tenure): प्रारंभ में नियुक्ति 2 साल के लिए होगी। संस्थान की आवश्यकता और उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर इसे अगले 2 सालोंों (कुल 4 सालों) के लिए बढ़ाया जा सकता है।

इन इंस्टीट्यूशन में मिलेगी जॉब

  • पं. बी.डी. शर्मा पीजीआईएमएस, रोहतक (Pt. B.D. Sharma PGIMS, Rohtak)
  • शहीद हसन खान मेवाती सरकारी मेडिकल कॉलेज, नल्हड़
  • कल्पना चावला सरकारी मेडिकल कॉलेज, करनाल
  • सरकारी मेडिकल कॉलेज, फरीदाबाद/भिवानी/नारनौल
  • भगत फूल सिंह सरकारी महिला मेडिकल कॉलेज, सोनीपत
आवेदन कैसे करें?

  • इच्छुक उम्मीदवार जिस कॉलेज में काम करना चाहते हैं, उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • 'Recruitment' या 'Vacancies' सेक्शन में जाकर अधिसूचना डाउनलोड करें।
  • ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करें और अपनी शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • आवश्यक डाक्यूमेंट्स जैसे डिग्री, अनुभव प्रमाण पत्र और पंजीकरण प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  1. शॉर्टलिस्टिंग: शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों की छंटनी।
  2. साक्षात्कार (Interview): चयनित उम्मीदवारों को व्यक्तिगत इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  3. डाक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन : मूल प्रमाण पत्रों की जांच और एनएमसी/डीसीआई मानदंडों की पुष्टि।
Haryana Medical Colleges Faculty Recruitment 2026 NotificationNotification
ये भी पढ़ें...

NPCIL Recruitment 2026: ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट के लिए 337 पदों पर भर्ती

MP Sarkari Naukri: एमपी में रेलवे की बंपर भर्ती, 31 मार्च तक करें आवेदन

एसआई भर्ती परीक्षा 2025: परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम

MPESB Vacancy: एमपी में 1679 पदों पर भर्ती, आवेदन की तरीख बढ़ी, जानें नई डेट

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा