अग्निवीरवायु स्पोर्ट्स भर्ती: खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका, आवेदन शुरू

Manya Jain | Mar 25, 2026, 19:43 IST
Share
iaf-agniveervayu-sports-recruitment-2026
iaf-agniveervayu-sports-recruitment-2026

भारतीय वायुसेना अग्निवीरवायु स्पोर्ट्स भर्ती 2026 (IAF Agniveervayu Sports) नोटिफिकेशन जारी हो गया है। अविवाहित पुरुष खिलाड़ी 29 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अग्निवीर एयरफोर्स में नौकरी. भारतीय वायुसेना ने अग्निवीरवायु स्पोर्ट्स भर्ती 2026 के तहत 'इनटेक 02/2026' की आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह अग्निवीर भर्ती (sarkari naukri)विशेष रूप से उन अविवाहित भारतीय पुरुष खिलाड़ियों के लिए है जिन्होंने खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है। अग्निपथ योजना (govt jobs 2026) के तहत, यह अवसर न केवल आपको देश की रक्षा करने का गौरव प्रदान करता है, बल्कि वायुसेना की विश्वस्तरीय सुविधाओं के बीच अपने खेल कौशल को निखारने का मंच भी देता है।

IAF अग्निवीरवायु स्पोर्ट्स भर्ती 2026 की जानकारी

  • संगठन भारतीय वायुसेना (Indian Air Force)
  • योजना अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme)
  • पद का नाम अग्निवीरवायु स्पोर्ट्स (Agniveervayu Sports)
  • आवेदन मोड केवल ऑनलाइन (Online)
  • पंजीकरण शुल्क 100/- + टैक्स
  • आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in

जरूरी डेट्स

उम्मीदवारों को इन तारीखों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि आवेदन की अवधि बहुत सीमित है:

* ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 23 मार्च 2026 (सुबह 10:00 बजे से)

* आवेदन की अंतिम तिथि: 29 मार्च 2026 (शाम 05:00 बजे तक)

* भर्ती ट्रायल (Recruitment Trials) की तिथियां: 08 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026

* चिकित्सा परीक्षण (Medical Exam): 14 अप्रैल 2026 से प्रारंभ

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. आयु सीमा (Age Limit)

उम्मीदवार का जन्म 02 जुलाई 2005 और 02 जनवरी 2009 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियां सम्मिलित)। नामांकन की तिथि पर अधिकतम आयु 21 साल होनी चाहिए।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

* विज्ञान विषय: 10+2 में गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ न्यूनतम 50% कुल अंक और अंग्रेजी में 50% अंक अनिवार्य हैं। वैकल्पिक रूप से, इंजीनियरिंग में 3 सालीय डिप्लोमा धारक भी पात्र हैं।

* अन्य विषय: किसी भी स्ट्रीम में 10+2 (इंटरमीडिएट) न्यूनतम 50% कुल अंकों और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए।

3. खेल उपलब्धियां (Sports Achievements)

उम्मीदवार ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं (IOC/IOA द्वारा मान्यता प्राप्त) में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो, या जूनियर/सीनियर नेशनल, अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय या खेलो इंडिया नेशनल में कम से कम 5वां स्थान प्राप्त किया हो। क्रिकेट, शूटिंग और शतरंज के लिए विशेष ग्रेडिंग/रेटिंग मानदंड लागू हैं।

शारीरिक मानक और परीक्षण (Physical & Medical Standards)

वायुसेना में चयन के लिए शारीरिक दक्षता अत्यंत महत्वपूर्ण है:

* ऊंचाई: न्यूनतम 152.5 सेमी।

* सीना: न्यूनतम 77 सेमी (5 सेमी विस्तार के साथ)।

* PFT (Physical Fitness Test): 7 मिनट में 1.6 किमी की दौड़, 10 पुश-अप्स, 10 सिट-अप्स और 20 स्क्वाट्स।

सैलरी

साल मासिक पैकेज (Monthly Package) हाथ में सैलरी (70%) कॉर्पस फंड में योगदान (30%)

पहला साल-30 हजार रुपए

दूसरा साल-33 हजार रुपए

तीसरा साल-36 हजार 500 रुपए

चौथे साल-40 हजार रुपए

सेवा निधि पैकेज: 4 साल पूरे होने पर, लगभग 10.04 लाख की राशि (ब्याज सहित) सेवा निधि के रूप में दी जाएगी।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  • आधिकारिक पोर्टल agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें।
  • आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और खेल संबंधी विवरण भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और खेल प्रमाण पत्र (अधिकतम 5) स्कैन करके अपलोड करें।
  • 100 के पंजीकरण शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और ट्रायल के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • उम्मीदवारों को नई दिल्ली में होने वाले ट्रायल के समय सभी मूल दस्तावेज और उनकी फोटोकॉपी साथ ले जानी होगी।
ये भी पढ़ें...

MPPSC Exam Calendar 2026: 25 से ज्यादा परीक्षाएं 5 हजार पदों पर भर्ती

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 275 पदों पर भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?

IAS और IFS में क्या है फर्क? जानें किसके पास हैं ज्यादा अधिकार

HVF Apprentice Vacancy में इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी, ऐसे करें आवेदन

Tags:
  • अग्निवीर एयरफोर्स में नौकरी
  • अग्निवीर
  • sarkari naukri
  • अग्निवीर भर्ती
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा