ICMR जबलपुर में निकली सरकारी नौकरी, 5-6 अक्टूबर को होगा इंटरव्यू

Manya Jain | Updated:
Share
ICMR Jabalpur vacancy Walk in Interview
ICMR Jabalpur vacancy Walk in Interview

राष्ट्रीय जनजातीय स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान जबलपुर ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत कुल 26 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार सीधे इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

आईसीएमआर एनआईटीएचआर जबलपुर ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 26 रिक्त पद भरे जाएंगे।

इसके लिए उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। आवेदकों का चयन सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

इंटरव्यू का आयोजन 5 और 6 अक्टूबर 2026 को तय किया गया है।

पदों की जानकरी

इस भर्ती के तहत कई अलग-अलग पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। कुल पदों की संख्या 26 है।

पदों के नाम इस प्रकार हैं: प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, प्रोजेक्ट फील्ड ऑफिसर, प्रोजेक्ट टेक्निकल सपोर्ट, सीनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट, प्रोजेक्ट असिस्टेंट मल्टीपर्पस, प्रोजेक्ट एमटीएस और यंग प्रोफेशनल के पद शामिल हैं। सभी पदों के लिए योग्यताएं अलग-अलग तय की गई हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, आयु सीमा और आवेदन शुल्क

विभिन्न पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग है, जिसकी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है। आवेदक अपनी योग्यता के अनुसार सही पद का चुनाव कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और पद के अनुसार अधिकतम आयु 27 से 45 वर्ष तय की गई है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए विभाग द्वारा कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

सैलरी

चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पदों के हिसाब से बहुत ही आकर्षक वेतन मिलेगा। रिसर्च साइंटिस्ट पदों पर वेतन 56,000 से 78 हजार रुपए तक और साथ में बीस प्रतिशत एचआरए मिलेगा।

अन्य पदों के लिए मानदेय 18 हजार रुपए से लेकर 50 हजार रुपए प्रति माह तक तय किया गया है। यंग प्रोफेशनल पद के लिए 35 हजार रुपए और एचआरए मिलेगा। सभी कर्मचारियों को तय नियमों के अनुसार ही मानदेय दिया जाएगा।

आवेदन और इंटरव्यू

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कोई ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरना है। आपको सीधे तय तारीख पर इंटरव्यू के लिए पहुंचना होगा।

इंटरव्यू की तारीख 5 और 6 अक्टूबर 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को सुबह नौ बजे से ग्यारह बजे के बीच अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचना होगा। इंटरव्यू का पता आईसीएमआर एनआईटीएचआर, नागपुर रोड, धन्वंतरि नगर, गढ़ा, जबलपुर, मध्य प्रदेश है।

प्रोजेक्ट रिसर्च

यंग प्रोफेशनल I

Official Website

ये भी पढ़ें...

IIITM ग्वालियर में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, 21 अक्टूबर 2026 तक करें आवेदन

जबलपुर वन अनुसंधान संस्थान में भर्ती, इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी, जानें सैलरी

CRPF में स्पोर्ट्स कोटा वैकेंसी, 521 पदों पर भर्ती, 11 नवंबर 2026 तक आवेदन

एमपी बिजली विभाग में सरकारी नौकरी का मौका, इतनी मिलेगी सैलरी, 20 अक्टूबर तक आवेदन

Tags:
  • जबलपुर
  • सरकारी नौकरी
  • आईसीएमआर
  • सरकारी नौकरी का मौका
अनुशासनहीनता पर हटाए गए थे अभय चौधरी, अब उन्हें ही बना दिया अनुशासन समिति का सदस्य, हेमंत खंडेलवाल बोले- मुझे नहीं पता था

By Ramanand Tiwari

अनुशासनहीनता पर हटाए गए थे अभय चौधरी, अब उन्हें ही बना दिया अनुशासन समिति का सदस्य, हेमंत खंडेलवाल बोले- मुझे नहीं पता था
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण

By Jageshwar Prasad

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद

By Amresh Kushwaha

MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार

By Jageshwar Prasad

उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार

By Sanjay Gupta

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार
डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री

By Amresh Kushwaha

डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री
अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद