10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए इंडियन नेवी में अग्निवीर बनने का मौका

Anjali Dwivedi | Mar 11, 2026, 14:37 IST
Share
indian-navy-agniveer-recruitment-2027-apply-now
indian-navy-agniveer-recruitment-2027-apply-now

भारतीय नौसेना ने अग्निवीर भर्ती 2027 की घोषणा की है। 14 मार्च से SSR, MR और मेडिकल पदों के लिए आवेदन शुरू होंगे। 10वीं-12वीं पास अविवाहित युवा आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 6 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं।

देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने सुनहरा मौका दिया है। नौसेना ने आधिकारिक तौर पर अग्निवीर भर्ती 2027 बैच की घोषणा कर दी है। इस बार की भर्ती विशेष है, क्योंकि इसमें पारंपरिक पदों के साथ पहली बार SSR मेडिकल श्रेणी को भी जोड़ा गया है। यदि आप भी नीली वर्दी पहनकर समुद्र की लहरों पर देश की रक्षा करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है।

भारतीय नौसेना में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को इंडियन नेवी एंट्रेंस टेस्ट (INET) 2026 की परीक्षा देना होगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल joinindiannavy.gov.in पर 14 मार्च से 6 अप्रैल 2026 तक होगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन क्या है?

नौसेना ने कई क्षेत्रों के लिए अलग-अलग एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया फिक्स किए गए हैं-

  • अग्निवीर SSR (Senior Secondary Recruit): इस पद के लिए अभ्यर्थी का 12वीं (10+2) पास होना जरूरी है। मुख्य विषयों में मैथ और फिजिक्स के साथ केमिस्ट्री, बायोलॉजी या कंप्यूटर साइंस में से कोई एक विषय होना जरूरी है।
  • अग्निवीर MR (Matric Recruit): इसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है। चयनित उम्मीदवारों को रसोइया (Chef), स्टीवर्ड और हाइजीनिस्ट के रूप में सेवाएं देनी होंगी।
  • अग्निवीर SSR मेडिकल: यह इस साल का मुख्य आकर्षण है। 12वीं पास उम्मीदवार जिनके पास चिकित्सा क्षेत्र (Medical Field) से संबंधित निर्धारित योग्यता है, वे इस तकनीकी विंग का हिस्सा बन सकते हैं।
इस अग्निवीर योजना भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार ही पात्र हैं। सेवा के 4 वर्षों के दौरान भी अविवाहित रहने की शर्त जरूरी है।

पद का नामशैक्षणिक योग्यतामुख्य कार्य
अग्निवीर SSR12वीं (PCM/B)तकनीकी और ऑपरेशंस
अग्निवीर MR10वीं पासशेफ, स्टीवर्ड, हाइजीनिस्ट
अग्निवीर SSR मेडिकल12वीं + मेडिकल योग्यताचिकित्सा सहायता

सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

नौसेना में चयन की प्रक्रिया को दो चरणों में विभाजित किया गया है-

प्रथम चरण: कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा (Phase 1: INET Online Exam)

सबसे पहले उम्मीदवारों को INET 2026 देना होगा। यह एक राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन परीक्षा है। इसमें प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

द्वितीय चरण: शारीरिक और चिकित्सा परीक्षण (Phase 2: PFT and Medical)

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT): इसमें दौड़, उठक-बैठक और पुश-अप्स शामिल हैं।
  • लिखित परीक्षा: केंद्र पर एक और लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
  • अंतिम मेडिकल: नौसेना के मानकों के अनुसार शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की जांच।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड या कोई अन्य मान्य पहचान पत्र
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं और स्नातक की मार्कशीट)
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर (स्कैन कॉपी)
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि जरूरी हो)

आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  • Register बटन पर क्लिक कर आधार या मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करने के बाद अपनी शैक्षणिक जानकारी और डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • हालिया पासपोर्ट साइज फोटो और साइन अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फीस का भुगतान करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
ये खबरें भी पढ़ें...

रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी, बस इंटरव्यू देकर बनें हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर

SSC ने निकाली 15 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानिए किस वर्ग को कितनी सीटें?

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 3 हजार 298 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, करें आवेदन

अब एक ही परीक्षा से मिलेंगे कई विभागों में नौकरी के मौके

Tags:
  • नौसेना
  • भारतीय नौसेना
  • indian navy
  • अग्निवीर
  • अग्निवीर योजना
  • अग्निवीर योजना भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा