इस राज्य में 48 हजार पदों पर होगी नियुक्ति, सीएम ने मंच से किया ऐलान

thesootr Desk | Jan 27, 2025, 09:12 IST
Share
jharkhand job.
jharkhand job.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 48 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की घोषणा की और मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत 2 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दिलाने का दावा किया। इसके अलावा, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कई योजनाओं को लागू करने की बात कही।

झारखंड राज्य में बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्य में 48 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की घोषणा की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही इन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इनमें से 46 हजार पदों के लिए विज्ञापन पहले ही जारी किए जा चुके हैं, जबकि 5 हजार पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी हैं। इसके अलावा,अन्य पदों की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री सारथी योजना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत 5 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण भेंट किया है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के योग्य बनाना है। बता दें कि, अब तक 2 लाख से अधिक युवाओं को इस योजना के तहत नौकरी मिल चुकी है, जो राज्य में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने में मददगार साबित हो रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार

राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए मनरेगा योजना के तहत 2 हजार 430 करोड़ रुपए बाटे हैं। इस कदम का उद्देश्य झारखंड से बाहर जाने वाले युवाओं को राज्य के भीतर रोजगार का मौका देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पहल राज्य से पलायन को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत राज्य सरकार ने 7 हजार 625 युवाओं को 438 करोड़ रुपए का लोन भी प्रदान किया है। ये योजना युवाओं को स्वरोजगार (self employment) के लिए वित्तीय सहायता देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इससे युवाओं को छोटे-बड़े व्यवसाय शुरू करने में मदद मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

शिक्षा क्षेत्र में सुधार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए कदम उठाने की बात की। उन्होंने कहा कि 4 हजार 041 पंचायत स्तरीय स्कूलों को मॉडल स्कूलों के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा मिल सकेगा। इस योजना को अगले तीन सालों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना

गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 650 छात्रों को 40 करोड़ रुपए का शिक्षा ऋण प्रदान किया गया है। ये योजना छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में वित्तीय सहायता प्रदान करती है, ताकि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें। सीएम ने इस योजना को छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस तरह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रोजगार, शिक्षा और कौशल विकास के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान देते हुए झारखंड में युवाओं के लिए बेहतर भविष्य की दिशा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।

FAQ

  1. झारखंड में 48 हजार नई नौकरियां कब तक मिलेंगी?
    भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी, और विस्तृत जानकारी जल्दी जारी की जाएगी।
  2. इन 48 हजार पदों पर किस तरह की नौकरियां होंगी?
    ये नौकरियां विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर होंगी।
  3. क्या इन पदों पर भर्ती के लिए कोई परीक्षा होगी?
    हां, इन पदों के लिए परीक्षा और चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
  4. 48 हजार नौकरियों के लिए आवेदन कैसे किया जा सकता है?
    आवेदन प्रक्रिया की घोषणा के बाद संबंधित सरकारी वेबसाइट पर विवरण मिलेगा।
  5. क्या यह भर्ती केवल झारखंड के निवासियों के लिए है?
    हां, इन पदों पर भर्ती के लिए झारखंड राज्य के निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • झारखंड
  • सरकारी नौकरी
  • latest news
  • जॉब्स
  • government jobs vacancy
  • जॉब्स न्यूज
  • JOBS 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा