इंजीनियरिंग के बाद टीचिंग में करियर, बस JPSC Lecturer Vacancy में करें अप्लाई
Manya Jain | Feb 15, 2026, 18:48 IST
jpsc polytechnic lecturer recruitment 2026 apply
झारखंड लोक सेवा आयोग ने पॉलिटेक्निक संस्थानों में 349 लेक्चरर पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 20 फरवरी 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होंगे।
झारखंड में लेक्चरर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जेपीएससी ने पॉलिटेक्निक कॉलेजों में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यहां कुल 349 खाली पदों (Latest Sarkari Naukri) को भरा जाएगा। सरकारी और महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में ये नियुक्तियां होंगी।
इंजीनियरिंग और अन्य विषयों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जो लोग टीचिंग में करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए मौका है। आवेदन की प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू होगी।
पदों की जानकारी
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग: 66 पद
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 45 पद
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 43 पद
- सिविल इंजीनियरिंग: 40 पद
- गणित (Mathematics): 30 पद
- रसायन विज्ञान (Chemistry): 21 पद
- इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स: 19 पद
- भौतिकी (Physics) और अंग्रेजी: क्रमशः 14 और 18 पद
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- पढ़ाई और योग्यता: इंजीनियरिंग पदों के लिए बीई या बीटेक होना जरूरी है। आपकी डिग्री में फर्स्ट क्लास नंबर होने चाहिए। साइंस और आर्ट्स के लिए मास्टर डिग्री और नेट (NET/SET) पास होना जरूरी है।
- अनुभव का फायदा: अगर आपने पहले पढ़ाया है, तो आपको फायदा मिलेगा। हर एक साल के अनुभव के लिए 2 एक्स्ट्रा नंबर मिलेंगे।
- उम्र की सीमा: इस नौकरी के लिए कम से कम उम्र की कोई पाबंदी नहीं है। बस आवेदन के वक्त आपकी उम्र 65 साल से कम होनी चाहिए।
- आवेदन की फीस: सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 600 रुपये फीस लगेगी। झारखंड के एससी-एसटी उम्मीदवारों को सिर्फ 150 रुपये देने होंगे।
- दिव्यांगों के लिए छूट: दिव्यांग भाई-बहनों के लिए यह आवेदन बिल्कुल मुफ्त है। उन्हें कोई भी फीस नहीं भरनी होगी।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- मेरिट लिस्ट तैयार करना: उम्मीदवारों के अकादमिक अंकों और उपलब्धियों (govt jobs 2026) के आधार पर एक मेरिट सूची बनाई जाएगी।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: वैकेंसी से 5 गुना उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
- इंटरव्यू: डीवी के बाद सफल उम्मीदवारों में से 3 गुना को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
- अंतिम चयन: अंतिम मेरिट लिस्ट अकादमिक अंकों और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों को जोड़कर तैयार की जाएगी।
आवेदन कैसे करें?
- OTR पंजीकरण: सबसे पहले JPSC की वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर One Time Registration (OTR) पूरा करें।
- फॉर्म भरें: अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें और 'Lecturer Recruitment 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- डॉक्यूमेंट अपलोड करें: अपनी सभी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव प्रमाण पत्र स्कैन करके अपलोड करें।
- हार्ड कॉपी जमा करना: ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद, उसका प्रिंटआउट लें और सभी स्व-सत्यापित (Self-attested) डाक्यूमेंट्स (सरकारी नौकरी) के साथ 25 मार्च 2026 तक JPSC कार्यालय (रांची) में डाक द्वारा या हाथों-हाथ जमा करना अनिवार्य है।
Official Website: Click here
ये भी पढ़ें...
सेना में NCC कैडेट्स की सीधी भर्ती, 56 हजार मिलेगी सैलरी
ग्रेजुएट, डिप्लोमा धारकों के लिए सरकारी नौकरी, BESCOM Vacancy में करें अप्लाई
सरकारी नौकरी: प्लाटून कमांडर से वार्डन GSSC Vacancy में 722 पदों पर भर्ती
Aadhaar Centre Job: सुपरवाइजर और ऑपरेटर के 252 पदों पर भर्ती,करें आवेदन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari