MPSC Recruitment Update: ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन लिंक एक्टिव
Manya Jain | May 22, 2026, 19:25 IST
mpsc-group-b-recruitment-2026-sarkari-naukri
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा 2025 (MPSC Group C Main Exam) के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। प्रीलिम्स पास उम्मीदवार 4 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (mpsc bharti) ने ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 1,884 खाली पदों को भरा जाएगा।
केवल वे उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने 11 जनवरी 2026 को आयोजित प्रीलिम्स परीक्षा पास की है। मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू होकर 4 जून 2026 तक चलेगी।
एमपीएससी ग्रुप-सी मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन रविवार, 12 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
परीक्षा का पैटर्न और चयन प्रक्रिया (
सरकारी नौकरी अलर्ट: 16 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां, देखें हफ्ते की टॉप जॉब्स
MPPCB Vacancy 2026: एमपी में इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी
Assam Rifles Vacancy: असम राइफल्स में जानें का सुनहरा मौका
SECL Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 1 हजार पदों पर भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया
केवल वे उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं जिन्होंने 11 जनवरी 2026 को आयोजित प्रीलिम्स परीक्षा पास की है। मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू होकर 4 जून 2026 तक चलेगी।
एमपीएससी ग्रुप-सी मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन रविवार, 12 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
किस विभाग में कितनी हैं सीट?
- लिपिक-टंकलेखक (Clerk-Typist): 1473 पद (विभिन्न सरकारी विभाग)
- दुय्यम निरीक्षक (Sub-Inspector - State Excise): 325 पद (गृह विभाग)
- कर सहायक (Tax Assistant): 73 पद (वित्त विभाग)
- उद्योग निरीक्षक (Industry Inspector): 09 पद (उद्योग, ऊर्जा और श्रम विभाग)
- तांत्रिक सहायक (Technical Assistant): 04 पद (बीमा निदेशालय)
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. मुख्य शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
- सभी पदों के लिए मराठी भाषा का ज्ञान होना बेहद जरूरी और अनिवार्य है।
2. टाइपिंग टेस्ट की आवश्यकता (Kar Sahayak & Lipik-Tanklekhak)
- टैक्स असिस्टेंट: मराठी टाइपिंग की गति कम से कम 30 शब्द प्रति मिनट (wpm) और अंग्रेजी टाइपिंग 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
- क्लर्क-टाइपिस्ट: मराठी 30 शब्द प्रति मिनट या अंग्रेजी 40 शब्द प्रति मिनट की गति के साथ सरकारी कमर्शियल सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
- ध्यान दें: टाइपिंग का यह सर्टिफिकेट आवेदन की अंतिम तिथि (4 जून 2026) या उससे पहले का होना चाहिए।
3. शारीरिक मापदंड (केवल दुय्यम निरीक्षक पद के लिए)
- पुरुष उम्मीदवार: न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी और छाती बिना फुलाए 79 सेमी (5 सेमी फुलाकर) होनी चाहिए।
- महिला उम्मीदवार: न्यूनतम ऊंचाई 155 सेमी और वजन कम से कम 50 किलोग्राम होना अनिवार्य है।
बॉक्स: आयु सीमा का गणित (Age Limit - As on 01/02/2026) न्यूनतम आयु: सभी श्रेणियों के लिए 19 साल। अधिकतम आयु (सामान्य वर्ग - Open): 38 साल। पिछड़ा वर्ग / अनाथ / ओबीसी (OBC): अधिकतम आयु सीमा 43 साल। दिव्यांग (PwBD) / भूकंपग्रस्त: अधिकतम आयु सीमा 45 साल।
परीक्षा का पैटर्न और चयन प्रक्रिया (MPSC Group C Exam Pattern)
- लिखित परीक्षा (Written Exam): मुख्य परीक्षा में कुल 400 अंकों के दो पेपर होंगे। दोनों पेपर वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के होंगे।
- पेपर 1 (मराठी + अंग्रेजी): इसमें 100 प्रश्न होंगे जो 200 अंकों के होंगे। इसका स्तर 12वीं कक्षा के समान होगा।
- Paper 2 (सामान्य अध्ययन और बुद्धिमत्ता परीक्षण): इसमें स्नातक स्तर के 100 प्रश्न होंगे जो 200 अंकों के होंगे।
- नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking): परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 25% (1/4) अंक काटे जाएंगे। यदि आप एक प्रश्न के दो विकल्प चुनते हैं, तो भी उसे गलत माना जाएगा।
आवेदन कैसे करें और कितनी है फीस?
- सामान्य वर्ग (Open Category): 544 रुपए (प्लस बैंक चार्ज)
- आरक्षित वर्ग (OBC/SC/ST/Divyang/Orphan): 344 रुपए (प्लस बैंक चार्ज)
- आधिकारिक वेबसाइट https://mpsconline.gov.in/candidate/login पर जाएं और लॉगिन करें।
- आवेदन करने से पहले पोर्टल पर अपनी KYC प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।
- 'Advertisements' सेक्शन में जाकर विज्ञापन संख्या 014/2026 का चयन करें।
- अपनी पात्रता की जांच करें और पदों का विकल्प (Vikalp) तथा अपनी प्राथमिकता दर्ज करें।
- आवश्यक डाक्यूमेंट्स पीडीएफ फॉर्मेट (50KB से 400KB) में अपलोड करें और ऑनलाइन फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
सरकारी नौकरी अलर्ट: 16 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां, देखें हफ्ते की टॉप जॉब्स
MPPCB Vacancy 2026: एमपी में इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी
Assam Rifles Vacancy: असम राइफल्स में जानें का सुनहरा मौका
SECL Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 1 हजार पदों पर भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman