/sootr/media/media_files/2025/12/24/mazagon-dock-apprentice-recruitment-2025-apply-online-2025-12-24-12-55-27.jpg)
आप भी डिफेंस सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने भर्ती निकाली है। यहां अप्रेंटिस के कुल 200 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
/sootr/media/post_attachments/d1c24f5a-41c.png)
पदों का पूरा विवरण
इस भर्ती के जरिए अलग-अलग कैटेगरी में पद भरे जाएंगे। यहां पदों का विवगण नीचे दिया गया है।
1. इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिस
इसके लिए सबसे ज्यादा 110 पद खाली हैं। जिन युवाओं के पास इंजीनियरिंग डिग्री है, वे यहां आवेदन करें।
2. इंजीनियरिंग डिप्लोमा अप्रेंटिस
डिप्लोमा होल्डर्स के लिए कुल 30 पद आरक्षित हैं। संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा होना जरूरी है।
3. जनरल ग्रेजुएट अप्रेंटिस
नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए भी 60 पद रखे गए हैं। यह सामान्य डिग्री वाले छात्रों के लिए अच्छा मौका है।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिग्री होनी चाहिए। इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा वाले भी एलिजिबल हैं। आवेदन करने से पहले अपनी मार्कशीट की जांच जरूर कर लें।
ये खबर भी पढ़िए- AIIMS Patna Recruitment 2026: एम्स पटना में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्ती, इतनी होगी सैलरी
MDL भर्ती को 5 पॉइंट में समझें👉 मझगांव डॉक ने 200 अप्रेंटिस के 200 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। 👉 भर्ती प्रक्रिया 16 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार mazagondock.in पर आवेदन कर सकते हैं। 👉 आवेदन के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 👉 उम्मीदवारों का सिलेक्शन डिग्री/डिप्लोमा के अंकों और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। 👉 सिलेक्च अप्रेंटिस को 12 हजार 300 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। | |
एज लिमिट
आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष तय की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट:
SC/ST वर्ग: 5 साल की विशेष छूट मिलेगी।
OBC वर्ग: 3 साल की राहत दी जाएगी।
दिव्यांग (PwD): 10 साल की उम्र में छूट मिलेगी।
ये खबर भी पढ़िए- UP Police Bharti 2025: कंप्यूटर ऑपरेटर के 1352 पदों पर भर्ती, बिना फिजिकल टेस्ट के मिलेगी नौकरी
सिलेक्शन प्रोसेस और सैलरी
उम्मीदवारों का सिलेक्शन उनकी डिग्री या डिप्लोमा के आधार पर होगा। इसके बाद एक इंटरव्यू राउंड आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल लिस्ट बनेगी।
ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को हर महीने पैसे मिलेंगे:
ग्रेजुएट अप्रेंटिस: 12 हजार 300 रुपए प्रति माह।
डिप्लोमा अप्रेंटिस: 10 हजार 900 रुपए प्रति माह।
ये खबर भी पढ़िए-UPPSC Bharti 2025: पशु चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग में नौकरी, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रोसेस
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
फॉर्म भरने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटmazagondock.in पर जाएं।
होम पेज पर Recruitment बटन को खोजें।
अब MDL Apprentice Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
फॉर्म में अपनी सभी निजी जानकारी सही-सही भरें।
मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद और प्रिंट आउट जरूर लें। Apprentices Post | MDL Recruitment | engineering | मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड भर्ति | ट्रेड अप्रेंटिस जॉब
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us