MPESB भर्ती 2025: मध्य प्रदेश में निकलीं दो बड़ी सरकारी नौकरियां, जानें जरूरी डिटेल्स

Kaushiki | Published:
Share
mpesb
mpesb

MPESB ने दो बड़ी सरकारी भर्तियों का ऐलान किया, लेकिन आवेदन से पहले जान लें ये जरूरी शर्तें, वरना चूक सकते हैं मौका! परीक्षा की तारीखें नजदीक, क्या आप तैयार हैं...

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दो प्रमुख भर्ती परीक्षाओं का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन भर्तियों के तहत ग्रुप 1 सबग्रुप-3 और ग्रुप 1 सबग्रुप-1 व ग्रुप 2 सबग्रुप-1 के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए निर्धारित तिथियों में आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया

  • ग्रुप 1 सबग्रुप-3 की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2025 से शुरू होगी और 6 मार्च 2025 तक चलेगी।
  • आवेदन में किसी प्रकार की सुधार के लिए अभ्यर्थियों को 20 फरवरी से 11 मार्च 2025 तक का समय दिया जाएगा।
  • दूसरी ओर, ग्रुप 1 सबग्रुप-1 और ग्रुप 2 सबग्रुप-1 के लिए आवेदन 1 मार्च 2025 से शुरू होंगे और
  • 16 मार्च 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।
  • आवेदन पत्र में सुधार 1 मार्च से 20 मार्च 2025 तक किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें...

परीक्षा की डेट

  • इन भर्तियों के लिए परीक्षा तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं।
  • ग्रुप 1 सबग्रुप-3 की परीक्षा 15 अप्रैल 2025 से आयोजित होगी।
  • ग्रुप 1 सबग्रुप-1 और ग्रुप 2 सबग्रुप-1 की परीक्षा 25 अप्रैल 2025 से शुरू होगी।

फीस स्ट्रक्चर

  • एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए निर्धारित किया गया है।
  • ऑनलाइन आवेदन कियोस्क शुल्क 60 रुपए अतिरिक्त देना होगा।
  • अगर सिटिजन यूजर लॉगिन के माध्यम से फॉर्म भरते हैं, तो पोर्टल शुल्क 20 रुपए लगेगा।

ये खबर भी पढ़ें..

आवेदन के लिए जरूरी निर्देश

  • भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ये सुनिश्चित करना होगा कि उनका आधार रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से पूरा हो।
  • इसके अलावा, परीक्षा केंद्र पर एंट्री के समय असली फोटो पहचान पत्र लाना जरूरी होगा।

ये खबर भी पढ़ें..

जरूरी जानकारी

  • इन भर्तियों का नोटिफिकेशन जल्द ही मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ऑफिशइयल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपलोड किया जाएगा।
  • इच्छुक उम्मीदवार वहां जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें....

FAQ

  1. MPESB की इस भर्ती के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
    ग्रुप 1 सबग्रुप-3 के लिए आवेदन 20 फरवरी से 6 मार्च 2025 तक और ग्रुप 1 सबग्रुप-1 व ग्रुप 2 सबग्रुप-1 के लिए आवेदन 1 मार्च से 16 मार्च 2025 तक होंगे।
  2. इन भर्तियों के लिए परीक्षा कब होगी?
    ग्रुप 1 सबग्रुप-3 की परीक्षा 15 अप्रैल 2025 से और ग्रुप 1 सबग्रुप-1 व ग्रुप 2 सबग्रुप-1 की परीक्षा 25 अप्रैल 2025 से आयोजित होगी।
  3. क्या आवेदन पत्र में बाद में सुधार किया जा सकता है?
    हां, ग्रुप 1 सबग्रुप-3 के लिए 20 फरवरी से 11 मार्च 2025 तक और ग्रुप 1 सबग्रुप-1 व ग्रुप 2 सबग्रुप-1 के लिए 1 मार्च से 20 मार्च 2025 तक सुधार किया जा सकता है।
  4. क्या आधार रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है?
    हां, आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का आधार रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • सरकारी नौकरी
  • मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
  • latest news
  • जॉब्स
  • MPESB
  • मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भर्ती
  • government jobs vacancy
  • जॉब्स न्यूज
  • JOBS 2025
  • MP Government Jobs 2025
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल