भोपाल में सरकारी नौकरी: NPCC ने इंजीनियरों के लिए निकाली भर्ती, करें आवेदन

Manya Jain | Jun 14, 2026, 18:30 IST
Share
npcc bhopal engineer bharti walk in interview
npcc bhopal engineer bharti walk in interview

नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (NPCC) भोपाल ने साइट इंजीनियर और अन्य पदों पर भर्ती (NPCC Recruitment 2026) का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 29 और 30 जून 2026 को सीधे वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (NPCC) भोपाल ने नई भर्ती का विज्ञापन जारी किया है इसके तहत साइट इंजीनियर, एचआर, फाइनेंस और असिस्टेंट के कुल 9 पद भरे जाएंगे।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार की कोई फीस नहीं ली जाएगी।

इंटरव्यू का आयोजन 29 और 30 जून 2026 को भोपाल स्थित जोनल ऑफिस में किया जाएगा।

पद और कैटेगरी के अनुसार सीटें

एनपीसीसी द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 9 पदों पर योग्य प्रोफेशनल्स की नियुक्तियां की जानी हैं। इन पदों का वर्गीकरण नीचे दिया गया है:

  • साइट इंजीनियर (Civil): इसके लिए सबसे ज्यादा 06 पद निकाले गए हैं।
  • सीनियर एसोसिएट (HR): मानव संसाधन विभाग के अंतर्गत 01 पद खाली है।
  • सीनियर एसोसिएट (Finance): वित्त विभाग की देखरेख के लिए 01 पद तय किया गया है।
  • असिस्टेंट (Assistant): कार्यालयीन कार्यों में मदद के लिए 01 पद पर भर्ती होगी।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

1. शैक्षणिक योग्यता

  • साइट इंजीनियर: उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री (B.E / B.Tech) होनी चाहिए।
  • सीनियर एसोसिएट (HR): एचआर विषय में एमबीए (MBA) या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है।
  • सीनियर एसोसिएट (Finance): सीए (CA), सीएमए (CMA) या फाइनेंस में एमबीए डिग्री धारक पात्र हैं।
  • असिस्टेंट: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर पर 50 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड अनिवार्य है।

2. आयु सीमा

  • सभी पदों के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष तय की गई है।
  • सरकारी नियमों के अनुसार एससी और एसटी को 5 वर्ष तथा ओबीसी को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।
  • दिव्यांग (PWD) वर्ग के उम्मीदवारों को 10 से 15 वर्ष की विशेष छूट दी जाएगी।
सैलरी पैकेज इंजीनियर और एसोसिएट पद: ₹33,750 प्रति माह मूल वेतन + 12% टीए + ₹1250 मेडिकल अलाउंस। असिस्टेंट पद: 25 हजार रुपए प्रति माह निश्चित वेतन + 12% टीए + ₹1250 मेडिकल अलाउंस। आवेदन शुल्क (Application Fee): सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कोई ऑनलाइन फॉर्म एडवांस में सबमिट नहीं करना है। आपको सीधे निर्धारित पते पर इंटरव्यू के दिन उपस्थित होना होगा।

इंटरव्यू की तारीखों को पदों के अनुसार दो भागों में विभाजित किया गया है:

पद का नामइंटरव्यू की तारीखरिपोर्टिंग का समय
साइट इंजीनियर (Civil)29 जून 2026सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
अन्य सभी पद (HR, Finance, Assistant)30 जून 2026सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
विशेष नोट: इंटरव्यू दोपहर 01:30 बजे से शुरू किए जाएंगे। उम्मीदवारों को अपने साथ भरा हुआ आवेदन फॉर्म, पासपोर्ट साइज फोटो, आईडी प्रूफ और सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की ओरिजिनल कॉपियां साथ लानी होंगी। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए विभाग कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) नहीं देगा।

इंटरव्यू का पता

उम्मीदवारों को समय पर नीचे दिए गए जोनल कार्यालय के पते पर पहुंचना होगा:

एनपीसीसी मध्य प्रदेश जोनल ऑफिस, प्लॉट नंबर DK - 1/110, दानिश कुंज, कोलार रोड, भोपाल, मध्य प्रदेश - 462042
देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसीलिए सुबह 10 बजे तक केंद्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दें।

जरूरी तारीखें

नोटिफिकेशन की तारीख – 19/06/2026

इंटरव्यू की तारीख – 29/06/2026 (साइट इंजीनियर)

इंटरव्यू की तारीख – 30/06/2026 (अन्य सभी पद)

इंटरव्यू के लिए रिपोर्ट करने का समय – सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक

इंटरव्यू का समय – दोपहर 01:30 बजे

Form & Notification PDF

Official Website

ये भी पढ़ें...

एमपी में बिना परीक्षा सरकारी नौकरी: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भर्ती में करें आवेदन

Govt Job Alert: फार्मासिस्ट के 454 पदों पर निकली सीधी भर्ती, यहाँ से भरें फॉर्म

सेंट्रल बैंक में बंपर भर्ती: हर महीने 15 हजार स्टाइपेंड, 22 जून तक है मौका

गुना में आजीविका मिशन बना अपनों का मिशन, करोड़ों के घोटाले की आशंका

MP Vehicle Update 2026: एमपी में बिना OTP नहीं बनेगा PUC, जानें नए नियम

Tags:
  • भोपाल
  • सरकारी नौकरी
  • नई भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा