Ordnance Factory Khamaria Vacancy में 350 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें एलिजिबिलिटी

Manya Jain | Apr 05, 2026, 19:44 IST
Share
Ordnance Factory Khamaria Vacancy
Ordnance Factory Khamaria Vacancy

ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया भर्ती 2026 के तहत 350 DBW पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। आईटीआई पास उम्मीदवार 25 अप्रैल तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया ने भर्ती (govt jobs 2026) नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से टेन्योर बेस्ड डेंजर बिल्डिंग वर्कर (DBW) के कुल 350 पदों को भरा जाएगा। यह नियुक्ति अनुबंध (Contract) के आधार पर होगी, जिसे शुरू में 1 साल के लिए रखा जाएगा और बाद में प्रदर्शन के आधार पर 4 साल तक बढ़ाया जा सकता है। आवेदन की प्रक्रिया 04 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है।

पदों की जानकारी

350 पदों को विभिन्न श्रेणियों में इस प्रकार विभाजित किया गया है:

  • अनारक्षित (UR): 141 पद
  • ओबीसी (NCL): 52 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 52 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 70 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 35 पद
  • भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen): 35 पद (क्षैतिज आरक्षण)

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

उम्मीदवारों को ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया DBW भर्ती 2026 (Latest Sarkari Naukri) के लिए निम्नलिखित शैक्षणिक और आयु संबंधी शर्तों को पूरा करना होगा।

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार के पास NCVT NAC (नेशनल अप्रेंटिस सर्टिफिकेट) होना चाहिए।
  • ट्रेड: अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल प्लांट (AOCP) या फीडर ट्रेड (जैसे फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, वेल्डर आदि)।
  • प्राथमिकता: ऑर्डनेंस फैक्ट्रियों से प्रशिक्षित AOCP ट्रेड अप्रेंटिस को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।

2. आयु सीमा (Age Limit - 25.04.2026 तक)

  • न्यूनतम आयु: 18 साल
  • अधिकतम आयु: 40 साल
  • छूट: अनुसूचित जाति/जनजाति को 5 साल, ओबीसी (NCL) को 3 साल और भूतपूर्व सैनिकों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

सैलरी

  • सैलरी: 19 हजार 900/- + महंगाई भत्ता (DA) कुशल श्रेणी के अनुसार।
  • सालाना वृद्धि: संतोषजनक प्रदर्शन पर 3% वार्षिक सैलरी वृद्धि।
  • अतिरिक्त लाभ: ईपीएफ (EPF), जोखिम भत्ता (Risk Allowance), और रात्रिकालीन ड्यूटी भत्ता भी नियमों के अनुसार देय होगा।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • शॉर्टलिस्टिंग: NCTVT (NAC) परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी। इसका वेटेज 80% होगा।
  • ट्रेड टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का ट्रेड टेस्ट लिया जाएगा, जिसका वेटेज 20% होगा।
  • दस्तावेज सत्यापन (DV): मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • प्रशिक्षण: चयनित उम्मीदवारों को विस्फोटक और गोला-बारूद के सुरक्षित रख-रखाव के लिए 1 से 3 महीने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आवेदन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र (Block Letters में)। 10वीं की अंकसूची (जन्म तिथि प्रमाण हेतु)। NCVT (NAC) सर्टिफिकेट और अंकसूची। जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)। दो अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो (पीछे नाम और जन्म तिथि के साथ)।

ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र का प्रारूपडाउनलोड करें और उसका प्रिंट लें।
  • फॉर्म को केवल ब्लॉक लेटर्स (BLOCK LETTERS) में भरें।
  • अपनी नवीनतम फोटो चिपकाएं और उस पर स्वयं के हस्ताक्षर करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित (Self-attested) प्रतियों को संलग्न करें।
  • लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से लिखें: “APPLICATION FOR THE POST OF TENURE BASED DBW PERSONNEL ON CONTRACT BASIS”।
आवेदन पत्र को केवल डाक (Post) द्वारा नीचे दिए गए पते पर भेजें:

मुख्य महाप्रबंधक, ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया, जिला: जबलपुर, मध्य प्रदेश – 482005
ये भी पढ़ें...

DSHM Recruitment: लैब टेक्नीशियन सहित 116 पदों पर सीधी भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

UPSSSC Vacancy 2026 : PET पास के लिए 115 पदों पर भर्ती, जानें सैलरी

Punjab and Sind Bank Vacancy में एक हजार पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

MPPSC Vacancy 2026: एमपीपीएससी ने इस विभाग में निकाली भर्ती, जानें सैलरी

Tags:
  • sarkari naukri
  • ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा