Railway Recruitment Board guideline : एक से अधिक आवेदन किए तो लग सकता है बैन, रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी की गाइड लाइन

CHAKRESH | Aug 05, 2024, 07:40 IST
Share
c
c

अगर कोई उम्मीदवार एक से अधिक आवेदन करता है, तो उनके आवेदन न केवल रद्द हो सकते हैं, बल्कि उन्हें आरआरबी और रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (आरआरसी) की भविष्य की भर्ती परीक्षाओं के लिए भी बैन कर दिया जाएगा। इस संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी गई है...

Recruitment Board guideline : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर और अन्य पदों के लिए 7951 वैकेंसी जारी की हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत एक से अधिक आवेदन करना उम्मीदवारों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। अगर कोई उम्मीदवार एक से अधिक आवेदन करता है, तो उनके आवेदन न केवल रद्द हो सकते हैं, बल्कि उन्हें आरआरबी और रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (आरआरसी) की भविष्य की भर्ती परीक्षाओं के लिए भी बैन कर दिया जाएगा। इस संबंध में गाइडलाइन जारी की गई है, जिसमें फार्म के साथ भेजे जाने वाले फोटो और हस्ताक्षर के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

21 रेलवे जोन में निकाली 7951 वैकेंसी

सूचना के अनुसार, रेलवे भर्ती बोर्ड ( Railway Recruitment Board ) ने जूनियर इंजीनियर, केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (सीएमए), केमिकल सुपरवाइजर (रिसर्च), और डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट के पदों के लिए वैकेंसी जारी की है। इस भर्ती के तहत बिलासपुर, अहमदाबाद, अजमेर, कोलकाता, मुंबई सहित 21 रेलवे जोन में 7951 पद भरे जाएंगे। निर्देशों के अनुसार, पात्र उम्मीदवार केवल एक आवेदन एक ही आरआरबी के लिए कर सकते हैं। यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक आवेदन करता है, तो उनका फार्म रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

एक से ज्यादा आवेदन कर सकते हैं, मगर

उम्मीदवार एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे अपने द्वारा चुने गए आरआरबी में उपलब्ध पदों के लिए अपनी प्राथमिकता क्रम में वरीयता दे सकें। आवेदन की अंतिम तिथि 29 अगस्त है, जबकि त्रुटि सुधार की अवधि 30 अगस्त से 8 सितंबर तक होगी। आयु सीमा 18 से 36 वर्ष है, और आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट का प्रावधान है।

फार्म निरस्त होने के अन्य कारण

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आवेदन के निरस्त होने के कुछ अन्य कारण ( RRB Application Ban Reasons ) भी बताए हैं। आवेदन में दिया गया फोटो स्पष्ट और अच्छी गुणवत्ता का होना चाहिए, चेहरा साफ दिखना चाहिए। खराब फोटो, ग्रुप फोटो, फुल बॉडी व्यू, साइड व्यू या फोटोकॉपी फोटो स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसी तरह, हस्ताक्षर ब्लॉक या कैपिटल लेटर्स में नहीं होने चाहिए, बल्कि रनिंग हैंडराइटिंग में ही हस्ताक्षर किए जाने चाहिए।

जानें किस पोस्ट पर कितनी वैकेंसी

जूनियर इंजीनियर और अन्य पदों के लिए वैकेंसी 21 रेलवे जोनों में निम्नलिखित हैं:

  • अहमदाबाद: 382
  • अजमेर: 529
  • बंगलुरू: 397
  • भोपाल: 485
  • भुवनेश्वर: 175
  • बिलासपुर: 472
  • चंडीगढ़: 356
  • चेन्नई: 652
  • गोरखपुर: 259
  • गुवाहाटी: 225
  • जम्मू-श्रीनगर: 251
  • कोलकाता: 660
  • मालदा: 163
  • मुंबई: 1377
  • सिकंदराबाद: 590
  • सिलिगुडी: 28
  • तिरुवनंतपुरम: 121
  • मुजफ्फरपुर: 11
  • पटना: 247
  • प्रयागराज: 404
  • रांची: 167
IMP TAGS : Railway Recruitment Board 2024 IRRB Junior Engineer Vacancy IRailway Recruitment Board Guidelines IRRB 2024 Exam Dates IRailway Recruitment Board Instructions IRailway Recruitment Application Process 2024 IRailway Recruitment Board Vacancies Iरेलवे भर्ती बोर्ड 2024 IRRB फोटो और हस्ताक्षर निर्देश Iरेलवे भर्ती बोर्ड गाइडलाइन Iरेलवे भर्ती बोर्ड आयु सीमा IRRB भर्ती प्रक्रिया Iरेलवे भर्ती आवेदन प्रक्रिया 2024 Iरेलवे भर्ती बोर्ड की वैकेंसी I

https://www.youtube.com/watch?v=mhM_DQx_QW0

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Railway Jobs
  • रेलवे
  • Railway Recruitment Board Guidelines
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा