RPSC Recruitment 2025 : राजस्थान लोक सेवा आयोग में निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Manya Jain | Apr 05, 2025, 14:26 IST
Share
rpsc recruitment 2025
rpsc recruitment 2025

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने ऊर्जा विभाग और जन स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर और जूनियर केमिस्ट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। हम आपको आवेदन की तिथियां और योग्यता की जानकारी देंगे।

RPSC Recruitment 2025 : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 2025 में ऊर्जा विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के लिए भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती में असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर और जूनियर केमिस्ट के पद शामिल हैं। अगर आप सराकारी नौकरी की तलाश में हैं तो इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार को आवेदन के लिए RPSC की आधिकारिक बेवसाइट पर जाना होगा।

ऊर्जा विभाग में असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर पद

RPSC ने असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर के 9 पदों पर भर्ती निकाली है। यह पद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए है। इच्छुक उम्मीदवार 15 अप्रैल 2025 से 14 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में जूनियर केमिस्ट पद

इसके अलावा, जूनियर केमिस्ट के 13 पदों पर भर्ती के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस पद के लिए उम्मीदवारों के पास केमिस्ट्री में एमएससी की डिग्री होनी चाहिए और वे 21 से 40 वर्ष के बीच होने चाहिए। जूनियर केमिस्ट पद के लिए आवेदन 9 अप्रैल 2025 से 8 मई 2025 तक किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें...IDBI Bank Recruitment : बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का मौका

योग्यता

असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर

  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा
  • आयु सीमा: 21 से 40 साल
ये भी पढ़ें... UKPSC Recruitment : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में नई भर्ती का ऐलान, जानें क

जूनियर केमिस्ट

  • केमिस्ट्री में एमएससी (सेकेंड डिविजन के साथ)
  • आयु सीमा: 21 से 40 साल

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग / अन्य राज्यों के उम्मीदवार: ₹600
  • ओबीसी/बीसी: 400 रुपए
  • एससी/एसटी: 400 रुपए
  • करेक्शन शुल्क: 500 रुपए
ये भी पढ़ें...Nursing Officer Recruitment : डिप्लोमा होल्डर के लिए बेहतरीन मौका, जल्द करें आवेदन

आवेदन प्रक्रिया

  • उम्मीदवारों को RPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा।
  • सभी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी सही ढंग से भरें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है।
  • आवश्यक डाक्यूमेंट्स (आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आदि) अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करें: सबमिट करने से पहले एक बार सभी जानकारी की जांच कर लें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • RPSC
  • सरकारी नौकरी
  • RPSC Recruitment
  • सरकारी नौकरी का मौका
  • sarkari naukri
  • नई सरकारी नौकरी
  • rpsc news
  • rpsc news update
  • JOBS 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच