RCF Vacancy 2025: रेलवे में बिना एग्जाम ऑफिसर बनने का मौका, 550 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Anjali Dwivedi | Dec 19, 2025, 18:55 IST
Share
RAILWAY
RAILWAY

रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला ने अप्रेंटिस के 550 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन करें। आवेदन कैसे करना है इसकी पूरी प्रोसेस यहां आपको मिल जाएगी।

JOBS 2025: भारतीय रेलवे में शानदार नौकरी का मौका है। रेल कोच फैक्ट्री (RCF), कपूरथला ने युवाओं के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए अप्रेंटिस के 550 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार RCF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक चलेगी। आवेदन की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। यह रेलवे में करियर बनाने का एक बेहतरीन मौका है।

ऐसे करें आवेदन...

  • ऑफिशियल वेबसाइटrcf.indianrailways.gov.inपर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करें।
  • क्रेडेंशियल दर्ज करके अप्रेंटिस ट्रेड पर अप्लाय करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स दर्ज करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
  • इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।
ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

एप्लीकेशन फीस कितना है?

सामान्य और ओबीसी वर्ग के पुरुषों को 100 रुपए फीस देनी होगी। वहीं महिलाओं, एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए आवेदन पूरी तरह नि:शुल्क है।

ये खबरें भी पढ़ें....

सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा, RRB ने रेलवे भर्ती कैलेंडर 2026 किया जारी

Railway Job Vacancy: 8वीं/10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी, 22 दिसंबर 2025 तक करें अप्लाई

किस ट्रेड में कितने पद?

रेलवे ने अलग-अलग तकनीकी ट्रेड के लिए पदों का बंटवारा किया है।

पद का नाम (Trade Name)पदों की कुल संख्या (Total Posts)
फिटर (Fitter)150
वेल्डर (Welder)180
पेंटर (Painter)30
कारपेंटर (Carpenter)30
इलेक्ट्रीशियन (Electrician)70
AC & Ref. मैकेनिक30
मैकेनिक (मोटर व्हीकल)20
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक20
मशीनिस्ट (Machinist)20
कुल पदों की संख्या550

RCF के लिए ये होनी चाहिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन...

इस अप्रेंटिस भर्तीमें शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास जरूरी शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए-

  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास की हो।
  • मैट्रिक या 10वीं में कम से कम 50% अंक होना अनिवार्य है।
  • संबंधित ट्रेड में नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • आईटीआई पास उम्मीदवार ही इन तकनीकी पदों के लिए पात्र माने जाएंगे।

RCF के लिए एज लिमिट और जरूरी छूट...

आवेदन करने वाले युवाओं की आयु सीमा का निर्धारण रेलवे नियमों के अनुसार होगा-

  • आवेदक की न्यूनतम आयु कम से कम 15 साल पूरी होनी चाहिए।
  • सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 24 साल तय की गई है।
  • एससी और एसटी वर्ग को आयु में 5 साल की छूट मिलेगी।
  • ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 3 साल की राहत दी जाएगी।
  • दिव्यांग श्रेणी के आवेदकों को अधिकतम 10 साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
ये खबरें भी पढ़ें....

Railway Recruitment Exam 2025: एग्जाम क्रैक करने के लिए जानें बेस्ट प्लानिंग, जानें पूरी गाइड

RRB Recruitment 2026: रेलवे में 311 पदों पर भर्ती, जल्द शुरु होंगे आवेदन, मिलेंगी ये सरकारी सुविधाएं

सिलेक्शन प्रोसेस और स्टायपेंड...

रेलवे इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के करेगा-

  • चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट लिस्ट के आधार पर तैयार की जाएगी।
  • 10वीं और आईटीआई के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट बनेगी।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
  • सफल उम्मीदवारों को अप्रेंटिस एक्ट के तहत हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा।
  • ट्रेनिंग के दौरान रेलवे द्वारा निर्धारित भत्ता बैंक खाते में भेजा जाएगा।
रेल कोच फैक्ट्री में अप्रेंटिस का मौका बिल्कुल हाथ से जानें न दें।

Tags:
  • भारतीय रेलवे
  • Jobs
  • अप्रेंटिस भर्ती
  • JOBS 2025
  • रेल कोच फैक्ट्री
  • रेल कोच फैक्ट्री में अप्रेंटिस का मौका
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा