RRB Calendar 2026: रेलवे ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, जानें डिटेल

Manya Jain | Jan 09, 2026, 12:02 IST
Share
rrb exam calendar 2026 group d recruitment
rrb exam calendar 2026 group d recruitment

रेलवे में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! RRB ने 2026 का परीक्षा कैलेंडर और ग्रुप डी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी। फरवरी से अप्रैल के बीच होंगी 5 बड़ी परीक्षाएं।



5 पॉइंट में समझें पूरी खबर

  1. रेलवे भर्ती बोर्ड ने 2026 के लिए परीक्षा कैलेंडर और ग्रुप D भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया।
  2. फरवरी से अप्रैल 2026 तक रेलवे की पांच बड़ी भर्ती परीक्षाएं होंगी।
  3. ग्रुप D भर्ती के लिए 22 हजार पदों पर आवेदन 21 जनवरी से 20 फरवरी 2026 तक होंगे।
  4. सेक्शन कंट्रोलर और जूनियर इंजीनियर के लिए अलग-अलग चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न जारी किए गए।
  5. अभ्यर्थियों को आधार कार्ड अपडेट करने और बायोमेट्रिक्स वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया है।
भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने वर्ष 2026 के शुरुआती महीनों के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके साथ ही, लंबे समय से प्रतीक्षित आरआरबी ग्रुप डी (RRB Group D Recruitment 2026) भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच पांच बड़ी भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिससे अभ्यर्थियों के पास रेलवे में शामिल होने का सुनहरा मौका है।

2026 में करियर बूस्ट के लिए बेस्ट है IBM Free Course, करें अप्लाई

RRB परीक्षा कैलेंडर 2026 डेट्स

रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP), टेक्निशियन, जेई और पैरा मेडिकल स्टाफ समेत कई भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी किया है।

भर्ती का नाम (Post Name)परीक्षा तिथि (Exam Dates)
सेक्शन कंट्रोलर (CEN-04/2025)11 और 12 फरवरी 2026
असिस्टेंट लोको पायलट (ALP CEN-01/2025)16, 17 और 18 फरवरी 2026
जूनियर इंजीनियर (JE CEN-03/2025)19, 20 फरवरी और 03 मार्च 2026
तकनीशियन ग्रेड I और III (CEN-02/2025)05 से 09 मार्च 2026
पैरा मेडिकल स्टाफ (CEN-03/2025)10, 11 और 12 मार्च 2026
महत्वपूर्ण सूचना: परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले मिलेगी, जबकि एडमिट कार्ड (Admit Card) परीक्षा से 4 दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे।
कॉलेज एडमिशन के लिए CUET PG जरूरी, 14 जनवरी तक करें अप्लाई

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026: 22 हजार पदों पर आवेदन

रेलवे ने ग्रुप डी (लेवल-1) के 22 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है।

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 21 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 20 फरवरी 2026
  • आधिकारिक वेबसाइट: www.rrbapply.gov.in
अभ्यर्थियों में नाराजगी: हालांकि 22 हजार पदों की घोषणा हुई है, लेकिन छात्र सोशल मीडिया पर पदों की संख्या बढ़ाने (exam calendar) की मांग कर रहे हैं। छात्रों का दावा है कि रेलवे में 1.40 लाख से ज्यादा पद खाली हैं, इसलिए वैकेंसी को कम से कम 1 लाख किया जाए।

CUET UG 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, इन छोटी गलतियों से रिजेक्ट हो सकता है फॉर्म

सेक्शन कंट्रोलर और जेई भर्ती: चयन प्रक्रिया (Selection Process)

1. सेक्शन कंट्रोलर (Section Controller)

इस परीक्षा का पैटर्न काफी अलग और सीधा है। सिंगल स्टेज सीबीटी (CBT) में केवल मैथ्स और रीजनिंग के प्रश्न होंगे।

  • समय: 120 मिनट | कुल प्रश्न: 100
  • पाठ्यक्रम: 60 अंक का मैथ्स, 20 अंक की लॉजिकल क्षमता और 20 अंक की मेंटल रीजनिंग।
  • नोट: इसमें इंग्लिश और सामान्य ज्ञान (GS) से प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे।

2. जूनियर इंजीनियर (RRB JE)

जेई भर्ती के लिए दो चरणों में सीबीटी परीक्षा होगी।

  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
  • CBT 1: 90 मिनट में 100 प्रश्न।
  • CBT 2: 120 मिनट में 150 प्रश्न।

आवेदन से पहले आधार कार्ड करें अपडेट (Aadhaar Update Mandate)

आरआरबी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अभ्यर्थियों को अपना आधार वेरिफिकेशन (top education news) पूरा करना होगा।

  • आधार में नाम और जन्मतिथि दसवीं (10th) के सर्टिफिकेट से 100% मैच होनी चाहिए।
  • आवेदन से पहले अपने नवीनतम फोटो और बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट और आईरिस) के साथ आधार अपडेट करवा लें ताकि भर्ती के किसी भी चरण में देरी न हो।
Driving License Renew Process : ड्राइविंग लाइसेंस हो गया एक्सपायर, तो करें मिनटों में रेन्यू

Tags:
  • Education news
  • RRB
  • top education news
  • exam calendar
  • भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026
  • RRB Group D
छत्तीसगढ़ में अफसरों के प्रभार बदले, श्रीकान्त वर्मा को पंचायत-ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी, गृह विभाग में भी नई पदस्थापना

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में अफसरों के प्रभार बदले, श्रीकान्त वर्मा को पंचायत-ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी, गृह विभाग में भी नई पदस्थापना
MP DA Hike: मध्यप्रदेश के 12 लाख कर्मचारियों को दिवाली पर मिल सकता है तोहफा, 5% DA बढ़ने की उम्मीद

By Aman Vaishnav

MP DA Hike: मध्यप्रदेश के 12 लाख कर्मचारियों को दिवाली पर मिल सकता है तोहफा, 5% DA बढ़ने की उम्मीद
अब YouTube पर सीधे देख सकेंगे मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही, प्रश्नकाल का होगी लाइव स्ट्रीमिंग, विधायकों की ट्रेनिंग शुरु

By Manya Jain

अब YouTube पर सीधे देख सकेंगे मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही, प्रश्नकाल का होगी लाइव स्ट्रीमिंग, विधायकों की ट्रेनिंग शुरु
कटाई के वक्त कुदरत की मार, छत्तीसगढ़ में धान की फसल पर संकट, किसानों की बढ़ी चिंता

By Arun Tiwari

कटाई के वक्त कुदरत की मार, छत्तीसगढ़ में धान की फसल पर संकट, किसानों की बढ़ी चिंता
इंदौर कलेक्टर ने आधी रात को 11 तहसीलदार, 4 एसडीएम बदले, वजह शिकायतें

By Sanjay Gupta

इंदौर कलेक्टर ने आधी रात को 11 तहसीलदार, 4 एसडीएम बदले, वजह शिकायतें
Karwa Chauth 2026: जानिए आपके शहर में कितनी बजे निकलेगा चांद, व्रत खोलने से पहले जानें जरूरी बातें

By Harrison Masih

Karwa Chauth 2026: जानिए आपके शहर में कितनी बजे निकलेगा चांद, व्रत खोलने से पहले जानें जरूरी बातें
भोजशाला विवाद पर 5 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, हाई कोर्ट के फैसले को मुस्लिम पक्ष की चुनौती

By Manya Jain

भोजशाला विवाद पर 5 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, हाई कोर्ट के फैसले को मुस्लिम पक्ष की चुनौती