सरकारी नौकरी: रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 2569 पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स जल्दी करें अप्लाई

Anjali Dwivedi | Oct 28, 2025, 18:25 IST
Share
rrb (je)
rrb (je)

RRB JE भर्ती 2025 नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, कुल 2569 पदों पर आवेदन जारी हैं। आइए जानते हैं रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए योग्यता, उम्र, सैलरी और चयन प्रक्रिया।

JOBS 2025:रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, लेकिन इस बार की वैकेंसी संख्या ने उम्मीदवारों को निराश किया है। इस बार रेलवे ने मात्र 2569 पदों के लिए भर्ती निकाली है।

यह संख्या पिछले साल 2024 में निकली 7951 वैकेंसी की तुलना में एक-तिहाई से भी कम है, जो लाखों इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स (Latest Sarkari Naukri) के लिए बड़ा झटका है। इससे पहले Indian Railway ने 2019 में 14 हजार से अधिक पदों पर जूनियर इंजीनियर भर्ती आई थी।

वैकेंसी में भारी कटौती के साथ-साथ, एज लिमिट में दी गई छूट भी समाप्त कर दी गई है। पिछली बार (2024) कोरोना महामारी के कारण भर्ती में देरी हुई थी, जिसके चलते कैंडिडेट्स को ज्यादा से ज्यादा एज लिमिट में तीन साल की छूट मिली थी, जिससे यह 36 साल थी।

रेलवे ने इस बार govt jobs 2025 जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 में अधिकतम एज लिमिट घटाकर 33 साल कर दी गई है।

RRB Job Description

रेलवे भर्ती बोर्ड में निकली 2569 पदों पर भर्ती

भर्ती आर्गेनाइजेशन रेलवे भर्ती बोर्ड
पद का नाम
जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती
कुल पद
2569
आवेदन की शुरूआत31 अक्टूबर 2025
आवेदन की आखिरी तारीख
10 दिसंबर 2025
आधिकारिक वेबसाइट
rrbapply.gov.in

एजुकेशन क्वालिफिकेशन

यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्यूनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
JE(IT), केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट होनी चाहिए।

रजिस्ट्रेशन फीस

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस
500 रुपए
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी
250 रुपए
पेमेंट मोड
ऑनलाइन

सिलेक्शन प्रोसेस

फर्स्ट स्टेज CBT, सेकेंड स्टेज CBT, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल।

CBT में गलत उत्तरों के लिए एक तिहाई की निगेटिव मार्किंग होगी।

CBT1 परीक्षा की समय 90 मिनट और CBT 2 परीक्षा की समय 120 मिनट है।

CBT 1 में 100 क्वेश्चन होंगे और CBT 2 में 150 क्वेश्चन होंगे।

एप्लीकेशन प्रोसेस

रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
RRB में जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और फिर लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म भरें।
आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
आवेदन फॉर्म जमा करें।

जरूरी लिंक्स

नोटिफिकेशन पीडीएफ
Notification
ऑनलाइन फॉर्म
Apply Online
ऑफिसियल वेबसाइट
RRB
ये खबरें भी पढ़ें...

सरकारी नौकरी: तीन नए टाइगर रिजर्व के लिए MP के वन विभाग में 1000 नौकरियां

सरकारी नौकरी: 12वीं पास युवाओं के लिए 3050 पदों पर रेलवे में भर्ती, कल से आवेदन शुरु

Amazon Layoffs: AI के चलते 30 हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

AIBE 20 Registration 2025: ऑल इंडिया बार एग्जाम में फॉर्म भरने की लास्ट डेट, तुरंत करें अप्लाई

Tags:
  • Indian Railway
  • सरकारी नौकरी
  • जूनियर इंजीनियर
  • RAILWAY
  • sarkari naukri
  • RRB
  • रेलवे भर्ती
  • रेलवे भर्ती बोर्ड
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025
  • Latest Sarkari Naukri
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा